Ayodhya SP leader Moeid Khan released from jail, reunited with family. Latest updates.
अयोध्या के चर्चित गैंगरेप केस में सपा नेता मोईद खान जेल से रिहा हो गए। सपा नेता मोइद खान 19 महीने बाद जेल से बाहर आए हैं। जेल से छूटने के बाद वह घर पहुंचे। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की।उन्होंने कहा कि मुझे न्यायपालिका पर भरोसा था। हमे न्याय मिला। सीएम योगी संत आदमी हैं। उन्हें बीकापुर विधायक ने गलत सूचना देकर गुमराह किया था। विधायक ने कोई भी सही तथ्य नहीं बताए। इसलिए हम पर कार्रवाई हो गई। सपा नेता ने कहा कि सीएम योगी का आशीर्वाद रहा तो बेकरी फिर बनेगी। यह हमारे रोजगार का साधन है। पॉक्सो कोर्ट की जज निरुपमा विक्रम ने 29 जनवरी को मोईद खान को दोषमुक्त कर दिया, जबकि उसके नौकर राजू खान को दोषी मानते हुए 20 साल की सजा सुनाई थी।यह तस्वीर मोईद खान की गिरफ्तारी के दौरान की है, जब पुलिस ने उन्हें पहली बार कोर्ट में पेश किया था।सपा नेता मोईद खान का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स 22 अगस्त 2024 को ढहा दिया गया था।पूराकलंदर में 29 जुलाई, 2024 को नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसमें सपा नेता मोईद खान और उसकी बेकरी में काम करने वाले नौकर राजू खान को आरोपी बनाया गया था। पुलिस की जांच के दौरान मोईद खान और उनके नौकर राजू खान का डीएनए टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट में मोईद खान का डीएनए नेगेटिव, जबकि राजू खान का डीएनए पॉजिटिव आया। अदालत ने डीएनए रिपोर्ट समेत अन्य सबूतों का परीक्षण करने के बाद मोईद को दोषमुक्त करार दिया। वहीं नौकर राजू खान को 20 साल की सजा सुनाई।मोईद को कोर्ट में 4 पॉइंट पर फायदा मिला मोईद का बचाव करने वाले वकील सईद खान ने एक मीडिया चैनल को बयान दिया कि DNA टेस्ट के नतीजे इस फैसले में सबसे अहम रहे। कोर्ट ने मोईद को निर्दोष माना है और ‘बाइज्जत बरी’ किया है।अभियोजन पक्ष ये साबित भी नहीं कर सका कि घटना कहां हुई थी। अभियोजन पक्ष ने रेप पीड़िता के समर्थन में कुल 13 गवाह पेश किए थे।घटना के दौरान वीडियो बनाए जाने का दावा भी किया गया था, लेकिन कोई वीडियो सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश नहीं किया गया।पुलिस की तफ्तीश में घटनास्थल को लेकर भी विरोधाभास सामने आया है। पुलिस जांच में घटना के बेकरी के बाहर एक पेड़ के नीचे और बेकरी के भीतर होने का अलग-अलग दावा किया गया था।यह मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने मोईद खान की बेकरी और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर कार्रवाई भी की थी। इसे लेकर उस समय राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ था। कोर्ट के फैसले के बाद मोईद खान के समर्थकों और परिवार वालों को बड़ी राहत मिली है।अब पूरा मामला विस्तार से… पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में 12 साल की बच्ची से रेप की घटना हुई। आरोप लगा कि आरोपियों ने बच्ची का अश्लील वीडियो बना लिया। फिर लंबे समय तक ब्लैकमेल कर उसके साथ घिनौनी हरकत करते रहे। खुलासा 29 जुलाई, 2024 को तब हुआ, जब पीड़ित बच्ची 2 महीने की प्रेग्नेंट हो गई। बच्ची की मां ने सपा नेता मोईद खान और उनके नौकर राजू के खिलाफ शिकायत दी। आरोप लगा कि पुलिस ने एक्शन नहीं लिया। विहिप, बजरंग दल के साथ निषाद पार्टी के लोगों ने घटना पर आक्रोश जताया। इसके बाद पुलिस ने मोईद खान और उसके नौकर राजू को गिरफ्तार किया। बच्ची 4 बहनों में सबसे छोटी है। पिता की 2 साल पहले मौत हो चुकी है। घर का गुजारा मां और बहनों की मजदूरी से चलता है। आरोप है कि लगभग ढाई महीने पहले लड़की खेत से मजदूरी करके लौट रही थी। रास्ते में उसे राजू मिला। उसने कहा कि बेकरी मालिक मोईद खान उसे बुला रहा है। वहीं उसके साथ गैंगरेप किया गया, फिर वीडियो बना लिया गया।मोईद का बेटा बोला- योगी को गलत फीडबैक दिया गया:अब्बू बेगुनाह तो गैंगस्टर कैसे; अयोध्या गैंगरेप में कोर्ट ने बरी किया था “अब्बू को कोर्ट ने बरी कर दिया, लेकिन आज भी लोगों को यकीन दिलाना पड़ता है कि मेरे वालिद ने रेप नहीं किया। मेरे पिता बेगुनाह तो गैंगस्टर का केस कैसे चल रहा है। पहली एफआईआर में अब्बू का नाम नहीं था, बाद में उनका नाम जोड़ा गया। सीएम योगी को यहां के लोकल नेताओं ने गलत फीडबैक दिया। रेप के आरोप लगने के बाद अब्बू रोते रहते थे। इसके बाद बेकरी और कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर एक्शन हुआ। कॉम्प्लेक्स मेरा था भी नहीं।''सवाई माधोपुर में पारा 31 डिग्री पारMP में अप्रैल जैसी गर्मी.
..पारा 35°C पारझारखंड में आज से बढ़ेगा तापमान
SP Leader Moeid Khan Jail Release Family Reunion Uttar Pradesh News Gangster Act Allahabad High Court
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रक्सौल में त्रिवेणी कनाल के किनारे 29 करोड़ की लागत से बनेगी पक्की सड़क, दर्जनों गांवों को मिलेगा फायदापूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में त्रिवेणी कनाल के दक्षिणी तटबंध पर 11 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। 29 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से नरकटिया, सुगौली और रक्सौल विधानसभा क्षेत्रों के दर्जनों गांवों का रक्सौल अनुमंडल मुख्यालय से सीधा संपर्क स्थापित होगा। सड़क बनने से आवागमन आसान होगा, खेती-किसानी, रोजगार और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
Read more »
Mumbai BMC Budget: मुंबई को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने 101 ब्रिज पर काम कर रही बीएमसी, 2026 से 29 तक 77 का काम होगा पूराMumbai BMC Budget News: ट्रैफिक की समस्या से जूझ रहे मुंबईकरों को राहत दिलाने के लिए बीएमसी मुंबई में 101 ब्रिज पर काम कर रही है। इसमें से 77 ब्रिज अगले 3 साल में यानी 2026 से 2029 के बीच बन कर तैयार हो जाएंगे। यह दावा बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी ने बजट में किया...
Read more »
NH-19 पर भीषण हादसा: तमिलनाडु के पर्यटकों से भरी ट्रैवलर ट्रक से टकराई, एक की मौत, 19 घायलदिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तमिलनाडु के 24 पर्यटकों को ले जा रही ट्रैवलर ने ट्रक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 72 वर्षीय एक पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित 19 लोग घायल हो...
Read more »
यूपी में आम-नीम सहित 29 पेड़ अगले दो सालों तक नहीं काटे जाएंगे, दंड को लेकर सरकार का नया नियमउत्तर प्रदेश सरकार ने आम, नीम, शीशम सहित 29 प्रमुख पेड़ों को काटने पर प्रतिबंध दो साल के लिए बढ़ा दिया है, जो अब 31 दिसंबर 2027 तक प्रभावी रहेगा।
Read more »
What Is Leap Year: अगर 29 फरवरी न हो तो क्या होगा? जानें लीप ईयर के पीछे की असली वजहWhat Is Leap Year: इस साल फरवरी का महीना 28 दिन का है। ऐसा इसलिए क्योंकि लीप ईयर हर चार साल में एक बार आता है और उस साल फरवरी में 29 तारीख होती है।
Read more »
हिसार में ऑनलाइन ट्रेडिंग से मुनाफा दिलाने का झांसा देकर बैंक कर्मचारी से 29 लाख से अधिक की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तारहिसार में साइबर अपराधियों ने आईसीआईसीआई बैंक के एक कर्मचारी को ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 29.
Read more »
