अमेरिका ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में मदद करने के आरोप में भारत समेत 7 देशों की 32 संस्थाओं और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। इन संस्थाओं पर ईरान के मिसाइल और यूएवी उत्पादन में मदद करने का आरोप है। अमेरिका ने यह कार्रवाई ईरान पर दबाव बनाने के लिए की है, ताकि वह अपने परमाणु कार्यक्रम को बंद करे। भारत की एक कंपनी पर भी प्रतिबंध लगा...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका ने बुधवार को ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से जुड़े होने के आरोप में भारत एवं चीन समेत कई देशों की 32 संस्थाओं और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। अमेरिका ने कहा कि यह कार्रवाई ईरान द्वारा मिसाइलों एवं अन्य पारंपरिक हथियारों के आक्रामक विकास का मुकाबला करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रयासों के अनुरूप है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि ईरान, चीन, हांगकांग, संयुक्त अरब अमीरात , तुर्किये, भारत एवं अन्य देशों में स्थित 32 संस्थाओं और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाए हैं, जो ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल व मानव रहित विमान के उत्पादन में मदद करने वाले खरीद नेटवर्क को संचालित करते हैं। विभाग ने कहा कि यह कार्रवाई सितंबर में ईरान पर लगाए गए संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों और प्रतिबंधात्मक उपायों को फिर लागू करने में सहायक है, क्योंकि देश अपनी परमाणु प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं कर रहा है। अमेरिका का भारत समेत 7 देशों पर प्रतिबंध अमेरिकी वित्त मंत्रालय के उपमंत्री जान के.
हर्ले ने कहा कि ईरान दुनियाभर की वित्तीय प्रणालियों का दुरुपयोग करके मनी लां¨ड्रग और परमाणु व पारंपरिक हथियार कार्यक्रमों के लिए पुर्जे खरीद रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देश पर हम ईरान पर उसके परमाणु खतरे को समाप्त करने के लिए अधिकतम दबाव डाल रहे हैं। ईरान के मिसाइल कार्यक्रम में मदद का आरोप अमेरिका अपेक्षा करता है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय ईरान पर संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों को पूरी तरह लागू करे ताकि वैश्विक वित्तीय प्रणाली तक उसकी पहुंच खत्म हो जाए।अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने भारत स्थित फार्मलेन प्राइवेट लिमिटेड का संबंध यूएई स्थित मार्कोक्लिंग नामक कंपनी से जोड़ा है, जिसने कथित तौर पर सोडियम क्लोरेट और सोडियम परक्लोरेट जैसी सामग्रियों की खरीद में मदद की थी। भारतीय कंपनी फार्मलेन पर भी प्रतिबंध अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका तीसरे देशों में स्थित संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाने सहित सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग करना जारी रखेगा, ताकि ईरान द्वारा अपने बैलिस्टिक मिसाइल और यूएवी कार्यक्रमों के लिए उपकरणों व वस्तुओं की खरीद को उजागर, बाधित और उसका मुकाबला किया जा सके।
US Sanctions India Sanctions Ballistic Missile Program Iran Nuclear Program Farmleen Private Limited Marco Kling UAV Production International Sanctions US Foreign Policy
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
HIJLAहत्याकांड: 32 साल बाद झाड़ग्राम अदालत का बड़ा फैसला, झारखंड पार्टी के 45 कार्यकर्ताओं को उम्रकैदखड़गपुर से, 1993 के हिजला हत्याकांड में झाड़ग्राम अदालत ने झारखंड पार्टी के 45 सदस्यों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। प्रत्येक दोषी पर 22,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यह मामला भाकपा मार्क्सवादी के छह कार्यकर्ताओं की हत्या से जुड़ा है। अदालत ने 103 आरोपियों में से 45 को दोषी पाया, जबकि अन्य की मौत हो गई या वे फरार हैं। परिजनों ने फैसले...
Read more »
Bullying In The Name Of Security? US Targets Iran’s Global Missile Network, Sanctions 32 Entities Across 7 NationsWashington expands its crackdown on Iran’s growing ballistic missile and drone programmes, calling for global enforcement of reimposed UN sanctions.
Read more »
Delhi Blast: हमलों को 32 वाहन तैयार करने का था प्लान, बड़े पैमाने पर तबाही मचाना था मकसद; इतना विस्फोटक खरीदादिल्ली के लाल किले के पास हुए एक कार धमाके से जुड़ी एक बड़ी आतंकी साजिश का खुफिया एजेंसियों ने गुरुवार को पर्दाफाश किया है। सूत्रों के अनुसार, संदिग्धों ने कई जगहों पर हमले
Read more »
प्रजनन क्षमता: 32 साल की महिला को जब हुआ अहसास, 'काश! पहले पता होता...'एक 32 वर्षीय महिला, जो एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थी, ने जब बच्चे की योजना बनाई, तो डॉक्टरों की सलाह ने उसे झकझोर दिया। एएमएच स्तर कम होने के कारण, उसे अपनी प्रजनन क्षमता के बारे में पता चला। विशेषज्ञों के अनुसार, महिलाओं को अपनी प्रजनन क्षमता के बारे में पहले से ही जानकारी होनी चाहिए ताकि वे समय रहते सही कदम उठा सकें।
Read more »
Delhi Blast Plot: হাতে উমর-মুজাম্মিলের গায়ে কাঁটা দেওয়া ডায়েরি, হাড়হিম কোড! ৩২ গাড়ি নিয়ে ৪ শহরে প্রাণঘাতী হামলার ছক! কলকাতাতেও?Delhi serial-blast plot uncovered 4-city plan multiple IEDs 32 vehicles coded diary 8 major revelations Delhi Red Fort Blast delhi blast
Read more »
दिल्ली में आतंकी साजिश का पर्दाफाश: 32 पुराने वाहनों में धमाकों की योजनाखुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है, जिसमें 32 पुराने वाहनों में विस्फोटक लगाकर कई जगहों पर धमाके करने की योजना थी। जांच में आईएसआईएस से जुड़े होने का शक, फरीदाबाद में एक लाल कार से विस्फोटक बरामद और संदिग्धों की तलाश जारी है।
Read more »
