मसूद पर सख्ती / अमेरिका ने कहा- फैसला बताता है कि दुनिया पाक से आतंक खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध MasoodAzharGlobalTerrorist MasoodAzhar
भारत ने कहा- मसूद का वैश्विक आतंकी घोषित होना पाक की हार, अब वह मुद्दे को भटका रहाजैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र में वैश्विक आतंकी घोषित करवाने की भारत की कोशिशें कामयाब हुई हैं। इसके पीछे अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन का चीन पर साझा दबाव काफी अहम रहा। अमेरिकी रक्षा मंत्री माइक पोम्पियो ने इसकी तारीफ करते हुए यूएन स्थित अमेरिकी मिशन की कोशिशों की तारीफ की। उन्होंने इसे आतंक के खिलाफ अमेरिकी कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की जीत कहा। साथ ही दक्षिण एशिया में शांति के लिए भी बड़ा कदम बताया। वहीं, व्हाइट हाउस ने भी मसूद के वैश्विक आतंकी घोषित होने पर बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि मसूद का मामला दिखाता है कि विश्व समुदाय पाक से आतंक खत्म करने के लिए कितना प्रतिबद्ध है। इस बीच भारतीय अफसरों ने कहा कि पाक इस पूरे मामले को भटकाने की कोशिश कर रहा है ताकि वह इस बड़े कूटनीतिक झटके से उबर सके। यूएन के फैसले के बाद पाक ने मसूद पर सख्ती की बात कही थी।यूएन में भारत के राजदूत सैयद अकबरुद्दीन ने बुधवार को बताया, ‘‘सभी देशों ने मिलकर मसूद को वैश्विक आतंकी करार दिए जाने का फैसला लिया है।’’ चीन ने मंगलवार को ही इसके संकेत दे दिए थे कि वह इस बार मसूद का नाम प्रतिबंधित सूची में शामिल करवाने की कोशिशों में रोड़ा नहीं बनेगा। हालांकि, इससे पहले चीन ने चार बार भारत की कोशिशों को तकनीकी कारण बताकर रोका था। चीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य है।अफसरों के मुताबिक- अजहर द्वारा जिस ताजा हमले की साजिश रची गई, वह पुलवामा फिदायीन हमला है। हालांकि, यूएन ने किसी एक हमले के आधार पर उसे वैश्विक आतंकी घोषित नहीं किया। इससे जुड़े कई सबूत सेंक्शंस कमेटी को सौंपे गए थे। यह किसी आतंकी का बायोडाटा नहीं माना जा सकता। उसके द्वारा की गई सभी आतंकी साजिशें अधिसूचना में सूचीबद्ध होंगी। यूएन कमेटी ने अजहर को अलकायदा के साथ संबंधों, आतंकी हमले की साजिश, उसके लिए फंड मुहैया व हथियार सप्लाई करने, आतंकियों की भर्ती और आतंकी गतिविधियों से जुड़े रहने के चलते वैश्विक आतंकी घोषित किया।पाक के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा,"यूएन द्वारा मसूद पर लगाए गए बैन तुरंत लागू होंगे। अब वह न तो विदेश यात्रा और न ही हथियारों की सप्लाई कर पाएगा। पाक एक जिम्मेदार देश है और हम उचित कार्रवाई करेंगे। हमने इससे पहले मसूद को आतंकी घोषित करने वाले प्रस्ताव को इसलिए नामंजूर कर दिया था क्योंकि इसका मकसद पाक की छवि को खराब करना था।पहली बार मनमोहन सरकार ने मुंबई हमले के बाद 2009 में अजहर मसूद के खिलाफ यूएन में प्रस्ताव पेश किया। दूसरी बार 2016 में पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले के बाद मोदी सरकार ने इस प्रस्ताव को यूएन में पेश किया। तीसरी बार 2017 में उड़ी में सेना के कैंप में हमले के बाद ये प्रस्ताव पेश किया गया। चौथी बार पुलवामा हमले के बाद पेश किया गया। मसूद ने 25 साल में भारत में 20 से ज्यादा बड़े आतंकी हमले किए। किसी भी व्यक्ति को वैश्विक आतंकी घोषित करने का फैसला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद करती है। प्रस्ताव 1267 में उस व्यक्ति का नाम दर्ज करना होता है। सुरक्षा परिषद में अमेरिका, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन और रूस स्थायी सदस्य हैं। इनके अलावा 10 अस्थाई सदस्य हैं। किसी को वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए सभी स्थायी सदस्यों की सहमति जरूरी होती है। इस सूची में नाम आने के बाद वह व्यक्ति वैश्विक आतंकी घोषित हो जाता है। दुनियाभर में उसकी संपत्तियां जब्त की जा सकती हैं। उसके यात्रा करने और उसे हथियार मुहैया कराने पर भी प्रतिबंध लगा दिया जाता है।मसूद अजहर भारत में कई आतंकी हमलों को साजिश रचने के साथ उन्हें अंजाम दे चुका है। इसी साल 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला हुआ था। इसकी जिम्मेदारी भी मसूद के संगठन जैश ने ली थी। मसूद 2001 में संसद पर हुए हमले का भी दोषी है। इस दौरान नौ सुरक्षाकर्मियों की जान गई थी। इसके अलावा जनवरी 2016 में जैश के आतंकियों ने पंजाब के पठानकोट एयरबेस और इसी साल सितंबर में उरी में सेना के हेडक्वॉर्टर पर हमला किया था।.
भारत ने कहा- मसूद का वैश्विक आतंकी घोषित होना पाक की हार, अब वह मुद्दे को भटका रहाजैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र में वैश्विक आतंकी घोषित करवाने की भारत की कोशिशें कामयाब हुई हैं। इसके पीछे अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन का चीन पर साझा दबाव काफी अहम रहा। अमेरिकी रक्षा मंत्री माइक पोम्पियो ने इसकी तारीफ करते हुए यूएन स्थित अमेरिकी मिशन की कोशिशों की तारीफ की। उन्होंने इसे आतंक के खिलाफ अमेरिकी कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की जीत कहा। साथ ही दक्षिण एशिया में शांति के लिए भी बड़ा कदम बताया। वहीं, व्हाइट हाउस ने भी मसूद के वैश्विक आतंकी घोषित होने पर बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि मसूद का मामला दिखाता है कि विश्व समुदाय पाक से आतंक खत्म करने के लिए कितना प्रतिबद्ध है। इस बीच भारतीय अफसरों ने कहा कि पाक इस पूरे मामले को भटकाने की कोशिश कर रहा है ताकि वह इस बड़े कूटनीतिक झटके से उबर सके। यूएन के फैसले के बाद पाक ने मसूद पर सख्ती की बात कही थी।यूएन में भारत के राजदूत सैयद अकबरुद्दीन ने बुधवार को बताया, ‘‘सभी देशों ने मिलकर मसूद को वैश्विक आतंकी करार दिए जाने का फैसला लिया है।’’ चीन ने मंगलवार को ही इसके संकेत दे दिए थे कि वह इस बार मसूद का नाम प्रतिबंधित सूची में शामिल करवाने की कोशिशों में रोड़ा नहीं बनेगा। हालांकि, इससे पहले चीन ने चार बार भारत की कोशिशों को तकनीकी कारण बताकर रोका था। चीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य है।अफसरों के मुताबिक- अजहर द्वारा जिस ताजा हमले की साजिश रची गई, वह पुलवामा फिदायीन हमला है। हालांकि, यूएन ने किसी एक हमले के आधार पर उसे वैश्विक आतंकी घोषित नहीं किया। इससे जुड़े कई सबूत सेंक्शंस कमेटी को सौंपे गए थे। यह किसी आतंकी का बायोडाटा नहीं माना जा सकता। उसके द्वारा की गई सभी आतंकी साजिशें अधिसूचना में सूचीबद्ध होंगी। यूएन कमेटी ने अजहर को अलकायदा के साथ संबंधों, आतंकी हमले की साजिश, उसके लिए फंड मुहैया व हथियार सप्लाई करने, आतंकियों की भर्ती और आतंकी गतिविधियों से जुड़े रहने के चलते वैश्विक आतंकी घोषित किया।पाक के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा,"यूएन द्वारा मसूद पर लगाए गए बैन तुरंत लागू होंगे। अब वह न तो विदेश यात्रा और न ही हथियारों की सप्लाई कर पाएगा। पाक एक जिम्मेदार देश है और हम उचित कार्रवाई करेंगे। हमने इससे पहले मसूद को आतंकी घोषित करने वाले प्रस्ताव को इसलिए नामंजूर कर दिया था क्योंकि इसका मकसद पाक की छवि को खराब करना था।पहली बार मनमोहन सरकार ने मुंबई हमले के बाद 2009 में अजहर मसूद के खिलाफ यूएन में प्रस्ताव पेश किया। दूसरी बार 2016 में पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले के बाद मोदी सरकार ने इस प्रस्ताव को यूएन में पेश किया। तीसरी बार 2017 में उड़ी में सेना के कैंप में हमले के बाद ये प्रस्ताव पेश किया गया। चौथी बार पुलवामा हमले के बाद पेश किया गया। मसूद ने 25 साल में भारत में 20 से ज्यादा बड़े आतंकी हमले किए। किसी भी व्यक्ति को वैश्विक आतंकी घोषित करने का फैसला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद करती है। प्रस्ताव 1267 में उस व्यक्ति का नाम दर्ज करना होता है। सुरक्षा परिषद में अमेरिका, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन और रूस स्थायी सदस्य हैं। इनके अलावा 10 अस्थाई सदस्य हैं। किसी को वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए सभी स्थायी सदस्यों की सहमति जरूरी होती है। इस सूची में नाम आने के बाद वह व्यक्ति वैश्विक आतंकी घोषित हो जाता है। दुनियाभर में उसकी संपत्तियां जब्त की जा सकती हैं। उसके यात्रा करने और उसे हथियार मुहैया कराने पर भी प्रतिबंध लगा दिया जाता है।मसूद अजहर भारत में कई आतंकी हमलों को साजिश रचने के साथ उन्हें अंजाम दे चुका है। इसी साल 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला हुआ था। इसकी जिम्मेदारी भी मसूद के संगठन जैश ने ली थी। मसूद 2001 में संसद पर हुए हमले का भी दोषी है। इस दौरान नौ सुरक्षाकर्मियों की जान गई थी। इसके अलावा जनवरी 2016 में जैश के आतंकियों ने पंजाब के पठानकोट एयरबेस और इसी साल सितंबर में उरी में सेना के हेडक्वॉर्टर पर हमला किया था।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सीईओ ने कर्मचारियों से कहा- वेतन को लेकर बैंकों ने अब तक कोई वादा नहीं कियारिपोर्ट के मुताबिक- निवेशकों को नीलामी प्रक्रिया के पूरी होने का इंतजार कंपनी पर 8 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज, कई महीनों से नहीं दी सैलरी जेट एयरवेज ने कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की | Jet CEO to employees, Banks say unable to make salary commitment
Read more »
निर्वासित नागरिकों को वापस न लेने के लिए अमेरिका ने पाक पर वीजा प्रतिबंध लगाएअमेरिका इससे पहले घाना, म्यांमार और लाओस समेत 10 देशों पर लगा चुका है वीजा प्रतिबंध अमेरिकी गृह विभाग के मुताबिक- इससे पाक स्थित अमेरिकी दूतावास के कामकाज पर फर्क नहीं पड़ेगा | US imposes sanction on Pakistan may deny visas to Pak nationals news and updates
Read more »
गुजरात के किसानों को राहत, Pepsico ने कहा- समझौते को तैयार– News18 हिंदीकंपनी द्वारा रजिस्टर्ड खास किस्म के आलू उगा रहे थे किसान, कंपनी ने किया था 1 करोड़ का दावा, अब समझौते के तहत कंपनी के लिए एफएल 2027 आलू उगा सकेंगे किसान
Read more »
चीन ने पहले अरुणाचल और पाक अधिकृत कश्मीर को भारत का दिखाया, बाद में हटाया!भारत पीओके को अपना हिस्सा मानता है और चीन के सीपेक के पीओके से गुजरने को भारत ने अपनी संप्रभुता का उल्लंघन माना है। यही वजह है कि भारत ने चीन की इस महत्वकांक्षी परियोजना से दूरी बना ली है।
Read more »
फिर बौखलाया पाक, कहा- नहीं हुआ हमला, भारतीय मीडिया चाहे तो आकर देख ले बालाकोट– News18 हिंदीपाकिस्तान की आर्मी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर भारत को कहा झूठा, बोले- हम इस झूठ का नहीं देना चाहते जवाब
Read more »
मायावती ने दी कांग्रेस को चेतावनी, कहा- 'सरकार को समर्थन जारी रखने पर पुनर्विचार करेंगे'मायावती का ये बयान तब आया, जब मध्यप्रदेश के गुना-शिवपुरी से ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ खड़े बीएसपी उम्मीदवार लोकेंद्र सिंह राजपूत कांग्रेस में शामिल हो गए.
Read more »
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई राहुल गांधी को डांट, कहा- हमने कभी नहीं कहा 'चौकीदार चोर है'– News18 हिंदीसुप्रीम कोर्ट ने लगाई राहुल गांधी को डांट, कहा- हमने कभी नहीं कहा चौकीदार चोर है RahulGandhi INCIndia BJP4India narendramodi ElectionsWithNews18 BattleOf2019
Read more »
नरेंद्र मोदी को क्लिन चिट, EC ने कहा- PM ने नहीं किया आचार संहिता का उल्लंघनLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आचार संहित उल्लंघन मामले में चुनाव आयोग से राहत मिली है। आयोग ने माना कि उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है।
Read more »
मायावती के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई 31 जुलाई तक टलीमायावती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने याचिकाकर्ता को इलाके के डीएम के पास अर्जी लगाने को कहा है. याचिकाकर्ता छतर सिंह राछोया ने कहा, 'मायावती ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर खुद की तुलना भगवान से की है. लिहाजा कोर्ट पुलिस को मायावती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दे. हालांकि कोर्ट ने इस अर्जी पर कुछ करने के बजाय याचिकाकर्ता को ही इलाके के डीएम से संपर्क करने के निर्देश दिया है. साथ ही मामले की सुनवाई को टाल दिया है.
Read more »
UN ने मसूद अजहर को 'ग्लोबल आतंकी' घोषित किया, सेलेब्स ने दी PM मोदी को बधाईआतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को 'ग्लोबल आतंकी' घोषित कर दिया. इस कामयाबी पर सिने जगत के दिग्गजों ने प्रधानमंत्री को बधाई दी है.
Read more »
वन बेल्ट प्रोजेक्ट पर भारत का विरोध नहीं चाहता चीन, इसलिए मसूद के मुद्दे पर उसने पाक का साथ छोड़ासंयुक्त राष्ट्र ने मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित किया एक्सपर्ट रहीस सिंह ने कहा- भारत के लिए बड़ी जीत तभी होगी, जब पाक मसूद के खिलाफ एक्शन लेगा चीन मामलों की जानकार नम्रता हसीजा ने बताया- चीन ने हर बार रोड़े अटकाए, लेकिन भारत ने भी मुद्दा नहीं छोड़ा भारतीय विदेश सेवा के पूर्व अफसर सलमान हैदर ने कहा- चीन हर बार वीटो करता था, इस बार उसे अपनी गलती समझ आई | why china support india on adding JeM chief Masood Azhar to UN terror list
Read more »
