अमेरिका घरेलू इंडस्ट्री को सुरक्षित करने के लिए लगता है 350 प्रतिशत तक का टैरिफ : डब्ल्यूटीओ डेटा

United States News News

अमेरिका घरेलू इंडस्ट्री को सुरक्षित करने के लिए लगता है 350 प्रतिशत तक का टैरिफ : डब्ल्यूटीओ डेटा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

अमेरिका घरेलू इंडस्ट्री को सुरक्षित करने के लिए लगता है 350 प्रतिशत तक का टैरिफ : डब्ल्यूटीओ डेटा

नई दिल्ली, 31 जुलाई । यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत की ओर से विदेशी उत्पादों पर लगाए जाने वाले टैरिफ कई अन्य देशों के मुकाबले काफी अधिक है, लेकिन अमेरिका स्वयं अपने घरेलू बिजनेस को सुरक्षित रखने के लिए उत्पादों पर 350 प्रतिशत तक का टैरिफ लगाता है। Advertismentविश्व व्यापार संगठन के डेटा के मुताबिक, अमेरिका बेवरेज एवं तंबाकू उत्पादों पर 350 प्रतिशत टैरिफ लगाता है। वहीं, फल और सब्जियों पर 132 प्रतिशत, अनाज पर 196 प्रतिशत, तिलहन एवं तेल पर 164 प्रतिशत, डेयरी उत्पादों पर 200 प्रतिशत, मछली एवं मछली उत्पादों पर 35 प्रतिशत और खनिजों एवं मेटल पर 38 प्रतिशत का टैरिफ लगाता है। दूसरी ओर, भारत व्हिस्की और वाइन पर 150 प्रतिशत और ऑटोमोबाइल पर 100-125 प्रतिशत शुल्क लगाता है। जापान भी चावल पर लगभग 400 प्रतिशत, कोरिया फलों और सब्जियों पर 887 प्रतिशत का शुल्क लगाता है। भारत की औसत टैरिफ दर 17 प्रतिशत है, जबकि प्रमुख अमेरिकी आयातों पर वास्तविक शुल्क काफी कम है। भारत को अमेरिकी निर्यात पर भारित औसत टैरिफ 5 प्रतिशत से कम है। भारत ने व्यापार अधिशेष को कम करने के लिए अमेरिका से पहले ही अधिक तेल और गैस खरीदना शुरू कर दिया है और इन खरीदों को बढ़ाने की भी पेशकश की है। ट्रंप प्रशासन के द्वारा घोषित किए गए रेसिप्रोकल टैरिफ से छूट के बदले में भारत ने अमेरिका के लिए कुल सेक्टर्स में अपना बाजार खोलने की पेशकश की है, जिससे औसत शुल्क 13 प्रतिशत से घटकर 4 प्रतिशत हो सकता है। एमपी फाइनेंशियल एडवाइजरी सर्विसेज एलएलपी के संस्थापक और प्रबंध साझेदार महेंद्र पाटिल के अनुसार, भारतीय निर्यात पर 25 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ लगाना कपड़ा, रत्न एवं आभूषण, ऑटो कंपोनेंट और फार्मास्यूटिकल्स जैसे क्षेत्रों के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव का संकेत है। उन्होंने कहा, भारतीय उद्योग जगत को तत्काल प्राथमिक बाजारों में विविधता लाने, मूल्यवर्धन में तेजी लाने और वैश्विक व्यापार की अनिश्चितता का बेहतर ढंग से सामना करने के लिए घरेलू बफर होगा। भारत एक घरेलू उपभोग केंद्रित अर्थव्यवस्था बना हुआ है, जिसका उपभोग कुल सकल घरेलू उत्पाद का 60 प्रतिशत है। दूसरी ओर, वित्त वर्ष 2024 में व्यापारिक निर्यात की कुल सकल घरेलू उत्पाद में हिस्सेदारी केवल 12 प्रतिशत थी। --आईएएनएस एबीएस/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हर घंटे कमाएं 25 हजार, अमेरिका में ये 5 पार्ट टाइम जॉब्स, कर देंगी मालामाल!हर घंटे कमाएं 25 हजार, अमेरिका में ये 5 पार्ट टाइम जॉब्स, कर देंगी मालामाल!US Part Time Jobs: अमेरिका में पार्ट-टाइम जॉब का कल्चर काफी पॉपुलर है। यहां पढ़ने वाले छात्र अपने रोजमर्रा के खर्चों को कवर करने के लिए पार्ट-टाइम जॉब करते हैं।
Read more »

अमेरिका 1 अगस्त से टैरिफ बढ़ोतरी लागू करने के लिए व्यापार साझेदारों को पत्र भेजना करेगा शुरूअमेरिका 1 अगस्त से टैरिफ बढ़ोतरी लागू करने के लिए व्यापार साझेदारों को पत्र भेजना करेगा शुरूअमेरिका 1 अगस्त से टैरिफ बढ़ोतरी लागू करने के लिए व्यापार साझेदारों को पत्र भेजना करेगा शुरू
Read more »

US स्टूडेंट वीजा के लिए इंटरव्यू शुरू, मगर इस परेशानी से जूझ रहे भारतीय छात्र, जानें पूरा मामलाUS स्टूडेंट वीजा के लिए इंटरव्यू शुरू, मगर इस परेशानी से जूझ रहे भारतीय छात्र, जानें पूरा मामलाUS Student Visa: अमेरिका का स्टूडेंट वीजा हासिल करने के लिए भारतीयों को पहले दूतावास जाकर इंटरव्यू देना पड़ता है। इस इंटरव्यू को पास करने के बाद ही वीजा मिलता है।
Read more »

खून के दाग को कैसे आसानी से हटाएँ, घरेलू नुस्खों सेखून के दाग को कैसे आसानी से हटाएँ, घरेलू नुस्खों सेयह लेख खून के दाग को हटाने के लिए आसान और प्रभावी घरेलू उपाय बताता है।
Read more »

ट्रंप के इस ऐलान ने बढ़ाई भारत की चिंता, सेमीकंडक्टर मिशन पर पड़ सकता है असर, जानें क्या कर दिया ऐसाट्रंप के इस ऐलान ने बढ़ाई भारत की चिंता, सेमीकंडक्टर मिशन पर पड़ सकता है असर, जानें क्या कर दिया ऐसाTariff on Copper Imports: अमेरिका ने कॉपर पर भारी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इसका बड़ा असर भारत की इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री पर दिखाई दे सकता है।
Read more »

भारत में क्या बिकेगा नॉनवेज मिल्क? अमेरिका ने डेयरी प्रोडक्ट को लेकर बाजार खोलने का बनाया दवाबभारत में क्या बिकेगा नॉनवेज मिल्क? अमेरिका ने डेयरी प्रोडक्ट को लेकर बाजार खोलने का बनाया दवाबTrade Deal: भारत पर लग सकता है 26 प्रतिशत टैरिफ, नॉनवेज दूध को भारत में बेचने को लेकर अमेरिका बना रहा दवाव
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:09:56