अमेरिका में आज राष्ट्रपति का चुनाव है। सात करोड़ से अधिक मतदाता पहले ही मतदान कर चुके हैं। राष्ट्रपति के चुनाव में कुल आठ प्रत्याशी खड़े हैं। मगर मुकाबला कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच है। सबकी निगाहें इस बार के चुनाव में सात स्विंग राज्यों पर टिकीं हैं। इन राज्यों में जिसने जीत दर्ज की...
रॉयटर्स, वाशिंगटन। आने वाले चार वर्षों के लिए अमेरिका और विश्व की दिशा तय होने घड़ी आ गई है। मंगलवार को प्रात: अमेरिका में नए राष्ट्रपति को चुनने के लिए मतदान शुरू होगा और देर रात तक शायद तय हो जाएगा कि वहां का अगला पथ प्रदर्शक कौन होगा। वैसे तो अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में कुल आठ प्रत्याशी हैं लेकिन मुख्य मुकाबला भारतीय मूल की उप राष्ट्रपति व डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी कमला देवी हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच है। हैरिस जीतीं तो तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा: ट्रंप मतदान से पहले कुछ घंटों तक दोनों मतदाताओं को अपने-अपने पक्ष में करने की भरसक कोशिश करते दिखाई दिए। ट्रंप ने आगाह किया है कि हैरिस जीतीं तो तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा है जिसमें दुनिया नष्ट हो जाएगी। कमला हैरिस जीतती हैं तो वह भारतीय मूल के लोगों के लिए गर्व का बड़ा विषय होने के साथ ही इतिहास बदलने वाला जनादेश होगा। करीब 235 वर्षों राष्ट्रपति चुनावों के इतिहास में पहला मौका होगा जब कोई महिला अमेरिका की राष्ट्रपति बनेगी। ट्रंप और हैरिस के बीच कड़ा मुकाबला प्रचार के अंतिम दिन कमला हैरिस ने अश्वेत और अरब मूल के मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रयास किए। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप ने पेनसिल्वेनिया की रैली में खुद पर हमले के लिए सहानुभूति प्राप्त करने की कोशिश की। ओपिनियन पोल जता रहे हैं कि दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला है। 7.
7 करोड़ मतदाता कर चुके मतदान 60 वर्षीय कमला को हर वर्ग की महिलाओं के बड़े हिस्से का समर्थन मिल रहा है तो 78 वर्षीय ट्रंप को लैटिन अमेरिकी देशों से संबंधित मतदाताओं और पुरुषों का बड़ा वर्ग समर्थन दे रहा है। मंगलवार को मतदान की निर्धारित तिथि से पहले ही अमेरिका के 7.7 करोड़ मतदाता वैकल्पिक तरीकों से मतदान कर चुके हैं। भविष्य को देखकर निर्णय लेना होगा डेट्रायट के ग्रेटर इमैनुएल इंस्टीट्यूशनल चर्च में हैरिस ने कहा, हमारी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को तय करने का दिन आ गया है। हमें देश के भविष्य को ध्यान में रखकर निर्णय लेना है। हमें अपने समुदाय के कल्याण और लोकतंत्र के लिए निर्णय लेना है। इसके बाद मिशीगन के ईस्ट लांसिंग में करीब दो लाख अरब मूल के लोगों को संबोधित करते हुए हैरिस ने कहा, गाजा और लेबनान में आमजनों की मौतों और मुश्किलों पर दुख जताया। उन्होंने कहा, बीता एक वर्ष गाजा के लोगों के लिए दुखदायी रहा है। अब लेबनान में वही हो रहा है। कहा, उन्होंने उप राष्ट्रपति के तौर पर गाजा में बर्बादी को रोकने का हर संभव प्रयास किया और आगे भी यह कोशिश जारी रखेंगी। जबकि ट्रंप ने अंतिम दौर में तीन जनसभाओं को संबोधित किया। ट्रंप ने ओपिनियन पोल को बताया फर्जी टेलीप्रोम्पटर के परे रखकर ट्रंप ने चिर-परिचित बिंदास अंदाज में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने उन ओपिनियन पोल को फर्जी बताया जो कमला हैरिस को मुकाबले में बता रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति ने हैरिस को अक्षम, कमजोर और असंतुलित करार दिया। कहा कि डेमोक्रेट प्रत्याशी के जीतने पर दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध के करीब पहुंचेगी जबकि उनके जीतने पर अमेरिका का पुराना गौरव और समृद्धि वापस आएगी। यह भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए कल वोटिंग, चुनाव के किन छह दिनों पर टिकी होगी दुनिया की निगाहें यह भी पढ़ें: 'बंटोगे तो कटोगे...' अब कनाडा में गूंजा नारा, मंदिर में हमले के बाद एकजुट हुए हिंदू; Video
Kamala Harris News Kamala Harris News Update Donald Trump News Donald Trump News Today
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप की सेहत पर उठाए सवाल, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया ये जवाबअमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों के प्रचार के तहत डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस ने रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की सेहत पर सवाल खड़े किए हैं.
Read more »
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: डोनाल्ड ट्रंप के लिए आई अच्छी खबर, सर्वे में कमला हैरिस पर हासिल की अहम बढ़तअमेरिका में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हो रहा है। इलेक्शन में मुख्य मुकाबला डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच है। डेमोक्रेटिक पार्टी की कैंडिडेट कमला हैरिस मौजूदा उपराष्ट्रपति हैं, वहीं रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप 2016 से 2020 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके...
Read more »
US Presidential Election 2024: ओबामा ने ट्रंप समर्थकों की आलोचना की, ब्रूस स्प्रिंगस्टीन ने रिपब्लिकन उम्मीदवार को बताया 'अत्याचारी'उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन प्रमुख राज्यों में मतदाताओं को लुभाने के लिए एक-दूसरे पर तीखे हमले किए.
Read more »
अमेरिका के सट्टेबाजों में राष्ट्रपति चुनाव में कौन ले रहा लीड, कमला हैरिस या डोनाल्ड ट्रंपकमला हैरिस हों या डोनाल्ड ट्रंप दोनों में आपस में आरोप-प्रत्यारोपों का दौर चल रहा है. दोनों ही प्रत्याशी जनता के बीच जाकर अपनी-अपनी सरकार बनने की स्थिति में प्राथमिकताएं बता रहे हैं. सत्ता में आने के लिए वे दोनों लोगों को बता रहे हैं कि चुनाव जीतने के बाद वे कौन-कौन से अहम फैसले लेंगे या फिर किस दिशा में सरकार काम करेगी.
Read more »
America Chunav: अमेरिकी चुनाव में ट्रंप जीतेंगे या कमला हैरिस, आ गया नया सर्वे, बदलता दिख रहा वोटों का गण...Us Election 2024: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पर नया सर्वे सामने आया है, जिससे साफ दिख रहा है कि ट्रंप और कमला हैरिस के बीच कड़ी टक्कर है, लेकिन आगे कौन है?
Read more »
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: डोनाल्ड ट्रंप या कमला हैरिस, किसका जीतना भारत के पक्ष में?अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: डोनाल्ड ट्रंप या कमला हैरिस, किसका जीतना भारत के पक्ष में?
Read more »
