अमेठी: अजान सुनकर राहुल गांधी ने बीच में रोका चुनावी भाषण via NavbharatTimes ElectionsWithTimes
हाइलाइट्स:कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अजान सुनकर बीच में रोका अपना चुनावी भाषणअपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे राहुल गांधीराहुल गांधी से पहले पीएम मोदी भी अजान के बीच रोक चुके हैं अपना भाषणअमेठीकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी धुआंधार चुनावी रैलियां कर रहे हैं और शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां उनके भाषण के दौरान पड़ोस में स्थित एक मस्जिद में अजान शुरू हो गई, जिसकी आवाज आते ही राहुल ने बीच में अपना भाषण रोक दिया। उनके इस कदम का रैली में मौजूद समर्थकों ने भी स्वागत किया और अपनी नारेबाजी बंद कर दी। हालांकि कुछ देर बाद अजान के बीच रैली से समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिस पर राहुल और मंच पर मौजूद अन्य नेता उन्हें समझाते नजर आए। देखें विडियो- बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई मौकों पर अजान के दौरान भाषण रोकते नजर आए हैं। 2016 में पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों के दौरान प्रचार कर रहे प्रधानमंत्री मोदी ने अपना भाषण तकरीबन पांच मिनट 30 सेकंड तक के लिए रोक दिया था। बंगाल के खड़गपुर में रैली कर रहे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, 'हमारे कारण किसी की पूजा, प्रार्थना में तकलीफ नहीं होनी चाहिए। इसलिए कुछ पल मैंने विराम ले लिया।' राहुल गांधी इस बार के लोकसभा चुनाव में अपनी परंपरागत अमेठी सीट के अलावा केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। अमेठी से उन्हें केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार स्मृति इरानी कड़ी टक्कर देती नजर आ रही हैं।.
हाइलाइट्स:कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अजान सुनकर बीच में रोका अपना चुनावी भाषणअपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे राहुल गांधीराहुल गांधी से पहले पीएम मोदी भी अजान के बीच रोक चुके हैं अपना भाषणअमेठीकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी धुआंधार चुनावी रैलियां कर रहे हैं और शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां उनके भाषण के दौरान पड़ोस में स्थित एक मस्जिद में अजान शुरू हो गई, जिसकी आवाज आते ही राहुल ने बीच में अपना भाषण रोक दिया। उनके इस कदम का रैली में मौजूद समर्थकों ने भी स्वागत किया और अपनी नारेबाजी बंद कर दी। हालांकि कुछ देर बाद अजान के बीच रैली से समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिस पर राहुल और मंच पर मौजूद अन्य नेता उन्हें समझाते नजर आए। देखें विडियो- बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई मौकों पर अजान के दौरान भाषण रोकते नजर आए हैं। 2016 में पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों के दौरान प्रचार कर रहे प्रधानमंत्री मोदी ने अपना भाषण तकरीबन पांच मिनट 30 सेकंड तक के लिए रोक दिया था। बंगाल के खड़गपुर में रैली कर रहे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, 'हमारे कारण किसी की पूजा, प्रार्थना में तकलीफ नहीं होनी चाहिए। इसलिए कुछ पल मैंने विराम ले लिया।' राहुल गांधी इस बार के लोकसभा चुनाव में अपनी परंपरागत अमेठी सीट के अलावा केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। अमेठी से उन्हें केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार स्मृति इरानी कड़ी टक्कर देती नजर आ रही हैं।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Exclusive: स्मृति ईरानी बोलीं, 'अमेठी में मुझे नहीं, राहुल गांधी को डर लगता है'प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने की खबरों पर तंज कसते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं तो कहती हूं कि जितने भी परिवार के सदस्य बचे हैं, सभी को राजनीति में ले आइए. पूरा खानदान मैदान में उतार दीजिए तो भी आएगा मोदी ही.
Read more »
अमेठी के बाद वायनाड में राहुल गांधी के नामांकन पर आपत्ति, उम्मीदवारी रद्द करने की मांगअमेठी में विवाद के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नामांकन को लेकर केरल के वायनाड में सवाल उठाया जा रहा है. वायनाड लोकसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी टी. वेल्लाप्पल्ली ने अपने वकील के जरिये राहुल गांधी के नामांकन को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है.
Read more »
अमेठी के बाद अब वायनाड में भी उठे राहुल गांधी के नामांकन पर सवालकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नामांकन को लेकर हो रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। INCIndia RahulGandhi LokSabhaElections LokSabha2019 LokSabhaElections2019 LokSabhaElection2019
Read more »
पीएम मोदी VS प्रियंका गांधी : सबसे बड़े मुकाबले की तैयारी? वाराणसी में किसका पलड़ा भारी, 10 बड़ी बातेंकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा है कि अगर उनके भाई और पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी कहते हैं तो वह पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी में चुनाव लड़ने को तैयार हैं. केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र में राहुल गांधी के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यह बात कही. वायनाड लोकसभा क्षेत्र में राहुल गांधी के समर्थन में प्रचार के लिए दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचीं थीं प्रियंका गांधी. बता दें कि राहुल गांधी अपनी पारंपरिक सीट अमेठी के अलावा वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं. प्रियंका गांधी ने कहा, अगर राहुल गांधी कहेंगे तो मैं चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं और मैं वाराणसी से लड़ूंगी. इसमें कोई दो राय नहीं है कि अगर पीएम मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी चुनाव लड़ती हैं तो भारत के चुनावी इतिहास का सबसे बड़ा मुकाबला माना जाएगा क्योंकि एक ओर बीजेपी की ओर से पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी होंगे और दूसरी ओर गांधी परिवार का बड़ा चेहरा और कांग्रेस की ट्रंप कार्ड मानी जा रहीं प्रियंका गांधी होंगी. प्रियंका अगर वाराणसी से चुनाव लड़ती हैं तो हो सकता है कि कांग्रेस को इसका फायदा वाराणसी की आसपास सीटों पर हो सकता है. लेकिन इस मुकाबले के लिए वाराणसी कितना है और स्थानीय समीकरण क्या कहते हैं इस पर भी नजर होगी.
Read more »
अमेठी में राहुल गांधी के नामांकन पत्र पर आज आ सकता है फैसला, उठे थे सवालध्रुव लाल ने राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल उठाते हुए उनके नामांकन पत्र की जांच की मांग की थी. उनके वकील का कहना था है कि ब्रिटेन की एक रजिस्टर्ड कंपनी के दस्तावेजों में उन्होंने अपनी ब्रिटिश नागरिकता का उल्लेख किया है और गैर भारतीय देश में चुनाव नहीं लड़ सकता है.
Read more »
अमेठी: रिटर्निंग ऑफिसर ने राहुल गांधी के नामांकन को ठहराया वैध, प्रत्याशी ने उठाए थे सवालराहुल गांधी केरल के वायनाड के अलावा यूपी के अमेठी से भी चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने अमेठी में अपना जो नामांकन पत्र दाखिल किया था, उस पर निर्दलीय प्रत्याशी ध्रुवपाल कौशल ने आपत्ति दर्ज कराई थी.
Read more »
चुनावी हलचल LIVE: राहुल गांधी के लिए राहत की खबर, अमेठी से नामांकन वैधप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, योगी आदित्यनाथ, अखिलेश, मायावती समेत कई राजनेताओं की रैलियां
Read more »
ख़बरदार: अमेठी में प्रियंका का इमोशनल कार्ड Khabardar: Priyanka's emotional card in Amethi - khabardar AajTakरायबरेली में सोनिया गांधी और अमेठी में राहुल गांधी के चुनाव प्रचार में जुटी प्रियंका वाड्रा का पहला टारगेट स्मृति ईरानी रहीं, जो अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को दूसरी बार चुनौती दे रही हैं. पहले तो ये आरोप खारिज किया कि राहुल गांधी अमेठी को देखने कम आते हैं. उन्होंने कुछ महिलाओं के साथ बातचीत में जूतों वाली बात उठाई कि स्मृति ईरानी ने अमेठी में आकर जूते बांटे, जो अपमान जनक है. देखिए अंजना ओम कश्यप के साथ ख़बरदार.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
राहुल गांधी ने भीड़ में से जिस लड़के को बुलाया, वो भी निकला राहुलइसी दौरान राहुल ने भीड़ में से लाल रंग की टीशर्ट पहने हुए एक लड़के को मंच पर बुलाया और उससे पूछा कि क्या तुम्हें रोजगार मिला है या नहीं। LoksabhaElections2019 RahulGandhi INCIndia
Read more »
राहुल-प्रियंका की मुलाकात का वीडियो वायरलकानपुर हेलीपैड पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अचानक ही टकराए तो इस अंदाज़ में मिले.
Read more »
