अमीरों से ये टैक्स वसूलकर गरीबों की झोली भरेंगे 'रॉबिनहुड' राहुल!– News18 हिंदी

United States News News

अमीरों से ये टैक्स वसूलकर गरीबों की झोली भरेंगे 'रॉबिनहुड' राहुल!– News18 हिंदी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 146 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 51%

एक रिसर्च पेपर के अनुसार कांग्रेस अपनी स्कीम को फंड करने के लिए एक प्रगतिशील टैक्स लगा सकती है... ElectionsWithNews18 BattleOf2019

हालांकि कांग्रेस ने इस योजना को लेकर कोई विस्तृत प्लान या जानकारी साझा नहीं की है, जिसमें इसके लागू किए जाने या इसके ढांचे की जानकारी हो. ऐसे में पेरिस के इस इंस्टीट्यूट ने अपने पेपर में कई सारे ऐसे रास्ते सुझाएं हैं, जिसके जरिए कांग्रेस अपनी योजना की फंडिंग कर सकती है.

इस पेपर में अनुमान लगाया गया है कि 72 हजार सालाना आय का वादा करने वाली इस स्कीम को फंड करने से सरकारी राजकोष पर 29000 करोड़ का खर्च आएगा. जो भारत की वर्तमान GDP का 1.3% होगा. इस पेपर में कहा गया है कि इस खर्च को उठाने के लिए सरकार देश के सबसे अमीर 0.1% लोगों पर यानि जिनकी संपत्ति 2.5 करोड़ से ज्यादा है, उनपर 2% वेल्थ टैक्स लगाया जा सकता है. इस टैक्स के जरिए सरकार को 23000 करोड़ रुपये मिलेंगे, जो GDP का 1.1% होगा. इस पेपर को लिखने वाले रिसर्च फेलो नितिन भारती और इंस्टीट्यूट के को-डायरेक्टर लुकास चैंसेल हैं. चैंसेल इंस्टीट्यूट की एक्जीक्यूटिव कमेटी में शामिल है, जिसमें फ्रेंच इकॉनमिस्ट थॉमस पिकेटी भी शामिल हैं. पिकेटी ने आर्थिक असमानता पर जो काम किए हैं, उनकी दुनिया भर में चर्चा हुई है. जब पूछा गया कि क्या कांग्रेस के लिए इस स्कीम की प्लानिंग करने में वे भी शामिल रहे हैं तो चैंसेल ने कहा, सीधे तौर पर नहीं. हमने इस स्कीम के बारे में बात की थी और इसके बारे में अपने विचारों को अभिजीत बैनर्जी के साथ साझा किया था. अभिजीत बैनर्जी MIT में प्रोफेसर हैं और पॉवर्टी एक्शन लैब के डायरेक्टर भी हैं. वे इस स्कीम के बारे में कांग्रेस का साथ काम कर रहे हैं. चैंसेल ने कहा लेकिन हमने कांग्रेस से सीधे बात नहीं की थी. भारती और चैंसेल कमाई में बढ़ने वाली असमानता को खतरनाक मानते हैं और मानते हैं कि 1980 के बाद से इसमें बहुत तेज बढ़ोत्तरी हुई है. इंडियन एक्सप्रेस अखबार से बात करते हुए चैंसेल ने कहा, भारत की प्रगतिशील करों की दरें 1980 से ही कम होती जा रही हैं और लोग प्रगतिशील करों को गिरते विकास के साथ जोड़ते हैं. लेकिन यह बकवास है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस बात के कोई सबूत नहीं मिले हैं. NDA सरकार की गरीबों को 10% कोटा देने वाली स्कीम के दायरे पर भी इस रिपोर्ट में चिंता जताई गई है. इसमें कहा गया है कि आय के आधार पर 93% से ज्यादा घर इस दायरे में आएंगे. इस वक्त के खेती के आंकड़ों के आधार पर 95% और घरों के आधार पर देखें तो देश की 80% जनता इस दायरे में आती है.इस बात के अनुमान लगाए जा रहे थे कि पिकेटी ने ही कांग्रेस को इस स्कीम को लाने का सुझाव दिया है लेकिन पिकेटी ने इस योजना में अपना कोई भी रोल होने से मना किया है. उन्होंने सोमवार को बीबीसी से कहा, मैं भारत में आय की असमानता घटाने की हर योजना का पूरी तरह से समर्थन करता हूं और जाति आधारित राजनीतिक बहस के बजाए वर्ग आधारित आय और सम्पत्ति के बंटवारे का समर्थन करता हूं.अगर किसी व्यक्ति की संपत्ति 30 लाख रुपये का आंकड़ा पार कर जाती है, तो उसे वेल्थ टैक्स चुकाना पड़ता है. भारत में अभी यह कुल संपत्ति का 1% होता है.कैसे तय होता है कितनी संपत्ति पर लगेगा वेल्थ टैक्स? अगर आप अपनी प्रॉपर्टी पर किसी तरह का लोन चुका रहे हैं, तो बकाया लोन की राशि घटाने के बाद जो शुद्ध वैल्यू बचती है, उस पर वैल्थ टैक्स चुकाया जाता है. मसलन, अगर आपकी प्रॉपर्टी की मार्केट वैल्यू 50 लाख रुपए है और आप 35 लाख रुपए का लोन चुका रहे हैं, तो 15 लाख रुपए की राशि पर आपको वेल्थ टैक्स चुकाने की जरूरत होगी. हालांकि, अगर आपने किसी कारोबारी साल में 300 दिन से ज्यादा वक्त के लिए मकान किराए पर दिया है, तो उस प्रॉपर्टी पर वेल्थ टैक्स चुकाने से आपको रियायत मिल जाएगी. वेल्थ टैक्स रिटर्न दाखिल करने की तारीख ठीक आय कर रिटर्न दाखिल करने की तरह है, जो 31 जुलाई तय की गई है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सियासी हलचल: क्या राहुल गांधी के खिलाफ लड़ने के लिए केरल जाएंगी स्मृति ईरानी?– News18 हिंदीसियासी हलचल: क्या राहुल गांधी के खिलाफ लड़ने के लिए केरल जाएंगी स्मृति ईरानी?– News18 हिंदीसियासी हलचल: क्या राहुल गांधी के खिलाफ लड़ने के लिए केरल जाएंगी स्मृति ईरानी? ElectionsWithNews18 BattleOf2019 smritiirani RahulGandhi INCIndia BJP4India
Read more »

इन दो लोगों ने दिया है राहुल गांधी को हर खाते में 72 हजार डालने का आइडिया– News18 हिंदीइन दो लोगों ने दिया है राहुल गांधी को हर खाते में 72 हजार डालने का आइडिया– News18 हिंदीइन दो लोगों ने दिया है राहुल गांधी को हर खाते में 72 हजार डालने का आइडिया-Nobel Prize winner, and French economist gave mig idea to cong rahul gandhi-भारत के नहीं, दुनिया के बेहद प्रतिष्ठ‌ित विद्वान है दोनों. Rahul Gandhi, mig, 72000, Breaking, Breaking news, breaking news in hindi, breaking news hindi , aaj ki khabar, taza khabar, breaking news today, aaj ki breaking news, aaj ka breaking news, breaking news in hindi, breaking news india, news18 hindi आज की ताजा खबर, ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी में खबरें, हिंदी खबर, न्यूज़18 हिंदी, आज के समाचार, हिंदी में समाचार, 20% Poor to get 72,000 Annually- Rahul Gandhi
Read more »

राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर अभी कोई निर्णय नहीं: रणदीप सुरजेवालाराहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर अभी कोई निर्णय नहीं: रणदीप सुरजेवालाLatest Hindi News ताज़ा हिन्दी समाचार, आज तक ख़बरें - india's Best News Channel, Aaj Tak Breaking News, Latest News Headlines and Breaking News ख़बरें, Hindi News Channel website, Today's Headlines, from India and World, Covering Business, Politics,Sports खेल, Entertainment, Bollywood News.
Read more »

National Hindi News Today LIVE: दिनभर की लेटेस्ट खबरों के लिए यहां करें क्लिकNational Hindi News Today LIVE: दिनभर की लेटेस्ट खबरों के लिए यहां करें क्लिकहिंदी न्यूज़ लाइव, Hindi News Live, Latest National Today News in Hindi: चौकीदार शब्द ट्विटर का सबसे प्रचलित हैशटैग है और कई बीजेपी नेता इस शब्द को अपने नाम के आगे जोड़ चुके हैं। इसके बावजूद झारखंड के 24 जिलों में चौकीदारों को कई महीने से वेतन नहीं मिला है।
Read more »

सियासी दल: वो पार्टी जिसने कभी 404 सीटें जीतीं तो कभी 44 पर सिमटी, पढ़ें इसका पूरा सफर– News18 हिंदीसियासी दल: वो पार्टी जिसने कभी 404 सीटें जीतीं तो कभी 44 पर सिमटी, पढ़ें इसका पूरा सफर– News18 हिंदीEverything about India's Grand Old Party Indian National Congress, News in Hindi, Hindi News, यह भारत की ऐसी पार्टी है, जिसका चुनाव चिन्ह तीन बार बदला जा चुका है.
Read more »

राहुल गांधी को इन दो लोगों ने दिया हर खाते में 72 हजार डालने का आइडिया– News18 हिंदीराहुल गांधी को इन दो लोगों ने दिया हर खाते में 72 हजार डालने का आइडिया– News18 हिंदीइन दो लोगों ने दिया है राहुल गांधी को हर खाते में 72 हजार डालने का आइडिया-Nobel Prize winner, and French economist gave mig idea to cong rahul gandhi-भारत के नहीं, दुनिया के बेहद प्रतिष्ठ‌ित विद्वान है दोनों. Rahul Gandhi, mig, 72000, Breaking, Breaking news, breaking news in hindi, breaking news hindi , aaj ki khabar, taza khabar, breaking news today, aaj ki breaking news, aaj ka breaking news, breaking news in hindi, breaking news india, news18 hindi आज की ताजा खबर, ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी में खबरें, हिंदी खबर, न्यूज़18 हिंदी, आज के समाचार, हिंदी में समाचार, 20% Poor to get 72,000 Annually- Rahul Gandhi
Read more »

देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें जो आज आपको जाननी चाहिए– News18 हिंदीदेश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें जो आज आपको जाननी चाहिए– News18 हिंदीNews18Bulletin - आडवाणी के बाद BJP ने जोशी का भी टिकट काटा, एक-दूसरे की सीट पर चुनाव लड़ेंगे मेनका-वरुण - MGP ने गोवा सरकार से समर्थन वापसी की दी धमकी, कांग्रेस से हाथ मिला सकती है पार्टी यहां पढ़िए 10 बड़ी सुर्खियां जिन्हें जानना आपके लिए जरूरी है
Read more »

National Hindi News Today LIVE: दिनभर की खबरों के लिए यहां करें क्लिकNational Hindi News Today LIVE: दिनभर की खबरों के लिए यहां करें क्लिकहिंदी न्यूज़ लाइव, Hindi News Live, Latest National Today News in Hindi: बालाकोट एयर स्ट्राइक को लेकर घमासान अब भी जारी है। बीजेपी नेता विनय कटियार ने राहुल गांधी पर ऐसी टिप्पणी की है, जिस पर विवाद हो सकता है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:32:22