अमरनाथ के लिए जम्मू में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: 2 जुलाई को पहला जत्था बेस कैंप से रवाना होगा; जम्मू-कश्मीर...

Amarnath Yatra News

अमरनाथ के लिए जम्मू में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: 2 जुलाई को पहला जत्था बेस कैंप से रवाना होगा; जम्मू-कश्मीर...
Amarnath Yatra NewsAmarnath Yatra News In Hindi TodayAmarnath Yatra News Dainik Bhaskar
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 33 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 37%
  • Publisher: 51%

3 जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के लिए सभी इंतजाम लगभग पूरे हो गए है। जिन श्रद्धालुओं ने अभी तक ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराया है, उनके लिए जम्मू में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू सोमवार से शुरू हो गए हैं। प्रशासन की ओर से स्पेशल Shri Amarnath Shrine Board (SASB) Amarnath Yatra 2025 Offline Registration Latest News Update.

2 जुलाई को पहला जत्था बेस कैंप से रवाना होगा; जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के कड़े इंतजामअमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी। इसके लिए सभी इंतजाम लगभग पूरे हो गए है। इस साल अब तक करीब 3.5 लाख श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। जिन श्रद्धालुओं ने अभी तक ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराया है, उनके लिए जम्मू में ऑफलाइन पंजीकरण सोमवार से शुरू हो गया है। प्रशासन की ओर से स्पेशल रजिस्ट्रेशन सेंटर बनाए गए हैं। तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 2 जुलाई को जम्मू के भगवतीनगर बेस कैंप से रवाना होगा। अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 9 अगस्त तक पहलगाम रूट और बालटाल रूट से होगी। अनंतनाग जिले में पारंपरिक पहलगाम रूट 48 किमी लंबा है, जबकि गांदरबल जिले में बालटाल रूट की लंबाई 14 किमी है।रजिस्ट्रेशन सेंटर के बाहर एक किमी लंबी लाइन देखने को मिली।यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। रजिस्ट्रेशन कराने आए एक श्रद्धालु ने कहा, 'इस बार लोग उत्साहित हैं। पहलगाम हमले के बाद भी अब कोई डर नहीं है। व्यवस्थाएं अच्छी हैं और प्रशासन हमारे साथ है।' एक अन्य श्रद्धालु ने कहा, 'मुझे बाबा अमरनाथ पर भरोसा है। आतंकवादी जो चाहें करें, हम पर इसका कोई असर नहीं होगा। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे जम्मू-कश्मीर आएं ताकि हमारी सेना और सरकार यह कह सके कि हम पर आतंकियों की हरकतों का कोई असर नहीं हैं।'यात्रा शुरू होने से पहले पूरे केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। इसके चलते केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे मल्टी स्टेज सिक्योरिटी तैनात की है। यह हाईवे यात्रा के अहम रास्तों में से एक है। हाईवे पर CRPF का K-9 दस्ता भी तैनात किया गया है। लैंडस्लाइड की प्री प्लानिंग के लिए सेना, CRPF, जम्मू-कश्मीर पुलिस और जम्मू-कश्मीर स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स ने रविवार को हाईवे पर समरोली, तोल्डी नाला में जॉइंट मॉक ड्रिल की। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में तकनीकी इनपुट और चेहरा पहचानने के सिस्टम के जरिए वैरिफिकेशन किया जाएगा। काफिले की सुरक्षा के लिए पहली बार जैमर लगाए जा रहे हैं। सशस्त्र बलों की 581 कंपनियां तैनात की जाएंगी। लगभग 42 हजार से 58 हजार जवान तैनात होंगे।इस रूट से गुफा तक पहुंचने में 3 दिन लगते हैं, लेकिन ये रास्ता आसान है। यात्रा में खड़ी चढ़ाई नहीं है। पहलगाम से पहला पड़ाव चंदनवाड़ी है। ये बेस कैंप से 16 किमी दूर है। यहां से चढ़ाई शुरू होती है। तीन किमी चढ़ाई के बाद यात्रा पिस्सू टॉप पहुंचती है। यहां से पैदल चलते हुए शाम तक यात्रा शेषनाग पहुंचती है। ये सफर करीब 9 किमी का है। अगले दिन शेषनाग से यात्री पंचतरणी जाते हैं। ये शेषनाग से करीब 14 किमी है। पंचतरणी से गुफा सिर्फ 6 किमी रह जाती है।वक्त कम हो, तो बाबा अमरनाथ दर्शन के लिए बालटाल रूट से जा सकते हैं। इसमें सिर्फ 14 किमी की चढ़ाई चढ़नी होती है, लेकिन एकदम खड़ी चढ़ाई है, इसलिए बुजुर्गों को इस रास्ते पर दिक्कत होती है। इस रूट पर संकरे रास्ते और खतरनाक मोड़ हैं।यात्रा के दौरान मेडिकल सर्टिफिकेट, 4 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, RFID कार्ड, ट्रैवल एप्लिकेशन फॉर्म अपने साथ रखें। फिजिकल फिटनेस के लिहाज से हर रोज 4 से 5 किलोमीटर पैदल चलने की प्रैक्टिस करें। सांस वाला योग जैसे प्राणायाम और एक्सरसाइज करें। यात्रा में ऊनी कपड़े, रेनकोट, ट्रैकिंग स्टिक, पानी बॉटल और जरूरी दवाओं का बैग अपने साथ रखें।अमरनाथ शिवलिंग एक प्राकृतिक बर्फ से बनी संरचना है, जिसे हिमानी शिवलिंग कहा जाता है। अमरनाथ गुफा समुद्र तल से लगभग 3888 मीटर की ऊंचाई पर है। यह गुफा उत्तरमुखी है, जिससे सूरज की सीधी रोशनी बहुत कम पहुंचती है। यही वजह है कि गुफा के अंदर का तापमान 0°C से नीचे बना रहता है, जिससे बर्फ आसानी से जमती है। आस-पास के ग्लेशियरों से आने वाला पानी लगातार गुफा की छत से टपकता रहता है। इससे धीरे-धीरे शिवलिंग बन जाता है। यह वैज्ञानिक रूप से स्टेलेग्माइट कहलाता है।अमरनाथ यात्रा बालटाल-पहलगाम रूट पर 3 जुलाई से शुरू होगी; इससे जुड़ी जानकारी देखें.

... इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी। यात्रा दो रूट- पहलगाम और बालटाल से होगी। लगभग 6 लाख श्रद्धालु यात्रा पर आ सकते हैं।पीड़ित के परिवार पर दबाव, पुलिस सहयोग नहीं कर रही; CCTV में गैंगरेप की पुष्टिहिमाचल में लैंडस्लाइड के बाद टनल में गाड़ियां फंसी; MP-राजस्थान समेत 12 राज्यों में आज तेज बारिशपुरी रथयात्रा में हादसे के बाद CM हाउस घेरने आ रही थीं विपक्षी पार्टियांपहले PAK सैन्य ठिकानों पर हमले का आदेश नहीं था; दूतावास बोला- बयान तोड़ा-मरोड़ाहरियाणा में बारिश से घर गिरा, 7 लोग दबेगया के वाटरफॉल में बहीं 6 लड़कियां, VIDEOयमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज का लगातार बढ़ रहा जलस्तरझारखंड में भारी बारिश के आसार

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Amarnath Yatra News Amarnath Yatra News In Hindi Today Amarnath Yatra News Dainik Bhaskar Amarnath Yatra News Update Amarnath Yatra News Today Live In Hindi Amarnath Yatra News 2024 In Hindi

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जम्मू-कश्मीर : 'एचएडीपी' ने पुंछ में बागवानी को बढ़ावा दिया, किसानों की आय दोगुनी कीजम्मू-कश्मीर : 'एचएडीपी' ने पुंछ में बागवानी को बढ़ावा दिया, किसानों की आय दोगुनी कीजम्मू-कश्मीर : 'एचएडीपी' ने पुंछ में बागवानी को बढ़ावा दिया, किसानों की आय दोगुनी की
Read more »

पहलगाम हमले के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर जाएंगे नरेंद्र मोदीपहलगाम हमले के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर जाएंगे नरेंद्र मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले महीने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष के बाद 6 जून को जम्मू-कश्मीर का अपना पहला दौरा करेंगे.
Read more »

पहलगाम हमले के आतंकी कहां है..., भाजपा सरकार पर भड़के अभिषेक बनर्जी, दागे 5 बड़े सवालपहलगाम हमले के आतंकी कहां है..., भाजपा सरकार पर भड़के अभिषेक बनर्जी, दागे 5 बड़े सवालPahalgam Terror Attack: पश्चिम बंगाल से TMC के सांसद अभिषेक बनर्जी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार पर कई सवाल खड़े किए हैं.
Read more »

9 जुलाई को गुरु के उदय से इन राशियों को होगा लाभ, शुरू होगा गोल्डन टाइम9 जुलाई को गुरु के उदय से इन राशियों को होगा लाभ, शुरू होगा गोल्डन टाइमइसी तरह गुरु जुलाई की शुरुआत में यानी 9 जुलाई को मिथुन राशि में उदय स्थिति में आएंगे जिसके प्रभाव से कुछ राशियों का अच्छा समय शुरू होगा.
Read more »

बाबा बर्फानी के दर्शन को हो जाएं तैयार! जम्मू से दो जुलाई को रवाना होगा पहला जत्थाबाबा बर्फानी के दर्शन को हो जाएं तैयार! जम्मू से दो जुलाई को रवाना होगा पहला जत्थाअमरनाथ यात्रा 2 जुलाई से शुरू होगी पहला जत्था जम्मू से रवाना होगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भगवती नगर आधार शिविर से जत्थे को रवाना करेंगे। यात्रियों की सुरक्षा के लिए जत्थे में ही रवाना किया जाएगा। जम्मू संभाग में 50 हजार यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है। इस बार यात्रा वंदे भारत से नहीं होगी। लखनपुर से बनिहाल तक भोजन और आवास की सुविधाएँ उपलब्ध...
Read more »

अमरनाथ यात्रा सुरक्षा की तैयारी पूरी, इस बार महिला शक्ति के हाथों शिव भक्तों की रक्षा, जानें BSF का पूरा प्लानअमरनाथ यात्रा सुरक्षा की तैयारी पूरी, इस बार महिला शक्ति के हाथों शिव भक्तों की रक्षा, जानें BSF का पूरा प्लानजम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महिला सुरक्षाकर्मी सीमा पर कड़ी निगरानी रख रही हैं। तीन जुलाई से शुरू होने वाली 38 दिनों की यात्रा के लिए दो रास्ते हैं। तीर्थयात्रियों का पहला जत्था जम्मू से कश्मीर के लिए रवाना...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:17:13