Nithya Kalyana Perumal Temple: अगर आपकी शादी नहीं हो रही है, कई समय से शादी टल रही है तो आप तमिलनाडु में स्थित नित्यकल्याण पेरुमल मंदिर जा सकते हैं। ये मंदिर बेहद खूबसूरत और अद्भुत है।
क्या आपने कभी ऐसे मंदिर के बारे में सुना है जहां रोजाना भगवान खुद दूल्हा-दुल्हन बनकर शादी करते हैं? तमिलनाडु में स्थित नित्यकल्याण पेरुमल मंदिर ऐसा ही एक अद्भुत मंदिर है। इसे “सदा विवाह वाला मंदिर” या “एटरनल मैरिज टेंपल” के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है, जिन्हें यहां नित्यकल्याण पेरुमल के रूप में पूजा जाता है। उनकी पत्नी देवी लक्ष्मी यहां कोमलावल्लि थायार के रूप में विराजमान हैं।माना जाता है कि इस मंदिर में सच्चे मन से पूजा करने पर विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं और निःसंतान दंपतियों को संतान का आशीर्वाद मिलता है। लेकिन इस मंदिर की खासियत सिर्फ विवाह का आशीर्वाद पाने तक सीमित नहीं है, यहां आने वाले भक्तों के लिए और भी कई अनोखी मान्यताएं और धार्मिक महत्व जुड़े हैं, जिनके बारे में चलिए हम आपको इस लेख में बताते हैं।मंदिर के बारे में कुछ दिलचस्प बातें थिरुविदंथई में स्थित नित्य कल्याण पेरुमाल मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। यहां भगवान विष्णु वराह स्वरूप में विराजमान हैं, जिन्हें नित्य कल्याण पेरुमाल कहा जाता है। यह मंदिर 108 दिव्य देशमों में से एक है, जिनकी स्तुति आलवार संतों ने की है। कहानी के अनुसार, ऋषि कालवा की 360 बेटियां थीं। भगवान वराह स्वामी ने एक वरदान के रूप में 360 दिनों तक हर दिन एक बेटी से विवाह किया। इसलिए यहां भगवान को “नित्य कल्याण पेरुमाल” यानी “हर दिन विवाह करने वाले भगवान” कहा जाता है। यह मंदिर करीब 1000 साल पुराना है। ऐसा माना जाता है कि यहां भगवान खुद अपनी पत्नी कोमलावली देवी के साथ प्रकट हुए थे। आज भी बहुत से युवक और युवतियां अच्छे जीवनसाथी की कामना लेकर इस मंदिर में दर्शन करने आते हैं। View this post on Instagram A post shared by Suchitr Kumar 🧿™️ मंदिर में शादी को लेकर नियम इस खास पूजा के लिए अर्चना सेट और दो माला ले जाना जरूरी है, जो मंदिर में आसानी से मिल जाती हैं। मंदिर में प्रवेश करने के बाद, इन वस्तुओं के साथ अर्चना करें — यानी अपने नाम, गोत्र और नक्षत्र बताकर पूजा करवाएं। पूजा पूरी होने के बाद, पुजारी से माला वापस ले लें और उन्हें अपनी कमर पर बांध लें। इसके बाद मंदिर के चारों ओर नौ बार प्रदक्षिणा करें और फिर माला उतार दें। घर लौटने पर, माला को अपने पूजाघर में रख दें। अगर आपकी शादी होने वाली है, तो शादी से पहले फिर से मंदिर जाएं। इस बार भी दो नई माला और अर्चना सेट खरीदें, पूजा करें और घर लौटते समय पुरानी माला को मंदिर के स्थल वृक्ष के नीचे रख दें। जो लोग शादी करना चाहते हैं या जिनकी शादी में कोई दिक्कत आ रही है, वे इस मंदिर में खास पूजा कर सकते हैं ताकि उनकी शादी जल्दी हो सके। यह पूजा राहु-केतु दोष को दूर करने के लिए की जाती है। चार बार होती है यहां पूजा मंदिर में हर दिन चार बार पूजा की जाती है। इन पूजाओं के नाम और समय इस प्रकार हैं - सुबह 07:15 से 08:15 बजे तक - कालई शांति पूजा सुबह 07:15 से 08:15 बजे तक - उचि काल पूजा दोपहर 11:30 से 12:00 बजे तक - अर्थजामा पूजा शाम 05:30 से 06:00 बजे तक - सायरार्चई पूजा नित्य कल्याण पेरुमाल मंदिर में दर्शन के समय इस प्रकार हैं – सुबह के दर्शन: 06:05 बजे से 12:00 बजे तक शाम के दर्शन: 03:00 बजे से 08:20 बजे तक हर साल मंदिर में थाइपुसम, ब्रह्मोत्सवम, वैकुंठ एकादशी और पंगुनी उत्तिरम जैसे बड़े त्योहार मनाए जाते हैं, जिनमें हजारों भक्त दर्शन करने आते हैं। View this post on Instagram A post shared by Kamal Bharathi मंदिर में पूजा करने का अच्छा समय हालांकि नित्यकल्याण पेरुमाल मंदिर में पूरे साल मौसम अच्छा रहता है और घूमने का मजा मिलता है, लेकिन यहां आने का सबसे बढ़िया समय अक्टूबर से फरवरी के बीच है। इन महीनों में मौसम सुहावना रहता है और भीड़ भी ज्यादा होती है, क्योंकि ये पीक सीजन माना जाता है। अगर आप मंदिर के त्योहारों और उत्सवों को देखना चाहते हैं, तो दिसंबर से जनवरी के बीच अपनी यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। ध्यान रखें, मार्च से मई के बीच यहां न आएं, क्योंकि इन महीनों में बहुत तेज गर्मी पड़ती है और पर्यटक भी कम आते हैं। कैसे पहुंचे नित्यकल्याण पेरुमाल मंदिर रेल मार्ग से: नित्यकल्याण पेरुमल मंदिर के सबसे पास कराईकल रेलवे स्टेशन है, जो मंदिर से करीब 1.
5 किलोमीटर दूर है। यह स्टेशन कई जगहों से जुड़ा हुआ है, इसलिए यहां तक पहुंचना आसान है। स्टेशन से आप पैदल जा सकते हैं या फिर ऑटो-रिक्शा ले सकते हैं।हवाई मार्ग से: मंदिर के सबसे पास चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो करीब 40 किलोमीटर दूर है। यह एयरपोर्ट देश-विदेश के कई शहरों से जुड़ा है। यहां से आप टैक्सी या कैब लेकर मंदिर पहुंच सकते हैं और भगवान विष्णु के दर्शन कर सकते हैं।सड़क मार्ग से: आप खुद अपनी गाड़ी से जा सकते हैं या बस ले सकते हैं। थिरुविधानथई से मंदिर सिर्फ 6 मिनट की दूरी पर है। चेन्नई से भी कई बसें और लोकल ट्रांसपोर्ट उपलब्ध हैं, जिनसे करीब डेढ़ घंटे में आप मंदिर पहुंच जाएंगे।
कल्याण पेरुमल मंदिर तमिलनाडु में तमिलनाडु का मंदिर जहां हो जाती है शादी नित्य कल्याण पेरुमल मंदिर से जुड़ी बातें नित्य कल्याण पेरुमल मंदिर तिरुविदंथाई Nithya Kalyana Perumal Temple In Chennai Nithya Kalyana Perumal Temple Bus Route Timings
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
US Temple Shooting: ট্রাম্পের আমেরিকায় টার্গেট হিন্দুরা? ইসকন মন্দিরে চলল এলোপাথারি গুলি...US Temple Shooting: 20-30 Bullets Fired At ISKCON Temple In Utah
Read more »
Mansa Devi Temple: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर की कितनी है ऊंचाई; जहां भगदड़ मचने से सात लोगों की हुई मौतMansa Devi Temple: हरिद्वारा के मनसा देवी मंदिर की कितना है ऊंचाई; जहां भगदड़ मचने से सात लोगों की हुई मौत Haridwar Har ki Pauri Mansa Devi Temple height देश
Read more »
Sita Temple: बिहार के पुनौरा धाम में गृहमंत्री शाह ने किया भव्य जानकी मंदिर का भूमिपूजन, 67 एकड़ में होगा निर्माणSita Temple: Amit Shah performed the Bhoomi Pujan of the grand Janaki temple in Punaura dham Bihar
Read more »
ISKCON Temple: इस्कॉन मंदिर में अव्यवस्थाएं, इंस्पेक्टर सहित 28 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंडDelhi Police Commissioner Suppends 28 Policemen for ISKCON Temple Incident ISKCON Temple: इस्कॉन मंदिर में अव्यवस्थाएं, गुस्से में सीपी ने कर दिया सस्पेंड दिल्ली एनसीआर | राज्य
Read more »
Garuda On Puri Jagannath Mandir Dhwaja: ঈগলের পরে গরুড়! পুরীর মন্দিরের পতিতপাবন ধ্বজায় এসে বসলেন বিষ্ণুর বাহন গরুড়! ঘোর কোনও বিপদের ইঙ্গিত?puri Jagannath Temple divine sight seen in temple Garuda sat on the Patitpavan flag of Shrimandir is this auspicious or inauspicious
Read more »
तमिलनाडु मंदिर: यहाँ आते ही बदल जाती है शादी की तकदीर?तमिलनाडु में स्थित Nithya Kalyana Perumal Temple, विवाह से जुड़ी बाधाओं को दूर करने के लिए जाना जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मंदिर के चमत्कारिक दावों की चर्चा है, जहाँ भक्त तीन महीने के भीतर शादी तय होने की उम्मीद रखते हैं।
Read more »
