Jaipur News: राजस्थान में सरकारी विभागों के कामकाज के लिए अब चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. मुख्य सचिव सुधांश पंत ने सरकारी विभागों की सिटीजन सर्विस को ई-मित्र प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए परिपत्र जारी किया है.
राजस्थान में सरकारी विभागों के कामकाज के लिए अब चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. मुख्य सचिव सुधांश पंत ने सरकारी विभागों की सिटीजन सर्विस को ई-मित्र प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए परिपत्र जारी किया है. जानिए, मोदी कैबिनेट 3.
0 में राजस्थान से कौन से चेहरे फाइनल लिस्ट में शामिल हुए?Sri Ganganagar: गजसिंहपुर की गौशाला में आग का तांडव जारी, 600 गोवंशों पर जीवन संकट पैदाप्रदेशभर में 80 हजार ई-मित्र पर मिलने वाले सिटीजन सर्विस का दायरा बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है. राजस्थान में आमजन को आने वाले समय में अपने छोटे-छोटे कामों के लिए सरकारी ऑफिसों या विभागों में चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. सरकार ने अब हर विभाग को अपने उन सभी कामों को ई-मित्र सर्विस से जोड़ने के लिए कहा है जो सीधे जनता से जुड़े है. मुख्य सचिव ने पिछले दिनों एक पत्र सभी विभागों, सरकारी उपक्रमों, निगमों और विश्वविद्यालयों को लिखा है. इसमें अपने यहां तमाम सर्विस को ई-मित्र से जोड़ने के आदेश दिए है.वर्तमान में सरकार की फ्लैगशिप स्कीम, विभागों से जुड़े आमजन के काम ई-मित्र से जुड़े है. इसमें बिजली-पानी के बिल जमा करवाने के साथ, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जनआधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, पानी कनेक्शन के लिए आवेदन, बैंकिंग सर्विस, टैक्स पेमेंट, जमाबंदी की नकल समेत अन्य सुविधाएं है. इसके अलावा पुलिस वेरिफिकेशन का भी काम ई-मित्र के जरिए ही होता है. सरकार अब चाह रही है कि सभी विभाग आमजन से जुड़े हर काम को ई-मित्र के जरिए करवाए जा सके. इसके लिए हर विभाग को अपने-अपने यहां आमजन से जुड़ी सर्विस को ई-मित्र से जोड़ने के लिए कहा है.डीओआईटी कमिश्नर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सरकार का उदेश्य है कि आमजन को किसी भी तरह सरकारी दफ्तरों में चक्कर न काटने पड़े. इसे देखते हुए सरकार ने ई-मित्र और ई-मित्र प्लस के जरिए सर्विस दी जा रही है. हम अभी 600 से ज्यादा सेवाएं ई-मित्र के जरिए आमजन को उपलब्ध करवा रहे है. इसे देखते हुए सरकार ने सभी विभागों को अपनी सभी सर्विस को ई-मित्र पर लाने के लिए कहा है. अभी पूरे प्रदेश में 80 हजार से ज्यादा ई-मित्र कियोस्क संचालित है. राज्य सरकार अब काम कर रही है कि न केवल राज्य सरकार की सेवाएं बल्कि केन्द्र सरकार और नेशनल लेवल की सर्विस को भी ई-मित्र प्लेटफार्म पर उपलब्ध करवाए, ताकि राजस्थान के लोगों को फायदा हो सके.सरकार ने प्रदेश के तमाम विश्वविद्यालयों और उनके जुड़े संगठन कॉलेजों को ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया शुरू करने समेत स्टूडेंट्स से जुड़े अन्य कार्यो को ई-मित्र पोर्टल के जरिए करवाने के निर्देश दिए है. इसके लिए मुख्य सचिव ने सभी विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार को पत्र लिखा है, ताकि इस सर्विस के शुरू होने से स्टूडेंट्स को अपने छोटे-छोटे काम के लिए यूनिवर्सिटी या कॉलेज के कैंपस तक न आना पड़े. प्रदेश की नगरीय निकायों जैसे नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका के अलावा यूआईटी, विकास प्राधिकरण में आमजन के सबसे ज्यादा काम रहते है. यहां सामुदायिक केन्द्र बुक करवाने, जन्म, मृत्यु और विवाह का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट लेने, जमीन-मकानों के नाम ट्रांसफर, लीज डीड और एनओसी के लिए दफ्तरों में चक्कर काटना पड़ता है. इन सभी कामों के लिए अगर आवेदन ई-मित्र के जरिए शुरू हो जाए, तो लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.बहरहाल, राजस्थान में ई -गवर्नेंस के जरिए आमजन को सरकारी सेवाओं की डिलीवरी देने के उद्देश्य से शुरू की गई ई-मित्र सेवा का दायरा बढ़ता जा रहा है. प्रदेश में प्रतिदिन 40 लाख लोग एवरेज ई-मित्र प्लेटफॉर्म पर अपने काम करवा रहे हैं. अब इस ई-मित्र पर सरकारी विभागों की सर्विस बढ़ने से इस प्लेटफॉर्म पर फुटफॉल भी बढ़ेगा. इस सर्विस के शुरू करने से न केवल लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है, बल्कि सरकारी ऑफिसों में वर्कलोड को भी कम किया गया है.Astrologyrajasthan live news Rajasthan live News: सीएम भजनलाल आज लेंगे अधिकारियों की बैठक, बजट अनाउंसमेंट और 100 दिन की कार्य योजना की करेंगे समीक्षामिथुन समेत इन 2 राशियों की आज चमकेगी किस्मत, मिलेगा बजरंगबली का साथ, पढ़ें राशिफलRajsamand Newsराजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के कार्यक्रम में CM भजनलाल शर्मा करेंगे शिरकत×
Rajasthan News Emitra Chief Secretary Sudhansh Pant CS Sudhansh Pant Rajasthan Government जयपुर समाचार राजस्थान समाचार ई-मित्र मुख्य सचिव सुधांश पंत सीएस सुधांश पंत राजस्थान सरकार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अब दुनिया के किसी भी हिस्से में हो AU के स्टूडेंट, नहीं करना होगा एक्स्ट्रा एफर्ट; QR Code से वेरीफाई होगी मार्कशीटAllahabad University: अब इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स दुनिया के किसी भी हिस्से से अपनी मार्कशीट को वेरिफिकेशन करा सकेंगे. इसके लिए उन्हें यूनिवर्सिटी के चक्कर नहीं काटने पडे़ंगे. इससे उनके समय की बचत होगी और काम में देरी भी नहीं होगी.
Read more »
घर बैठे सस्ते में खरीदें टू-व्हीलर पार्ट्स, ऐसे करें Online बुकिंग, ये सरकारी साइट दे रही ऑफरअगर आप बाइक और स्कूटर ओनर हैं, तो आपको मालूम होगा कि बाइक औऱ स्कूटर के पार्टस को मंगवाना एक बड़ा टॉस्क होता है। साथ ही उन पार्ट्स के सही होने का अलग से डर रहता है। लेकिन अब आपको डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब आप सरकारी ई-कॉमर्स पोर्टले से अलली पार्ट्स को घर बैठे मंगवा सकते...
Read more »
कानपुरः अब मरीज को उसके मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट, नहीं लगाने पड़ेंगे अस्पताल के चक्करकानपुर के जिला अस्पताल और डफरिन की प्रबंधक डॉक्टर प्रवीण ने बताया कि पहली बार यह ऑनलाइन सुविधा कानपुर के डफरिन अस्पताल में शुरू की गई है. इससे मरीजों को काफी फायदा मिलेगा. उन्हें बार-बार अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और मेडिकल रिपोर्ट संभाल कर नहीं रखनी पड़ेगी.
Read more »
सरकारी Website से घर बैठे ब्लॉक कराएं Sim Card, एक मिनट में होगा प्रोसेसSim Block: TAFCOP पोर्टल एक महत्वपूर्ण उपकरण है जो मोबाइल ग्राहकों को अपने सिम के साथ होने वाली धोखाधड़ी से बचाने में मदद करता है.
Read more »
पैर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पार्लर जाने की जरूरत नहीं, अब टूथपेस्ट से करिए घर पर पेडिक्योरToothpaste pedicure tips : अब आपको पेडीक्योर के लिए घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं है.जानिए क्यों और कैसे ?
Read more »
Uttarakhand: घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा में अभी थोड़ा और इंतजार, नई सुविधाएं जोड़ने की कोशिश, मिलेंगे फायदेवर्चुअल रजिस्ट्री करने के लिए प्रदेश सरकार ने बेशक अपने नियमों में प्रावधान कर दिया है, लेकिन घर बैठे मिलने वाली इस नई व्यवस्था के लिए अभी और थोड़ा इंतजार करना होगा।
Read more »
