अफगानिस्तान के हेरात में सड़क हादसे में 10 की मौत, 10 से अधिक घायल
"काबुल, 23 नवंबर । अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत हेरात में रविवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक घायल हो गए। यह जानकारी प्रांतीय पुलिस कार्यालय द्वारा जारी बयान में दी गई।Advertisment हादसा हेरात-कंधार राजमार्ग पर हुआ, जो देश के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है और पश्चिमी व दक्षिणी क्षेत्रों को जोड़ता है। बयान के अनुसार, एक कार की टक्कर सामने से आ रही एक अन्य वाहन से हो गई, जिसमें 10 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए। इससे पहले, 17 नवंबर को पूर्वी प्रांत नंगरहार में एक अन्य सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी और आठ लोग घायल हुए थे। नंगरहार पुलिस प्रवक्ता सैयद तैयब हमद के अनुसार, हादसा तब हुआ जब एक क्लिनिक की महिला कर्मचारियों को ले जा रहा वाहन सामने से आ रही कार से जा टकराया। हादसे में एक महिला डॉक्टर और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि छह महिला कर्मचारी, एक अन्य बच्चा और ड्राइवर घायल हो गए थे। पिछले तीन दिनों में पूर्वी क्षेत्र में यह दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले 16 नवंबर को नंगरहार के पड़ोसी प्रांत लगमन में हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए थे। यह दुर्घटना काबुल को पूर्वी प्रांतों से जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुई थी, जब एक यात्री वाहन सड़क से उतरकर पलट गया और उसमें आग लग गई। अफगानिस्तान में खराब सड़कों, तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और लापरवाही से ड्राइविंग के कारण सड़क हादसे आम हैं। इसी क्रम में 14 नवंबर को दक्षिणी प्रांत जाबुल में भी एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हुए थे। --आईएएनएस डीएससी डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."
अंतरराष्ट्रीय अफगानिस्तान के हेरात में सड़क हादसे में 10 की मौत 10 से अधिक घायल न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बांग्लादेश में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हुईबांग्लादेश में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हुई
Read more »
पाकिस्तान : फैसलाबाद धमाके में मौत का आंकड़ा 20 तक पहुंचा, 10 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशनपाकिस्तान : फैसलाबाद धमाके में मौत का आंकड़ा 20 तक पहुंचा, 10 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
Read more »
7 बार 10-10 विकेट ले चुका है ये दिग्गज, आसपास भी नहीं टिकटे मिचेल स्टार्क, बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटता थाMost 10 wicket haul in Test by Australian Pacers: पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बॉलर मिचेल स्टार्क ने कहर बरपाती हुई गेंदबाजी का नजारा पेश किया और 10 विकेट लेकर इंग्लैंड की कमर तोड़ डाली.
Read more »
Constitution Day 10 Lines: ‘अधिकार, कर्तव्य और…’, संविधान दिवस पर 10 लाइन, स्पीच में आएंगी कामSamvidhan Diwas par 10 Lines: देश हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाता है। इस दिन कार्यक्रमों के आयोजनों में आपकी भागीदारी महत्वपूर्ण होगी। इसलिए यहां आपके लिए संविधान दिवस पर 10 लाइन दी जा रही हैं।
Read more »
शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का मार्केटकैप 1.28 लाख करोड़ रुपए बढ़ाशीर्ष 10 में से सात कंपनियों का मार्केटकैप 1.28 लाख करोड़ रुपए बढ़ा
Read more »
हरियाणा: ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण हुआ 10 गुना महंगा, किसानों में आक्रोश; अब देने होंगे 10 हजार से भी अधिक रुपयेइंडियन नेशनल लोकदल के अभय चौटाला ने भाजपा सरकार पर ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण शुल्क में दस गुना वृद्धि का आरोप लगाया है। उन्होंने इसे किसान विरोधी फैसला बताते हुए रद्द करने की मांग की है। चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार को किसानों की तकलीफों की कोई चिंता नहीं है, जबकि कृषि क्षेत्र ने कोविड काल में देश को बचाया...
Read more »
