अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का दूसरी तिमाही में मुनाफा 172 प्रतिशत बढ़ा

United States News News

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का दूसरी तिमाही में मुनाफा 172 प्रतिशत बढ़ा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 11 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 8%
  • Publisher: 51%

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का दूसरी तिमाही में मुनाफा 172 प्रतिशत बढ़ा

अहमदाबाद, 22 अक्टूबर । अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर अवधि के लिए 773 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। प‍िछले वर्ष के मुकाबले कंपनी के मुनाफे में 172 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। दूसरी तिमाही में 314 करोड़ रुपये के डेफरर्ड टैक्स रिवर्सल को हटाकर कंपनी का टैक्स के बाद समायोजित मुनाफा 459 करोड़ रुपये रहा है। समीक्षा अवधि में कंपनी के ईबीआईटीडीए में सालाना आधार पर 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और यह 1,891 करोड़ रुपये रहा है। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के सीईओ, कंदर्प पटेल ने कहा कि कंपनी का फोकस समय पर प्रोजेक्ट को पूरा करने और संचालन में दक्षता लाना है। पटेल ने कहा कि यूटिलिटी और नई ट्रांसमिशन परियोजना में बिजली की मांग के रुझान बहुत उत्साहजनक हैं। हम अपने सभी अनुबंधों में स्मार्ट मीटर लगाने की दिशा में भी प्रगति कर रहे हैं। अगस्त में अदाणी समूह की कंपनी ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट रूट के जरिए 8,373 करोड़ रुपये जुटाए, जो देश के बिजली क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। क्यूआईपी को निवेशकों से बेस डील आकार की लगभग छह गुना बोलियां प्राप्त हुई थीं। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने परियोजना पाइपलाइन को बढ़ाकर दूसरी तिमाही में 27,300 करोड़ रुपये कर लिया है, जो पहली तिमाही में 17,000 करोड़ रुपये थी। जुलाई-सितंबर की अवधि में ट्रांसमिशन नेटवर्क 23,269 सर्किट किलोमीटर था, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 19,862 सीकेएम था। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस की कुल आय में 69 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसकी वजह हाल ही में शुरू की गई खारघर-विक्रोली, वरोरा-कुर्नूल, खावड़ा-भुज लाइनों, अधिग्रहित महान-सीपत लाइन, मुंबई और मुंद्रा यूटिलिटीज में उच्च ऊर्जा बिक्री और स्मार्ट मीटर से आने वाला योगदान है। कंपनी ने तीन नई ट्रांसमिशन परियोजनाएं भी हासिल की हैं। इसमें जामनगर गुजरात में एनईएस, नवीनल में एनईएस, और खावड़ा फेस आईवीए शाम‍िल हैं, जिससे निर्माणाधीन नेटवर्क में 2,059 सीकेएम जुड़ गया।यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

वैश्विक टैबलेट बाजार में दूसरी तिमाही में 15 प्रतिशत की वृद्धिवैश्विक टैबलेट बाजार में दूसरी तिमाही में 15 प्रतिशत की वृद्धिवैश्विक टैबलेट बाजार में दूसरी तिमाही में 15 प्रतिशत की वृद्धि
Read more »

अदाणी ग्रीन एनर्जी की बिक्री में पहली छमाही में 20 फीसदी का हुआ इजाफा, वित्त वर्ष 2025 में क्षमता भी 34 फीसदी बढ़ीअदाणी ग्रीन एनर्जी की बिक्री में पहली छमाही में 20 फीसदी का हुआ इजाफा, वित्त वर्ष 2025 में क्षमता भी 34 फीसदी बढ़ीअदाणी समूह ने पिछले साल अगस्त में अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के लिए वर्ष 2030 तक 45 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को हासिल करने का लक्ष्य रखा है.
Read more »

RIL Q2 Results : रिलायंस इंडस्‍ट्रीज का बढ़ा मुनाफा, दूसरी तिमाही में 19,323 करोड़ का शुद्ध लाभRIL Q2 Results : रिलायंस इंडस्‍ट्रीज का बढ़ा मुनाफा, दूसरी तिमाही में 19,323 करोड़ का शुद्ध लाभReliance Industries Q2 Results : मुकेश अंबानी की अगुवाई वाले रिलायंस इंडस्‍ट्रीज ने दूसरी तिमाही में जबरदस्‍त प्रदर्शन करते हुए 19,323 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया, जो इसी वित्‍तवर्ष की पहली तिमाही के मुकाबले 3.6 फीसदी ज्‍यादा है.
Read more »

Wipro Q2 Results: दूसरी तिमाही में 21 फीसदी बढ़ा मुनाफा, कंपनी ने किया बोनस शेयर का ऐलानWipro Q2 Results: दूसरी तिमाही में 21 फीसदी बढ़ा मुनाफा, कंपनी ने किया बोनस शेयर का ऐलानWipro Q2 Results: दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही (दूसरी तिमाही) में 3,209 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है.
Read more »

टेक महिंद्रा ने दूसरी तिमाही में कमाया 1,250 करोड़ रुपये का मुनाफा, 153 प्रतिशत की हुई बढ़तटेक महिंद्रा ने दूसरी तिमाही में कमाया 1,250 करोड़ रुपये का मुनाफा, 153 प्रतिशत की हुई बढ़तटेक महिंद्रा ने दूसरी तिमाही में कमाया 1,250 करोड़ रुपये का मुनाफा, 153 प्रतिशत की हुई बढ़त
Read more »

कोटक महिंद्रा बैंक का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 4.8 प्रतिशत बढ़कर हुआ 3,344 करोड़ रुपयेकोटक महिंद्रा बैंक का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 4.8 प्रतिशत बढ़कर हुआ 3,344 करोड़ रुपयेकोटक महिंद्रा बैंक का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 4.8 प्रतिशत बढ़कर हुआ 3,344 करोड़ रुपये
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:27:29