अदाणी फाउंडेशन ने तेलंगाना की यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी के लिए 100 करोड़ रुपये क‍िए दान

United States News News

अदाणी फाउंडेशन ने तेलंगाना की यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी के लिए 100 करोड़ रुपये क‍िए दान
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

अदाणी फाउंडेशन ने तेलंगाना की यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी के लिए 100 करोड़ रुपये क‍िए दान

अदाणी फाउंडेशन ने तेलंगाना की यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी के लिए 100 करोड़ रुपये क‍िए दानहैदराबाद, 18 अक्टूबर । देश का सुनहरा भविष्य बनाने और नई पीढ़ियों को आगे बढ़ाने के लिए अदाणी फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को तेलंगाना में यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी स्थापित करने के लिए 100 करोड़ रुपये दान करने की घोषणा की गई। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने अदाणी फाउंडेशन के डेलिगेशन के साथ राज्य के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी से मिलकर यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी के लिए 100 करोड़ रुपये का चेक दिया। गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की परिवर्तनकारी दृष्टि और प्रेरक नेतृत्व में बन रही यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी पहल के लिए योगदान देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अदाणी ग्रुप चेयरमैन ने कहा कि हम साथ मिलकर न केवल अपने युवाओं के भविष्य को आकार दे रहे हैं, बल्कि एक उज्जवल, अधिक समृद्ध भारत के लिए असीमित संभावनाओं का द्वार खोल रहे हैं। हमें यहां एक ऐसी स्थायी विरासत का निर्माण करना है, जो आने वाली पीढ़ियों का उत्थान करेगी। अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड के प्रबंध निदेशक करण अदाणी, मुख्य सचिव शांति कुमारी और अन्य अधिकारी भी वहां उपस्थित थे। गौतम अदाणी ने युवाओं के कौशल विकास और सशक्तिकरण के लिए तेलंगाना सरकार की पहल के लिए निरंतर समर्थन का भी वादा किया। मुख्यमंत्री रेड्डी ने एक अगस्त को राज्य की विधानसभा में घोषणा की थी कि अदाणी लॉजिस्टिक्स यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी के इंडस्ट्री पार्टनर्स में से एक होगी। विधानसभा ने एक ऐसे यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए यंग इंडिया स्किल यूनिवर्सिटी तेलंगाना विधेयक-2024 पारित किया, जो छात्रों को उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए कौशल से लैस करेगा। साथ यह घोषणा की गई थी कि अदाणी लॉजिस्टिक्स और O9 सॉल्यूशंस के साथ साझेदारी में स्कूल ऑफ ई-कॉमर्स एंड लॉजिस्टिक्स की स्थापना की जाएगी। साझेदार कंपनियां पाठ्यक्रम तैयार करेंगी, अपने-अपने क्षेत्रों में छात्रों को प्रशिक्षित करेंगी और नौकरियां प्रदान करेंगी। 11 अक्टूबर को यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी ने घोषणा की थी कि वह 4 नवंबर से अपने पाठ्यक्रमों का पहला सेट लॉन्च करेगी। यूनिवर्सिटी ने शुरुआत में तीन स्कूल लॉन्च किए हैं, जिसमें स्कूल ऑफ लॉजिस्टिक्स एंड ई-कॉमर्स, स्कूल ऑफ हेल्थकेयर और स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल्स और लाइफ साइंस शामिल हैं।यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

केंद्र सरकार ने वन्‍यजीव आवास एकीकृत विकास योजना के लिए मंजूर किए 2,603 करोड़ रुपयेकेंद्र सरकार ने वन्‍यजीव आवास एकीकृत विकास योजना के लिए मंजूर किए 2,603 करोड़ रुपयेकेंद्र सरकार ने वन्‍यजीव आवास एकीकृत विकास योजना के लिए मंजूर किए 2,603 करोड़ रुपये
Read more »

आंध्र प्रदेश : बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष को मिला 400 करोड़ रुपये का दानआंध्र प्रदेश : बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष को मिला 400 करोड़ रुपये का दानआंध्र प्रदेश : बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष को मिला 400 करोड़ रुपये का दान
Read more »

गुजरात सरकार ने बाढ़ प्रभावित विक्रेताओं को वितरित किए 2.26 करोड़ रुपये की सहायता राशिगुजरात सरकार ने बाढ़ प्रभावित विक्रेताओं को वितरित किए 2.26 करोड़ रुपये की सहायता राशिगुजरात सरकार ने बाढ़ प्रभावित विक्रेताओं को वितरित किए 2.26 करोड़ रुपये की सहायता राशि
Read more »

अब फिल्म मेकिंग के छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप, यश चोपड़ा फाउंडेशन ने किया ऐलानअब फिल्म मेकिंग के छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप, यश चोपड़ा फाउंडेशन ने किया ऐलानयश चोपड़ा की 92वीं जयंती मनाने के लिए, यश चोपड़ा फाउंडेशन ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के गरीब सदस्यों के बच्चों की सपोर्ट के लिए YCF स्कॉलरशिप प्रोगॅाम की अनाउंसमेंट की है.
Read more »

Jharkhand News: झारखंड के विधायकों की बल्ले-बल्ले, मिलने जा रही बड़ी सौगात; 303 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्चJharkhand News: झारखंड के विधायकों की बल्ले-बल्ले, मिलने जा रही बड़ी सौगात; 303 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्चझारखंड कैबिनेट ने मंगलवार को विभिन्न प्रस्तावों की मंजूरी दे दी। जिनमें विधायकों के आवास निर्माण के लिए 303.88 करोड़ रुपये राजकीय पॉलिटेक्निक जगन्नाथपुर के निर्माण के लिए 76.
Read more »

तेलंगाना में 'यंग इंडिया स्किल यूनिवर्सिटी' के लिए गौतम अदाणी ने 100 करोड़ का दिया डोनेशन, CM को सौंपा चेकतेलंगाना में 'यंग इंडिया स्किल यूनिवर्सिटी' के लिए गौतम अदाणी ने 100 करोड़ का दिया डोनेशन, CM को सौंपा चेकगौतम अदाणी ने इस दौरान तेलंगाना में स्किल डेवलपमेंट और युवाओं के सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार की पहल को समर्थन और सहयोग देने का वादा किया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:20:54