अदाणी ग्रुप ने एआई-रेडी डेटा सेंटर विकसित करने के लिए किया 100 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान
"अहमदाबाद, 17 फरवरी । अदाणी ग्रुप ने मंगलवार को दुनिया की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा और कंप्यूट परियोजनाओं में से एक की घोषणा की। समूह ने 2035 तक नवीकरणीय ऊर्जा से चलने वाले हाइपरस्केल, एआई-रेडी डेटा सेंटर विकसित करने के लिए 100 अरब डॉलर के प्रत्यक्ष निवेश का ऐलान किया है।Advertisment इस पहल का उद्देश्य एक दीर्घकालिक संप्रभु ऊर्जा और कंप्यूट प्लेटफॉर्म तैयार करना है, ताकि भारत उभरती इंटेलिजेंस रिवोल्यूशन में वैश्विक नेतृत्व हासिल कर सके। इस निवेश से 2035 तक सर्वर निर्माण, उन्नत विद्युत ढांचा, संप्रभु क्लाउड प्लेटफॉर्म और सहायक उद्योगों में अतिरिक्त 150 अरब डॉलर का निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, अगले दशक में भारत में 250 अरब डॉलर का एआई इंफ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम विकसित होने का अनुमान है। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा कि दुनिया एक ऐसी इंटेलिजेंस क्रांति के दौर में प्रवेश कर रही है, जो पिछली औद्योगिक क्रांतियों से भी अधिक प्रभावशाली होगी। उन्होंने कहा कि जो देश ऊर्जा और कंप्यूट के संतुलन को समझेंगे, वही अगले दशक की दिशा तय करेंगे और भारत इसके लिए खास स्थिति में है। उन्होंने बताया कि अदाणी ग्रुप अपने डेटा सेंटर और ग्रीन एनर्जी के अनुभव के आधार पर एआई के पूरे पांच-स्तरीय ढांचे का निर्माण कर रहा है, जिसका फोकस भारत की तकनीकी संप्रभुता पर है। यह योजना अदाणीकॉनेक्स के मौजूदा 2 गीगावाट राष्ट्रीय डेटा सेंटर नेटवर्क पर आधारित है, जिसे बढ़ाकर 5 गीगावाट करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत गूगल के साथ विशाखापट्टनम में देश का सबसे बड़ा गीगावाट स्तर का एआई डेटा सेंटर कैंपस स्थापित किया जाएगा, जबकि नोएडा में भी अतिरिक्त कैंपस बनाए जाएंगे। साथ ही माइक्रोसॉफ्ट के साथ हैदराबाद और पुणे में भी साझेदारियां की गई हैं। इसके अलावा, ग्रुप फ्लिपकार्ट के साथ अपनी साझेदारी को भी आगे बढ़ाएगा और अगली पीढ़ी के डिजिटल कॉमर्स तथा बड़े एआई वर्कलोड को संभालने के लिए दूसरा एआई डेटा सेंटर विकसित करेगा। 5 गीगावाट की यह परियोजना दुनिया का सबसे बड़ा एकीकृत डेटा सेंटर प्लेटफॉर्म बनाने का लक्ष्य रखती है, जिसमें नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन, ट्रांसमिशन ढांचा और हाइपरस्केल एआई कंप्यूट को एक साथ जोड़ा जाएगा। अदाणी ग्रुप ने वैश्विक तकनीकी कंपनियों, संप्रभु संस्थानों और नवाचार भागीदारों को इस महत्वाकांक्षी एआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म के निर्माण में सहयोग के लिए आमंत्रित किया है। --आईएएनएस डीबीपी/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."
प्रौद्योगिकी व्यापार राष्ट्रीय अदाणी ग्रुप ने एआई-रेडी डेटा सेंटर विकसित करने के न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मथुरा में देश का पहला राष्ट्रीय गौ संस्कृति संग्रहालय, 100 मॉडल प्रदर्शित किएइस संग्रहालय में डिजिटल तकनीक के जरिए गोवंश के करीब 100 मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे, जिनमें देश की प्रमुख नस्लों के साथ लुप्तप्राय प्रजातियों को भी शामिल किया जाएगा।
Read more »
தமிழக இலவச மின்சாரம் திட்டங்கள் 2026: 100 யூனிட் முதல் 1000 யூனிட் வரைTN Free Electricity 2026: தமிழ்நாட்டில் 2026ல் செயல்பாட்டில் உள்ள 100 யூனிட் முதல் 1000 யூனிட் வரையிலான இலவச மின்சார திட்டங்கள் மற்றும் அதன் அதிகாரப்பூர்வ அரசாணை விவரங்கள் இங்கே.
Read more »
JEE Main 2026 सेशन 1 रिजल्ट जारी, 12 छात्रों ने मारी बाजी, हासिल किए 100 पर्सेंटाइलJEE Main 2026 Session 1 Result: JEE Main 2026 सेशन 1 का रिजल्ट जारी, 12 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए।
Read more »
दिल्ली के श्रेयस मिश्रा रहे जेईई मेन के स्टेट टॉपर, हासिल किया 100 पर्सेंटाइलश्रेयस मिश्रा ने जेईई मेन 2026 सेशन-1 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 NTA पर्सेंटाइल हासिल किया। वे दिल्ली के स्टेट टॉपर बने और ऑल इंडिया रैंक AIR 1 प्राप्त कर देश भर में शीर्ष स्थान पर रहे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी श्रेयस की इस सफलता पर उनके पिता सुमंत मिश्रा ने खुशी व्यक्त की। NTA द्वारा घोषित परिणामों में कुल 12 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल...
Read more »
T20 World Cup ಇತಿಹಾಸದಲ್ಲಿ ಮೊಟ್ಟ ಮೊದಲ ಶತಕ ಸಿಡಿಸಿದವ್ರು ಯಾರು.. ಅತಿ ಹೆಚ್ಚು ಬಾರಿ ಸೆಂಚುರಿ ಬಾರಿಸಿದ ದೈತ್ಯ ಬ್ಯಾಟರ್..?ಹೆಚ್ಚು ಶತಕ ಬಾರಿಸಿದ ಬ್ಯಾಟರ್ ಎಂದರೆ ಅದು ಕೂಡ ಕ್ರೀಸ್ ಗೇಲ್ ಆಗಿದೆ. 2016ರಲ್ಲಿ ಇಂಗ್ಲೆಂಡ್ ಜೊತೆಗಿನ ಪಂದ್ಯದಲ್ಲಿ ಗೇಲ್ ಅಜೇಯ 100 ರನ್ಗಳನ್ನು ಸಿಡಿಸಿದ್ದರು.
Read more »
यूपी में 100 रुपये वसूली करने पर एक्सरे टेक्नीशियन पर मुकदमा, बर्खास्तगी को लिखा पत्रफतेहपुर जिला अस्पताल में एक्स-रे टेक्नीशियन अतुल कुमार पर मरीजों से अवैध वसूली का आरोप लगा है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.
Read more »
