राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में जांबाज सैनिकों को छह कीर्ति चक्र और 33 शौर्य चक्र से सम्मानित किया। मरणोपरांत कीर्ति चक्र पाने वालों में कर्नल मनप्रीत सिंह भी शामिल थे जिनकी पत्नी ने यह सम्मान ग्रहण किया। उनके बेटे कबीर ने पिता को धन्यवाद कहा। कर्नल मनप्रीत सिंह पिछले साल कश्मीर में आतंकवादियों से...
पीटीआई, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह के दौरान देश के जांबाज सैनिकों को छह कीर्ति चक्र और 33 शौर्य चक्र पुरस्कारों से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के कर्मियों को कर्तव्य के दौरान अदम्य साहस और असाधारण वीरता दिखाने के लिए चार मरणोपरांत सहित छह कीर्ति चक्र प्रदान किए। कीर्ति चक्र भारत का दूसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है। सिख लाइट इन्फैंट्री के कर्नल मनप्रीत सिंह, जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फैंट्री के राइफलमैन रवि कुमार, आर्टिलरी रेजिमेंट के नायक दिलवर खान और जम्मू और कश्मीर पुलिस के पुलिस उपाधीक्षक हिमायूं हूमायूं मुजम्मिल भट को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति मुर्मु ने 33 शौर्य चक्र प्रदान किए मराठा लाइट इन्फैंट्री, 56 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर मल्ला राम गोपाल नायडू और पंजाब रेजिमेंट 22 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर मंजीत को कीर्ति चक्र प्रदान किया गया। अलंकरण समारोह के दौरान सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य, केंद्र शासित प्रदेश पुलिस के कर्मियों को सात मरणोपरांत सहित 33 शौर्य चक्र भी प्रदान किए गए। राष्ट्रपति भवन ने बाद में अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर समारोह की तस्वीरें भी साझा कीं। पिता को मरणोपरांत कीर्ति चक्र मिलने पर बेटे ने कहा-धन्यवाद पापा कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ते हुए बलिदान हुए कर्नल मनप्रीत सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार राष्ट्रपति भवन में यह सम्मान कर्नल मनप्रीत की पत्नी को प्रदान किया। इस सम्मान के लिए कर्नल का बेटा कबीर ने कहा- धन्यवाद पापा। 19 महीने पहले उसने अपने पिता की चिता को अग्नि देने वाले कबीर के मन में यह आशा है कि एक दिन उसके पिता घर लौटेंगे। उन्होंने कहा कि अब पापा वापस आएंगे, मिशन खत्म होगा अब। राष्ट्रपति द्वारा मिला पुरस्कार कबीर के मन में कहीं न कहीं यह दर्शाता है कि उनके पिता कहीं जीवित और स्वस्थ हैं। इस बीच, कर्नल मनप्रीत की पत्नी जगमीत सिंह ने कहा कि यह परिवार और उनके बच्चों 10 वर्षीय कबीर और पांच वर्षीय वाणी के लिए एक कठिन समय है। उन्होंने कहा कि उनके बच्चे अभी तक कठोर सत्य को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। मनप्रीत ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और यह हमारे लिए एक गर्व का क्षण है। लेकिन अपने बच्चों को यह समझाना निश्चित रूप से कठिन है। उन्होंने कहा कि अपने पिता की मृत्यु के बाद कबीर अपने मोबाइल पर वायस मैसेज भेजता था, उनसे वापस आने की गुहार लगाते हुए वीडियो काल करने की प्रार्थना करता था। कबीर यह सब चोरी से करता था, ताकि मां न सुने। जगमीत अपने परिवार और बच्चों के साथ पंचकुला में रहती हैं। गौरतलब है कि कर्नल मनप्रीत सिंह 13 सितंबर, 2023 को कश्मीर के कोकरनाग के गडूल गांव में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन अन्य सुरक्षा कर्मियों के साथ बलिदान हो गए थे।.
पीटीआई, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह के दौरान देश के जांबाज सैनिकों को छह कीर्ति चक्र और 33 शौर्य चक्र पुरस्कारों से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के कर्मियों को कर्तव्य के दौरान अदम्य साहस और असाधारण वीरता दिखाने के लिए चार मरणोपरांत सहित छह कीर्ति चक्र प्रदान किए। कीर्ति चक्र भारत का दूसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है। सिख लाइट इन्फैंट्री के कर्नल मनप्रीत सिंह, जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फैंट्री के राइफलमैन रवि कुमार, आर्टिलरी रेजिमेंट के नायक दिलवर खान और जम्मू और कश्मीर पुलिस के पुलिस उपाधीक्षक हिमायूं हूमायूं मुजम्मिल भट को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति मुर्मु ने 33 शौर्य चक्र प्रदान किए मराठा लाइट इन्फैंट्री, 56 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर मल्ला राम गोपाल नायडू और पंजाब रेजिमेंट 22 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर मंजीत को कीर्ति चक्र प्रदान किया गया। अलंकरण समारोह के दौरान सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य, केंद्र शासित प्रदेश पुलिस के कर्मियों को सात मरणोपरांत सहित 33 शौर्य चक्र भी प्रदान किए गए। राष्ट्रपति भवन ने बाद में अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर समारोह की तस्वीरें भी साझा कीं। पिता को मरणोपरांत कीर्ति चक्र मिलने पर बेटे ने कहा-धन्यवाद पापा कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ते हुए बलिदान हुए कर्नल मनप्रीत सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार राष्ट्रपति भवन में यह सम्मान कर्नल मनप्रीत की पत्नी को प्रदान किया। इस सम्मान के लिए कर्नल का बेटा कबीर ने कहा- धन्यवाद पापा। 19 महीने पहले उसने अपने पिता की चिता को अग्नि देने वाले कबीर के मन में यह आशा है कि एक दिन उसके पिता घर लौटेंगे। उन्होंने कहा कि अब पापा वापस आएंगे, मिशन खत्म होगा अब। राष्ट्रपति द्वारा मिला पुरस्कार कबीर के मन में कहीं न कहीं यह दर्शाता है कि उनके पिता कहीं जीवित और स्वस्थ हैं। इस बीच, कर्नल मनप्रीत की पत्नी जगमीत सिंह ने कहा कि यह परिवार और उनके बच्चों 10 वर्षीय कबीर और पांच वर्षीय वाणी के लिए एक कठिन समय है। उन्होंने कहा कि उनके बच्चे अभी तक कठोर सत्य को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। मनप्रीत ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और यह हमारे लिए एक गर्व का क्षण है। लेकिन अपने बच्चों को यह समझाना निश्चित रूप से कठिन है। उन्होंने कहा कि अपने पिता की मृत्यु के बाद कबीर अपने मोबाइल पर वायस मैसेज भेजता था, उनसे वापस आने की गुहार लगाते हुए वीडियो काल करने की प्रार्थना करता था। कबीर यह सब चोरी से करता था, ताकि मां न सुने। जगमीत अपने परिवार और बच्चों के साथ पंचकुला में रहती हैं। गौरतलब है कि कर्नल मनप्रीत सिंह 13 सितंबर, 2023 को कश्मीर के कोकरनाग के गडूल गांव में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन अन्य सुरक्षा कर्मियों के साथ बलिदान हो गए थे।
President Murmu Six Kirti Chakras 33 Shaurya Chakras Defence Investiture Ceremony 2025 Latest News Hindi News Trending News Hindi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आर अश्विन को मिला पद्मश्री, श्रीजेश को पद्म भूषण, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानितभारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्रिकेटर आर अश्विन को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया है. अश्विन समेत कई अन्य खिलाड़ियों को भी पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.
Read more »
IPL 2025 के बीच R Ashwin को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री पुरस्कार से किया सम्मानितR Ashwin: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और आईपीएल 2025 में सीएसके का हिस्सा आर अश्विन को पद्मश्री सम्मान मिला है. उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया. खेल समाचार | IPL
Read more »
यूपी के इस युवा ने तैयार किया खास आयुर्वेदिक टॉनिक, मासिक चक्र और लिकोरिया में फायदेमंदMenstrual cycle ayurvedic tonic. मात्र 300 रुपए से फूड प्रोसेसिंग की शुरुआत करने वाले सहारनपुर के एक किसान ने कमाल कर दिया है. किसान सुधीर कुमार सैनी साल 2011 से फूड प्रोसेसिंग में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं. उनके प्रोडक्ट कई प्रदेशों में खूब पसंद किए जाते हैं.
Read more »
खेल मंत्री मांडविया ने सात्विक-चिराग को खेल रत्न पुरस्कार प्रदान कियाखेल मंत्री मांडविया ने सात्विक-चिराग को खेल रत्न पुरस्कार प्रदान किया
Read more »
कवि-गीतकार गुलजार और जगद्गुरु रामभद्राचार्य को ज्ञानपीठ पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानितराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कवि गुलजार और संस्कृत विद्वान रामभद्राचार्य को 2023 के लिए 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया। गुलजार जो स्वास्थ्य कारणों से उपस्थित नहीं थे हिंदी सिनेमा और उर्दू शायरी में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं। रामभद्राचार्य तुलसी पीठ के संस्थापक हैं जिन्होंने 240 से अधिक पुस्तकें लिखी हैं। हिंदी लेखक विनोद कुमार शुक्ल को...
Read more »
बलिदानी DSP हुमायूं बट को मरणोपरांत मिला कीर्ति चक्र, मां और उसकी पत्नी ने राष्ट्रपति से किया प्राप्तराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शहीद डीएसपी हुमायूं मुजम्मिल बट को मरणोपरांत कीर्ति चक्र प्रदान किया। हुमायूं 13 सितंबर 2023 को अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए थे। घायल होने के बावजूद उन्होंने आतंकियों का डटकर सामना किया और अपने उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। उनके बलिदान और शौर्य को राष्ट्र हमेशा याद...
Read more »
