अडाणी डिफेंस ने आर्मी को सौंपी 2,000 मशीन गन: दुश्मनों को 1KM दूर से मार गिराने की क्षमता; एक मिनट में 700 ...

Adani Defence News

अडाणी डिफेंस ने आर्मी को सौंपी 2,000 मशीन गन: दुश्मनों को 1KM दूर से मार गिराने की क्षमता; एक मिनट में 700 ...
Indian ArmyPrahar LMGMachine Guns
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 133 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 51%

Adani Defence delivers 2000 Prahar LMGs to Indian Army in Gwalior. Follow latest updates. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने भारतीय सेना को 2,000 ‘प्रहार’ लाइट मशीन गन (LMG) की पहली खेप सौंपी। यह 7.

दुश्मनों को 1KM दूर से मार गिराने की क्षमता; एक मिनट में 700 राउंड फायरिंगमध्य प्रदेश के ग्वालियर में अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने भारतीय सेना को 2,000 ‘प्रहार’ लाइट मशीन गन की पहली खेप सौंपी। यह 7.62 मिमी कैलिबर के हथियार ग्वालियर के स्मॉल आर्म्स कॉम्प्लेक्स में बनाए गए हैं।सरकार इन हथियारों का इस्तेमाल LAC और LoC पर सुरक्षा और मारक क्षमता बढ़ाने के लिए करेगी। ‘प्रहार’ LMG की मारक क्षमता 1,000 मीटर तक है, जिससे दुश्मनों को दूर से निशाना बनाया जा सकता है। मशीन गन 8 किलोग्राम की हैं, जिनकी लंबाई 1100 mm है। एक मिनट में 700 राउंड फायरिंग होगी। शनिवार को ग्वालियर स्थित प्लांट में सेना को LMG सौंपने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें रक्षा मंत्रालय के डीजी ए.

अंबरासु, कंपनी के CEO आशीष राजवंशी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों ने मशीन गन की पहली खेप लेकर जा रहे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।ये तस्वीर PLR 9 MASADA की है। ग्वालियर के स्मॉल आर्म्स कॉम्प्लेक्स में में बनाया गया है।अडाणी डिफेंस ने सेना को पिस्तौलें भी सौंपी हैं।6 साल में पूरा हुआ प्रोजेक्ट, समय से पहले डिलीवरी CEO आशीष राजवंशी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को बोली जमा करने से लेकर डिलीवरी तक पूरा करने में करीब 6 साल लगे। कंपनी ने निर्धारित समय से 11 महीने पहले पहली खेप सौंप दी है। पूरा ऑर्डर देने के लिए पहले 7 साल से ज्यादा का समय तय था, लेकिन कंपनी इसे अगले 3 साल के भीतर पूरा कर देगी।कंपनी के अनुसार, LMG का कुल ऑर्डर लगभग 40,000 यूनिट का है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारी ए. अंबरासु ने समय से पहले डिलीवरी की सराहना करते हुए कहा कि इससे साबित होता है कि प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा करने की क्षमता मौजूद है।अंबरासु ने कहा कि सरकार रक्षा उद्योग के साझेदारों के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने “गति” और “पैमाना” को रक्षा खरीद के दो अहम स्तंभ बताया। उन्होंने यह भी कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार और निजी कंपनियों को साथ मिलकर काम करना होगा।ग्वालियर में बना यह केंद्र करीब 100 एकड़ में फैला है और इसका सालाना उत्पादन लगभग 1 लाख हथियारों का है। इसमें इस्तेमाल होने वाली 90% से ज्यादा सामग्री देश में ही तैयार की जाती है। यहां एक अंडरग्राउंड फायरिंग रेंज भी है, जहां अधिकारियों ने निशानेबाजी का अभ्यास किया। कंपनी के अनुसार, इस केंद्र में हर साल लगभग 30 करोड़ छोटे कैलिबर के गोला-बारूद बनाने की क्षमता है। साथ ही बड़े और मध्यम कैलिबर के गोला-बारूद के उत्पादन की क्षमता बढ़ाने की योजना भी है।कंपनी ने बताया कि हर हथियार को सेना में शामिल करने से पहले कई परीक्षणों से गुजरना पड़ता है। इसमें बैलिस्टिक टेस्ट, पर्यावरणीय जांच और अन्य तकनीकी मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि हथियार पूरी तरह भरोसेमंद और विश्वसनीय हों।भविष्य की योजना के तहत यह केंद्र क्लोज क्वार्टर बैटल हथियार बनाने के लिए तैयार है। इससे देश में छोटे हथियारों के निर्माण की क्षमता और बढ़ेगी। कंपनी का लक्ष्य अप्रैल 2026 से हर महीने लगभग 1,000 LMG का उत्पादन शुरू करना है। पूरा ऑर्डर 3 साल से भी कम समय में पूरा कर दिया जाएगा।कंपनी का कहना है कि इन हथियारों को ‘मेक इन इंडिया’ के तहत तैयार किया गया है, जिससे ये वैश्विक बाजार के मुकाबले कम कीमत पर उपलब्ध होंगे और सेना व अर्धसैनिक बलों के लिए भरोसेमंद साबित होंगे।इस प्लांट में बैरल निर्माण, बोल्ट कैरियर और रिसीवर बनाने के साथ CNC मशीनिंग, रोबोटिक्स, सरफेस ट्रीटमेंट, सटीक माप-तोल प्रयोगशाला और 25 मीटर की फायरिंग रेंज जैसी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।उत्तराखंड में साफ रहा मौसम, कल बारिश का अलर्टयूपी के 3 जिलों में ओले गिरे, प्रयागराज-काशी में बारिशमेरठ में दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसमसरगुजा में बिजली गिरने से बच्ची की मौतMP में 29 मार्च से लगातार 3 दिन बारिशपटना-गया में आधी रात आंधी-बारिश, बिजली काटी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Indian Army Prahar LMG Machine Guns Gwalior LAC Loc Defence News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बवाना में 2000 रुपये न देने पर युवक की चाकू घोंपकर हत्या, तीन नाबालिग गिरफ्तारबवाना में 2000 रुपये न देने पर युवक की चाकू घोंपकर हत्या, तीन नाबालिग गिरफ्तारबाहरी दिल्ली के बवाना में 28 वर्षीय प्रमोद की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। किशोरों ने 2000 रुपये न देने पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिग आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पकड़े गए नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया...
Read more »

हांसी में बंदरों के आतंक पर लगेगी लगाम, 2000 बंदरों को पकड़ने का टेंडर खुलाहांसी में बंदरों के आतंक पर लगेगी लगाम, 2000 बंदरों को पकड़ने का टेंडर खुलाहांसी में बंदरों के बढ़ते आतंक से निपटने के लिए नगर परिषद ने 2000 बंदरों को पकड़ने का टेंडर खोला है। इस बार तीन फर्मों ने भाग लिया है, जिससे प्रक्रिया आगे बढ़ी है। पहले प्रयास में पर्याप्त फर्म न होने से टेंडर रद्द हो गया था। अब दस्तावेजों की जांच के बाद जल्द ही एक फर्म का चयन कर अभियान शुरू किया जाएगा, जिससे शहरवासियों को राहत...
Read more »

Dhurandhar Box Office: रामनवमी पर 'धुरंधर 2' की रही चांदी; नौवें दिन 700 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्मDhurandhar Box Office: रामनवमी पर 'धुरंधर 2' की रही चांदी; नौवें दिन 700 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्मरणवीर सिंह अभिनीत फिल्म &39;धुरंधर 2&39; झमाझम नोट कमा रही है। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और हर दिन अपने कलेक्शन से चौंका रही है। पहले ही दिन 100 करोड़
Read more »

Biz Updates: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 700 अरब डॉलर से नीचे; आरबीआई ने अर्थव्यवस्था में डाले 65,322 करोड़Biz Updates: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 700 अरब डॉलर से नीचे; आरबीआई ने अर्थव्यवस्था में डाले 65,322 करोड़भारत का विदेशी मुद्रा भंडार दो महीने बाद पहली बार 700 अरब डॉलर के नीचे आ गया है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 20 मार्च 2026 को समाप्त सप्ताह में देश का कुल
Read more »

वीकएंड से पहले 700 करोड़ का आंकड़ा पार, ‘धुरंधर 2’ ने नौवें दिन तोड़ा ‘दंगल’ और ‘पठान’ का रिकॉर्डवीकएंड से पहले 700 करोड़ का आंकड़ा पार, ‘धुरंधर 2’ ने नौवें दिन तोड़ा ‘दंगल’ और ‘पठान’ का रिकॉर्डफिल्म ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन जरूर घटा है लेकिन इसने 700 करोड़ रुपये अपने खाते में जमा कर लिए हैं। फिल्म ने वीकएंड से पहले यानी शुक्रवार को कितनी कमाई की है। फिल्म का
Read more »

इजरायल के साथ जंग में लेबनान को भारी नुकसान, हिजबुल्लाह के 400 लड़ाकों समेत 1100 से ज्यादा लोगों की मौतइजरायल के साथ जंग में लेबनान को भारी नुकसान, हिजबुल्लाह के 400 लड़ाकों समेत 1100 से ज्यादा लोगों की मौतइजरायल और हिजबुल्लाह के बीच 2 मार्च से जारी संघर्ष में लेबनान को भारी नुकसान हुआ है। अब तक 400 से अधिक हिजबुल्लाह लड़ाके मारे गए हैं, जबकि इजरायली सेना 700 से अधिक लड़ाकों को मारने का दावा कर रही है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:58:27