Rohit Pawar On Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद अब उनके भतीजे और NCP विधायक रोहित पवार ने कई सवाल खड़े किए हैं.
Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बीते दिनों एक विमान हादसे में मौत हो गई थी. इस हादसे को लेकर अब NCP विधायक और उनके भतीजे रोहित पवार की ओर से बड़ा दावा किया गया है. उन्होंने मंगलवार 10 फरवरी 2026 को इस हादसे पर कई सवाल खड़े किए.
रोहित पवार ने कहा, अजित दादा के साथ जो हुआ वह केवल एक हादसा था या कोई साजिश? यह सवाल आज हर व्यक्ति के मन में है. मझे भी संदेह है कि अजित दादा के साथ साजिश हुई है. पायलट पर उठाए सवाल रोहित पवार ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अजित पवार एक राजनीतिक सलाहकार को हटाने वाले थे. एक ग्रुप चैट दिखाते हुए उन्होंने कहा कि विमान के लिए पहले 2 पायलट दिए गए थे, लेकिन सुबह ये जिम्मेदारी कैप्टन सुमित कपूर को दे दी गई. ग्रुप पर मैसेज आया कि 7 बजे वहां क्रू पहुंचेगा. उन्होंने सवाल किया कि पायलट सुमित कपूर हांगकांग से आए थे. ऐसे में क्या वह शराब पीकर आए थे? उन्होंने कई चैट्स दिखाते हुए कहा कि कैप्टन सुमित कपूर को ग्रुप में कई बार बेहद ज्यादा शराब पीने को लेकर चेतावनी दी गई थी. इसके लिए उन्हें 3 बार सस्पेंड भी किया गया था. ये भी पढ़ें- स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी ने क्यों नहीं किए हस्ताक्षर, विपक्ष ने दी सफाई सरकार लगा सकती है पता: रोहित रोहित पवार ने कहा कि सरकार अपनी जांच एजेंसियों के जरिए इस घटना की सच्चाई का पता लगा सकती है. रोहित ने विमान कंपनी को लेकर कहा, VSR नाम की यह कंपनी अमेरिका में बनी है. यह विमान बेहद तेज चलता है. अगर हम बाकी विमानों को देखें तो वे इतने तेज नहीं होते. विजय कुमार सिंह, सीमा सिंह और विस्ता सेल्स विस्ता सेल्स ये तीन शेयरहोल्डर्स हैं. विस्ता की गहराई में हम अभी नहीं जाएंगे, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो बाद में जरूर जाएंगे. VSR की मोनोपॉली है. ये भी पढ़ें- भारतीय राजा की वो बहादुर बेटियां, ईराक पहुंचकर मुस्लिम आक्रांता से लिया था पिता की मौत का बदला; बैल के चमड़े में सिला पूरा शरीर जवाब न मिलने तक सवाल करते रहेंगे... ग्रुप चैट का जिक्र करते हुए रोहित पवार ने कहा, 8:45 के लगभग हादसा हुआ, 9 बजे दादा के घायल होने का पता चला और 9:45 पर उनके निधन की खबर आई. मैं पूरी तरह सुन्न हो गया था. पायलट के पास एक ऐप होता है, जिसमें सारी सूचना मिलती है. यह विमान 16 साल पुराना था. यह मुंबई और सूरत जाकर भी आया था. कहा जा रहा है कि धुएं और कोहरे के कारण यह हादसा हुआ. रोहित पवार ने कहा कि अगर विमान में गो अराउंड दोबारा किया होता तो यह दुर्घटना बच सकती थी. रोहित पवार ने यह भी कहा कि 27 जनवरी 2026 की पिछली रात को यह तय हुआ कि अजित पवार विमान से जाएंगे. वह गाड़ी से पुणे और फिर वहां से बारामती जाने वाले थे, लेकिन देरी होने के चलते उन्होंने विमान से जाने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि वे उनके सवालों के जवाब न मिलने तक शांत नहीं बैठेंग.
Ajit Pawar Death Ajit Pawar Plane Crash Baramati Plane Crash Rohit Pawar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Who is Sunetra Pawar: কাকা শরদের সঙ্গে মিটিয়েছিলেন দূরত্ব! কে এই সুনেত্রা পওয়ার? অজিত পাওয়ারের উত্তরাধিকারী কি তিনিই?ajit-pawar-death-family-tree-wife-sunetra-pawar-sons
Read more »
NCP to nominate Sunetra Pawar for Maharashtra deputy CM, eyes Ajit Pawars seatWith the passing of NCP leader Ajit Pawar in an aircraft crash on Wednesday, NCP eyes to place his wife and Rajya sabha member Sunetra Pawar as deputy CM of Maharashtra.
Read more »
Ajit Pawar Plane Crash| Sunetra Pawar: সিঁদুর মুছতে না মুছতেই রাজনীতির তিলক সুনেত্রার কপালে! দাঁড়াচ্ছেন ভোটে, অজিতের ফেলে যাওয়া উপ-মুখ্যমন্ত্রীর পদে পওয়ার-পত্নীই...NCP to nominate Sunetra Pawar for Maharashtra deputy CM eyes Ajit Pawar seat
Read more »
अजित-शरद की NCP का एक होना तय, BJP भी राजी: शरद गुट के 8 सांसद मोदी सरकार को समर्थन देंगे, पार्टी संभालने प...Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar Pune Baramati Airport Plane Crash; Follow Maharashtra NCP, Ajit Pawar Death Latest News, NCP Merger, Sharad Pawar, Sunetra Pawar Headlines On Dainik Bhaskar.
Read more »
अजित पवार सत्तेतून बाहेर पडणार होते; तारीखही ठरलेली! शरद पवार गौप्यस्फोटात म्हणाले, भाजपासोबत..Sharad Pawar On NCP Merger Post Ajit Pawar Death: अजित पवारांच्या मृत्यूनंतर दोन्ही राष्ट्रवादींनी एकत्र यावं आणि पक्ष एकमेकांमध्ये विलिन करावेत अशी मागणी होत असतानाच शरद पवारांनी एक मोठा खुलासा केला आहे.
Read more »
शरद पवार बोले-फडणवीस विलय की बातचीत में शामिल नहीं थे: उन्हें कमेंट करने का अधिकार नहीं; विद्या प्रतिष्ठान ...Maharashtra Nationalist Congress Party (NCP) Merger Political Updates; Follow Sharad Pawar Sunetra Pawar, Deputy CM Ajit Pawar Kalash Yatra, Baramati Plane Crash Latest News, Headlines On Dainik Bhaskar.
Read more »
