उत्तर प्रदेश में पिछड़ा दलित मतदाताओं को केंद्रित करके भारतीय जनता पार्टी को चुनौती देने वाले अखिलेश यादव की 2024 की रणनीति अब 2025 के लिए बदलने की तैयारी में है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अपनी पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक यानी पीडीए पॉलिटिक्स से मजबूत भारतीय जनता पार्टी को बैकफुट पर धकेलने वाले अखिलेश यादव क्या 2025 में अपनी रणनीति बदलेंगे? सवाल अभी से उठने लगा है। अखिलेश यादव के लिए वर्ष 2024 काफी बेहतर रहा। उन्होंने समाजवादी पार्टी को माय यानी मुस्लिम-यादव समीकरण से बाहर निकालकर गैर यादव पिछड़ा और दलित समाज के भी स्वीकार्य बनाने में सफलता हासिल की। हालांकि, लोकसभा चुनाव में 37 सीटें जीत कर देश में तीसरे नंबर की पार्टी बनने के बाद भी अखिलेश को अन्य प्रदेशों में
तबज्जो नहीं मिलती दिखी। ऐसे में दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति पर सवाल उठाए जाने लगे हैं।दिल्ली में बदला है समीकरणदिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन इंडिया का स्वरूप बदलता दिख रहा है। प्रदेश में मजबूत आम आदमी पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। लोकसभा चुनाव के दौरान आप और कांग्रेस गठबंधन के तहत चुनाव लड़ती दिखी थी। लेकिन, भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में मात देने में सफल नहीं रही। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का साथ छोड़ा है। दरअसल, आप को लगने लगा है कि कांग्रेस का वोट बैंक आप की तरफ शिफ्ट होना संभव नहीं है। आप से गठबंधन कर कांग्रेस ही फायदे में रहेगी।आप के बदले रुख के बाद इंडिया गठबंधन के अन्य सहयोगियों के बीच भी हलचल तेज हो गई है। दरअसल, आवाज पश्चिम बंगाल से पहले ही उठती दिखी। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को लेकर सवाल उठाया। यह सवाल राहुल गांधी की रणनीति पर उठाया जाना महसूस किया गया। इसके बाद विवाद में सपा और सहयोगी भी कूद पड़े।सपा ने साफ किया रुखमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद शिवसेना उद्धव गुट की ओर से 6 दिसंबर बाबरी मस्जिद विध्वंस के समर्थन में बयान आया। इस पर समाजवादी पार्टी ने आपत्ति जताई। विवाद इस कदर गहराया कि सपा ने इंडिया गठबंधन से बाहर जाने तक के संकेत दे दिए। वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्र
अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन राजनीति उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Delhi Election 2025: बीजेपी के नक्शेकदम पर AAP, नई रणनीति के साथ ऐसे करेगी दिल्ली फतह!सीरिया विश्व के सबसे खतरनाक देशों की फेहरिस्त में तीसरे नंबर है. सीरिया में विद्रोह की वजह क्या थी? क्या ये किसी तरह की साजिश है? सीरिया में तख्तापलट का असली मास्टरमाइंड कौन है?
Read more »
बांग्लादेश में 2025 के अंत या 2026 तक राष्ट्रीय चुनाव की योजनाबांग्लादेश में 2025 के अंत या 2026 तक राष्ट्रीय चुनाव की योजना
Read more »
गुरु बृहस्पति की अतिचारी चाल: 2025 में 4 राशियों पर पड़ेगा प्रभाव2025 में, शुभ ग्रह गुरु बृहस्पति तीन बार अपनी स्थिति बदलेंगे। गुरु की अतिचारी चाल मिथुन, धनु समेत 4 राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण होगी।
Read more »
अखिलेश यादव पर महाकुंभ सुरक्षा को लेकर तंजसमाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज महाकुंभ 2025 की तैयारी को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कसा है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं
Read more »
बांग्लादेश में 2025 में चुनावबांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने के बाद, अंतरिम सरकार ने 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में चुनाव कराने की घोषणा की है।
Read more »
जमुई का आनंद राज नेशनल हॉर्स राइडिंग प्रतियोगिता के लिए चुने गएलालजमुई के रहने वाले गुड्डू यादव के बेटे आनंद राज ने राष्ट्रीय स्तर की घुड़सवारी प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। यह प्रतियोगिता जनवरी 2025 में राजस्थान के जयपुर में होगी।
Read more »
