अखिलेश यादव का भाजपा पर निशाना, ब्राह्मणों के अपमान वाली फिल्म पर उठाए सवाल; कहा- 'अपमानजनक शीर्षक'

Akhilesh Yadav News

अखिलेश यादव का भाजपा पर निशाना, ब्राह्मणों के अपमान वाली फिल्म पर उठाए सवाल; कहा- 'अपमानजनक शीर्षक'
BJP CriticismBrahmin InsultFilm Controversy
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 78 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 53%

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक फिल्म को लेकर ब्राह्मणों के अपमान पर भाजपा की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एक समुदाय के लोगों का इस्तेमाल उसी समुदाय को निशाना बनाने और अपमानित करने के लिए करती है। यादव ने ऐसी फिल्मों को रोकने का आह्वान किया, भले ही निर्माताओं को आर्थिक नुकसान हो। उन्होंने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को किसानों के खिलाफ...

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। ब्राह्मणों के अपमान के मामले पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर प्रश्न खड़े किए हैं। सपा प्रमुख ने शनिवार को एक्स पर लिखा,‘वर्तमान में जो फिल्मी मुद्दा है उसका फिल्म का शीर्षक केवल आपत्तिजनक नहीं, बेहद अपमानजनक भी है। फिल्म का नाम लिखने से भाजपा का उस समाज का तिरस्कार करने का उद्देश्य और भी अधिक पूरा होगा। भाजपा हमेशा से ये षड्यंत्र करती है कि वो किसी समाज के कुछ लोगों का दुरुपयोग, उसी समाज के खि़लाफ करती है। इससे वो किसी समाज विशेष को टारगेट करके अपमानित-आरोपित करती है।’ सपा प्रमुख ने लिखा कि भाजपा कभी ये काम बयानबाज़ी से करती है और कभी बैठकों पर नोटिस देकर, कभी अपना पैसा लगाकर विज्ञापन, प्रचार सामग्री या फिल्म बनवाकर और जब विवाद बढ़ जाता है तो गिरगिट की तरह रंग बदलकर घड़ियाली आंसू बहाती है, दिखावे को झूठी कार्रवाई का नाटक करती है। ऐसा सिनेमा नाम बदलकर भी रिलीज नहीं होना चाहिए। जब निर्माताओं को आर्थिक हानि होगी, तभी ऐसी फ़िल्में बनना बंद होंगी। पूर्वाग्रह से ग्रसित जो फिल्म भावनाओं को, एक सोची-समझी साजिश के तहत आहत करे वो मनोरंजन कैसे हो सकती है। एक समाज को बदनाम करने के एजेंडे के पीछे के एजेंडे का खुलासा भी होना ही चाहिए। वहीं सपा प्रमुख ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील को किसानों के खिलाफ बताया। शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर डाक्टरों के दल ने सपा प्रमुख से मुलाकात की। सपा प्रमुख ने कहा कि उनकी सरकार में कैंसर आदि गंभीर बीमारियों के लिए उच्चस्तरीय इलाज की व्यवस्थाएं निश्शुल्क की गई थीं। यह भी पढ़ें- समाजवादी PDA यात्रा से पूरे प्रदेश को मथेंगे अखिलेश यादव, नोएडा से कर सकते हैं शुरुआत यह भी पढ़ें- राम नवमी के बाद अखिलेश यादव नोएडा से शुरु करेंगे Samajwadi Party का चुनावी अभियान.

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। ब्राह्मणों के अपमान के मामले पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर प्रश्न खड़े किए हैं। सपा प्रमुख ने शनिवार को एक्स पर लिखा,‘वर्तमान में जो फिल्मी मुद्दा है उसका फिल्म का शीर्षक केवल आपत्तिजनक नहीं, बेहद अपमानजनक भी है। फिल्म का नाम लिखने से भाजपा का उस समाज का तिरस्कार करने का उद्देश्य और भी अधिक पूरा होगा। भाजपा हमेशा से ये षड्यंत्र करती है कि वो किसी समाज के कुछ लोगों का दुरुपयोग, उसी समाज के खि़लाफ करती है। इससे वो किसी समाज विशेष को टारगेट करके अपमानित-आरोपित करती है।’ सपा प्रमुख ने लिखा कि भाजपा कभी ये काम बयानबाज़ी से करती है और कभी बैठकों पर नोटिस देकर, कभी अपना पैसा लगाकर विज्ञापन, प्रचार सामग्री या फिल्म बनवाकर और जब विवाद बढ़ जाता है तो गिरगिट की तरह रंग बदलकर घड़ियाली आंसू बहाती है, दिखावे को झूठी कार्रवाई का नाटक करती है। ऐसा सिनेमा नाम बदलकर भी रिलीज नहीं होना चाहिए। जब निर्माताओं को आर्थिक हानि होगी, तभी ऐसी फ़िल्में बनना बंद होंगी। पूर्वाग्रह से ग्रसित जो फिल्म भावनाओं को, एक सोची-समझी साजिश के तहत आहत करे वो मनोरंजन कैसे हो सकती है। एक समाज को बदनाम करने के एजेंडे के पीछे के एजेंडे का खुलासा भी होना ही चाहिए। वहीं सपा प्रमुख ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील को किसानों के खिलाफ बताया। शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर डाक्टरों के दल ने सपा प्रमुख से मुलाकात की। सपा प्रमुख ने कहा कि उनकी सरकार में कैंसर आदि गंभीर बीमारियों के लिए उच्चस्तरीय इलाज की व्यवस्थाएं निश्शुल्क की गई थीं। यह भी पढ़ें- समाजवादी PDA यात्रा से पूरे प्रदेश को मथेंगे अखिलेश यादव, नोएडा से कर सकते हैं शुरुआत यह भी पढ़ें- राम नवमी के बाद अखिलेश यादव नोएडा से शुरु करेंगे Samajwadi Party का चुनावी अभियान

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

BJP Criticism Brahmin Insult Film Controversy Samajwadi Party Uttar Pradesh Politics Political Statements Anti-Farmer Policy Lucknow News Lucknow News Lucknow Latest News Lucknow News In Hindi Lucknow Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 16:43:17