Vegetable Farming :अक्टूबर का महीना सब्जियां उगाने के लिए बेहद ही उपयुक्त माना जाता है, क्योंकि सर्दियों का मौसम में हरी सब्जियों की मांग काफी रहती है और किसानों को कम दिनों में सब्जियों से अच्छा मुनाफा भी मिलता है. किसान अक्टूबर में चुकंदर, ब्रोकली, मूली, गाजर और फूलगोभी उगाकर कम लागत में अच्छा मुनाफा ले सकते हैं.
अक्टूबर का मौसम चुकंदर के लिए आदर्श होता है, इस महीने न तो बहुत अधिक गर्मी होती है और न ही बहुत अधिक सर्दी. यह तापमान चुकंदर के बीजों के अंकुरण और पौधों की वृद्धि के लिए अनुकूल होता है. अक्टूबर में बोए गए चुकंदर के पौधे अच्छी तरह से विकसित होते हैं और अधिक उत्पादन देते हैं.
एक हेक्टेयर में 30 से 40 क्विंटल चुकंदर का उत्पादन ले सकते हैं. अक्टूबर में उगाए गए चुकंदर की गुणवत्ता बेहतर होती है. वे अधिक मीठे और रसीले होते हैं. सर्दियों के मौसम में चुकंदर की मांग बढ़ जाती है. अक्टूबर में बोई गई फसल सर्दियों के मौसम में तैयार हो जाती है और आप अच्छे दाम पर बेच सकते हैं. अक्टूबर का मौसम ब्रोकली की खेती के लिए आदर्श होता है. सर्दियों में ब्रोकली की मांग बढ़ जाती है, इसलिए आपकी फसल को अच्छा बाजार मिल सकता है. ब्रोकली एक पौष्टिक सब्जी है, जिसमें विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं. अक्टूबर में कीटों का प्रकोप कम होता है, जिससे फसल को कम नुकसान होता है. कुछ किस्म रोपाई के लगभग 60 से 65 दिनों में तैयार हो जाती हैं. कुछ देर से पकने वाली किस्में जो 75 से 90 दिनों में तैयार होती हैं. ब्रोकली कि खेती से प्रति हेक्टेयर 19 से 24 टन तक उत्पादन ले सकते हैं. अक्टूबर का महीना मूली की खेती के लिए बेहतरीन समय माना जाता है. अक्टूबर में बोई गई मूली की फसल आम तौर पर अच्छी पैदावार देती है. मौसम की नमी और ठंडक मूली की जड़ों के विकास के लिए अनुकूल होती है. अगेती किस्म की मूली 40 से 45 दिनों में ही तैयार हो जाती हैं. कुछ देरी से पकने वाली किस्में 60 से 70 दिन ले सकती हैं. मूली की फसल से किसानों को औसतन, एक हेक्टेयर में 150 से 300 क्विंटल तक उत्पादन मिल जाता है. अक्टूबर का महीना गाजर की खेती के लिए उपयुक्त होता होता है. इस मौसम में न तो बहुत अधिक गर्मी होती है और न ही बहुत अधिक ठंड, जिससे गाजर की जड़ें अच्छे से विकसित हो पाती हैं. इस मौसम में उगाई गई गाजरें स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं. सर्दियों में गाजर की मांग बढ़ जाती है, जिसके कारण बाजार में इनकी अच्छी कीमत मिलती है. गाजर की औसत पैदावार 20 से 30 टन प्रति हेक्टेयर होती है, लेकिन बेहतर देखभाल कर लें तो 40 टन प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन भी लिया जा सकता है. गाजर की अधिकांश किस्में बुवाई के 70 से 90 दिनों में तैयार हो जाती हैं. वैसे तो फूलगोभी की खेती पूरे वर्ष की जा सकती है. हालांकि भारत में फूलगोभी की खेती मुख्य रूप से सितंबर और अक्टूबर महीने में शुरू की जाती है. किसान अक्टूबर के महीने में फूलगोभी की फसल लगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. खास बात यह है कि गोभी की कई ऐसी किस्में हैं जो कि बेहद कम दिनों में तैयार हो जाती हैं. गोभी की कुछ किस्म ऐसी हैं जो किसानों को 40 से 45 टन प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन देती हैं.
गाजर की खेती कैसे करें गोभी की खेती कैसे करें ब्रोकली की खेती कैसे करें लोकल 18 मूली की खेती कैसे करें चुकंदर की खेती कैसे करें Which Vegetables To Grow In The Month Of October How To Cultivate Carrots How To Cultivate Cabbage How To Cultivate Broccoli Local 18 How To Cultivate Radish How To Cultivate Beetroot
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, हफ्तेभर में चमक जाएगी स्किनरात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, हफ्तेभर में चमक जाएगी स्किन
Read more »
7 दिन में गायब हो जाएंगी झुर्रियां, नारियल तेल में मिलाकर लगाएं बस ये 2 चीजेंनारियल तेल में एंडीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्किन को खराब होने से बचाने में मदद करते हैं. नारियल तेल बढ़ती उम्र (Aging) के लक्षणों पर भी लगाम लगाता है.
Read more »
एलोवेरा को गीले बालों में लगाएं या सूखे, जान लीजिए ये है सही तरीकाएलोवेरा को गीले बालों में लगाएं या सूखे, जान लीजिए ये है सही तरीका
Read more »
IND vs BAN: टेस्ट खत्म, अब 6 अक्टूबर से शुरू होगी टी-20 सीरीज, नोट कर लीजिए शेड्यूल और टाइमभारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज 6 अक्टूबर को शुरू हो रही है। पहला मुकाबला ग्वालियर में, दूसरा दिल्ली में और तीसरा हैदराबाद में खेला जाएगा।
Read more »
गन्ने के खेत में लगाएं ये खास सब्जियां, कम समय में होगा डबल मुनाफाअगर आपको खेती करने का शौक है तो आप अपने खेत में गन्ने की फसल उगा कर डबल मुनाफा कमा सकते हैं. गन्ना के फसल से आप कई तरह के लाभ ले सकते हैं. चलिए डिटेल जानते हैं.
Read more »
बस 1 महीने भिगोकर खा लें ये हरी दाल, बुढ़ापे में भर देगा जवानी जैसी ताकतबस 1 महीने भिगोकर खा लें ये हरी दाल, बुढ़ापे में भर देगा जवानी जैसी ताकत
Read more »
