अंबेडकरनगर में चोरी की बाइकों के साथ दो चोर गिरफ्तार, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज

Ambedkar Nagar News

अंबेडकरनगर में चोरी की बाइकों के साथ दो चोर गिरफ्तार, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज
Bike TheftBike Thieves ArrestedStolen Bikes
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 46 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 67%
  • Publisher: 53%

अंबेडकरनगर पुलिस ने चोरी की बाइकों के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छापेमारी कर ये गिरफ्तारी हुई। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूछताछ में कई खुलासे होने की उम्मीद...

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। टांडा तथा बेवाना पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की बाइक बरामद किया है। शातिर चोर बाइकों की नंबर प्लेट बदलकर घूम रहे थे। एक बाइक सुलतानपुर जिले के कादीपुर और दूसरी जलालपुर कस्बे से चोरी की गई थी। जलालपुर के काजीपुरा मुहल्ले के मो.

सारिब अपने मित्र जाफराबाद मुहल्ले के मो. मीशम की बाइक मांगकर चला रहे थे। गत जनवरी माह में बाइक घर के सामने खड़ी किया था। रात्रि में ही चोर बाइक चुरा ले गए थे। चोर बाइक का नंबर प्लेट बदलकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। रविवार को टांडा पुलिस ने गश्त में बहोरापुर गांव के निकट हंसवर के एकडल्ला गांव के श्यामबहादुर को पकड़ा। जांच में बाइक का नंबर फर्जी पाया गया। गिरफ्तार चोर ने बताया कि पकड़े जाने के डर से नंबर प्लेट बदल चला रहे थे। वहीं बेवाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोमिनपुर मोड़ के पास अहेथिया किसुनीपुर गांव के शशि कुमार चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा, जिसका नंबर प्लेट फर्जी पाया गया। पूछताछ में बताया कि बाइक सुलतानपुर जिले के कादीपुर से तीन वर्ष पूर्व चोरी किया था। दोनों थानों की पुलिस ने चोरों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। टांडा निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी व बेवाना सर्वदमन सिंह ने बताया कि चोरों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Bike Theft Bike Thieves Arrested Stolen Bikes Fraud Case Police Investigation Crime News Uttar Pradesh Police Ambedkar Nagar Crime Bike Theft Gang Ambedkarnagar News Ambedkarnagar Latest News Ambedkarnagar News In Hindi Ambedkarnagar Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 12:30:45