बोफोर्स एक बार फिर चर्चा में..
आम चुनाव का बिगुल बज चुका है. सभी पार्टियां जोर आजमाइश करने में लगी हैं. ऐसे माहौल में बोफोर्स का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है. राफेल के मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर लगातार हमला कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बीजेपी के सांसद रतन लाल कटारिया ने बोफोर्स के बहाने निशाने पर लिया है.
हरियाणा की अंबाला लोकसभा सीट से सांसद कटारिया ने शनिवार को बोफोर्स मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनके दिवंगत पिता राजीव गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की. पंचकुला में कटारिया ने कहा, 'इसका बाप तो मर गया, राहुल का, बोफोर्स कांड का दाग, लागा चुनरी में दाग मिटाऊं कैसे, वो तो इस दुनिया से चला गया और दाग मिटे नहीं. और वो हमें कह रहे हैं.' राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कटारिया ने बोफोर्स घोटाले को सामने लाते हुए कहा कि सन् 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी और इस घोटाले के सच को पीछे छोड़ दिया गया.इसी बीच, भाजपा और विपक्ष ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एक- दूसरे पर हमले शुरू कर दिए हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'आपका चौकीदार मजबूती से खड़ा है और देश की सेवा कर रहा है. लेकिन, मैं अकेला नहीं हूं. वे सभी लोग जो भ्रष्टाचार, गंदगी और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ रहे हैं, वे चौकीदार हैं. जो भी देश की तरक्की के लिए मेहनत कर रहा है, वह चौकीदार है. आज सभी भारतीय कह रहे हैं- # मैं भी चौकीदार.'Everyone who is fighting corruption, dirt, social evils is a Chowkidar.Today, every Indian is saying-#MainBhiChowkidar — Narendra Modi March 16, 2019पीएम के बयान के कुछ देर बाद ही कांग्रेस ने पलटवार किया. कुछ दिनों से राफेल के मामले को लेकर पीएम मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने अनिल अंबानी और गौतम अडानी जैसे बड़े उद्योगपतियों की मदद की है. राहुल गांधी ने अनिल अंबानी, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, विजय माल्या और अन्य लोगों के साथ पीएम मोदी की एक फोटो को लगाकर ट्वीट किया, Defensive tweet Mr Modi!— Rahul Gandhi March 16, 2019राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज मोदी जी आज आप थोड़ा दोषी महसूस कर रहे हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शीला दीक्षित ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, क्या AAP से होगा गठबंधन!– News18 हिंदीसूत्रों के मुताबिक मुलाकात में सोनिया गांधी ने हाल ही में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ दिल्ली में गठबंधन ना हो पाने की वजह पूछी और दिल्ली की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर बातचीत की.
Read more »
सोनिया गांधी से शीला दीक्षित ने की मुलाकात, ‘आप’ से गठबंधन को लेकर हुई बातचीत- Amarujalaसोनिया गांधी से शीला दीक्षित ने की मुलाकात, ‘आप’ से गठबंधन को लेकर हुई बातचीत _SoniaGandhi sheiladixit Mahagathbandhan AamAadmiParty Election2019 LoksabhaElection
Read more »
शीला दीक्षित ने सोनिया गांधी से मुलाकात की, आप से गठबंधन की अटकलें तेज?-Navbharat TimesIndia News: दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित की सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद आम आदमी पार्टी से गठबंधन की अटकलें फिर तेज हो गई हैं। हालांकि, शीला ने मुलाकात में आप से गठबंधन पर चर्चा से इनकार किया, लेकिन सूत्रों का कुछ और ही कहना है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि सोनिया ने उनसे इस मुद्दे पर चर्चा की है।
Read more »
अब तय करना है कि गांधी का हिंदुस्तान चाहिए या गोड्से का: राहुल गांधी-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को बीजेपी और आरएसएस पर तीखा हमला बोला और कहा कि अब लोगों को तय करना है कि उन्हें गांधी का हिंदुस्तान चाहिए या फिर गोड्से का हिंदुस्तान चाहिए। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि इस लोकसभा चुनाव के बाद देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
Read more »
मेरठ में चंद्रशेखर से मिल रही थीं प्रियंका, लखनऊ में माया से मिले अखिलेशप्रियंका और चंद्रशेखर के मुलाकात के अलावा मायावती अपने कैंडिडेट की लिस्ट गुरुवार को जारी करने जा रही हैं. माना जा रहा है कि उम्मीदवारों पर आखिरी मुहर लगाने के पहले दोनों की मुलाकात भी अहम है.
Read more »
प्रयागराज से वाराणसी तक नौका से ‘गंगा-जमुनी तहजीब यात्रा’ निकालेंगी प्रियंका गांधी - Amarujalaउत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर प्रियंका के प्रयागराज से वाराणसी नदी मार्ग द्वारा मोटर बोट से सफर करने की अनुमति मांगी थी। LokSabhaElections priyankac19 RahulGandhi LokSabhaPolls2019 LokSabhaElection2019
Read more »
