supreme court order on mediation of ayodhya dispute, live updates - सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता के लिए बने पैनल को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 4 हफ्तों का समय दिया है। | Navbharat Times

United States News News

supreme court order on mediation of ayodhya dispute, live updates - सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता के लिए बने पैनल को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 4 हफ्तों का समय दिया है। | Navbharat Times
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 107 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 46%
  • Publisher: 51%

अयोध्या विवाद पर सुप्रीम फैसला | राम मंदिर मामले में होगी मध्यस्थता | जस्टिस खलीफुल्ला की अध्यक्षता में बना पैनल | अपडेट्स के लिए क्लिक करें via NavbharatTimes RamMandir SupremeCourt AyodhyaCase

सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता के लिए बने पैनल को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 4 हफ्तों का समय दिया है।Fri, 8 Mar 2019 10:42:29 जस्टिस खलीफुल्ला की अध्यक्षता में मध्यस्थता के लिए बनाए गए पैनल में श्री श्री रविशंकर और जस्टिस श्री राम पंचू होंगे।इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में साफ कर दिया है कि अयोधय्या विवाद में मध्यस्थता होगी।बता दें कि अयोध्या मामले में इससे पहले भी पहले भी चार बार मध्यस्थता के प्रयास किए गए लेकिन असफल रहे।गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने विवादास्पद 2.

77 एकड़ भूमि तीन पक्षकारों- सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और रामलला के बीच बराबर-बराबर बांटने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के 2010 के फैसले के खिलाफ दायर 14 अपीलों पर सुनवाई के दौरान मध्यस्थता के माध्यम से विवाद सुलझाने की संभावना तलाशने का सुझाव दिया था।आपको बता दें कि निर्मोही अखाड़ा और मुस्लिम पक्ष मामले की मध्यस्थता के समर्थन में हैं जबकि हिन्दू पक्ष मध्यस्थता से इनकार कर रहा है।CJI रंजन गोगोई के अलावा जस्टिस एसए बोबडे, डीवाई चंद्रचूड, अशोक भूषण और एस अब्दुल नजीर इस 5 सदस्यीय बेंच में शामिल हैं।राम मंदिर और बाबरी मस्जिद को लेकर जारी विवाद की मध्यस्थता को लेकर सुप्रीम कोर्ट थोड़ी देर में अपना फैसला सुनाने वाला है।वहीं, इससे पहले बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस बात को प्रमुखता से कहा था कि मुगल शासक बाबर ने जो किया उसपर उसका कोई नियंत्रण नहीं है और उसका सरोकार सिर्फ मौजूदा स्थिति को सुलझाने से है। शीर्ष अदालत ने कहा कि उसका मानना है कि मामला मूल रूप से तकरीबन 1,500 वर्ग फुट भूमि भर से संबंधित नहीं है बल्कि धार्मिक भावनाओं से जुड़ा हुआ है।अयोध्या विवाद पर मध्यस्थता को लेकर सुप्रीम कोर्ट आज सुबह 10.30 बजे अपना फैसला सुनाएगा।निर्मोही अखाड़ा जैसे हिंदू संगठनों ने सेवानिवृत्त जजों - जस्टिस कुरियन जोसफ, जस्टिस एके पटनायक और जस्टिस जीएस सिंघवी के नाम मध्यस्थ के तौर पर सुझाए हैं जबकि स्वामी चक्रपाणी धड़े के हिंदू महासभा ने पूर्व चीफ जस्टिस- जस्टिस जेएस खेहर और जस्टिस दीपक मिश्रा और जस्टिस एके पटनायक का नाम प्रस्तावित किया है।पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों से मध्यस्थों के नाम सुझाने को कहा था। मुस्लिम पक्षों और निर्मोही अखाड़े ने अलग-अलग नाम सौंप दिए हैं। हालांकि अन्य हिंदू पक्षों ने मध्यस्थता का विरोध किया है और इस कारण उन्होंने कोई नाम भी नहीं सौंपे हैं।चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ CJI के अलावा जस्टिस एसए बोबडे, डीवाई चंद्रचूड, अशोक भूषण और एस अब्दुल नजीर शामिल हैं।इससे पहले बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि यह केवल जमीन का नहीं बल्कि लोगों की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला है।दरअसल, कोर्ट चाहता है कि 70 साल से भी अधिक समय से जारी अयोध्या विवाद का मध्यस्थता के जरिए सर्वमान्य समाधान निकाला जाए।राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद को मध्यस्थता के लिए भेजा जाए या नहीं, सुप्रीम कोर्ट आज थोड़ी देर में इस पर अपना फैसला सुनाएगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सैनिक कैसे जाने कि जंग देश या सरकार के लिएसैनिक कैसे जाने कि जंग देश या सरकार के लिएसिपाही के मन में यह सवाल नहीं कौंधता होगा कि वो देश के लिए लड़ रहा है या सरकार के लिए.
Read more »

Air India के कर्मचारी को हर घोषणा के बाद जोश के साथ कहना होगा- 'जय हिंद', मिला निर्देशAir India के कर्मचारी को हर घोषणा के बाद जोश के साथ कहना होगा- 'जय हिंद', मिला निर्देशअधिकारियों के अनुसार, मौजूदा परामर्श ‘‘देश के रुख’’ के साथ कर्मचारियों के लिए ‘‘रिमाइंडर’’ है.
Read more »

भारत से बाहर वर्ल्ड कप कराने के लिए आईसीसी स्वतंत्र, लेकिन नतीजों के लिए तैयार रहेभारत से बाहर वर्ल्ड कप कराने के लिए आईसीसी स्वतंत्र, लेकिन नतीजों के लिए तैयार रहे2021 t20 World Cup or 2023 ODI World Cup tournament, Tax Department, International Cricket Council | आईसीसी ने कहा था- कर में छूट नहीं मिली तो बीसीसीआई को वैश्विक प्रतियोगिताओं के टैक्स भरने होंगे भारत में 2016 में हुए टी-20 वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी को कर में कोई छूट नहीं मिली
Read more »

शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अध्यादेश लाएगी सरकार-Navbharat Timesशैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अध्यादेश लाएगी सरकार-Navbharat TimesIndia News: 13 सूत्रीय रोस्टर पर मचे विवाद के बीच सरकार उच्च शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ केंद्र सरकार अध्यादेश लाएगी। इस अध्यादेश के बाद यूनिवर्सिटी या कॉलेज को एक यूनिट के तौर पर लिया जाएगा।
Read more »

अयोध्या विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, कहा- मध्यस्थता के लिए नाम सुझाएं सभी पक्षअयोध्या विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, कहा- मध्यस्थता के लिए नाम सुझाएं सभी पक्षअयोध्या विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, कहा- मध्यस्थता के लिए नाम सुझाएं सभी पक्ष SupremeCourt ConstitutionBench AyodhyaDispute HinduMahasabha UPGovernment सुप्रीमकोर्ट संविधानपीठ अयोध्याविवाद हिंदूमहासभा यूपीसरकार
Read more »

राफेल की सीक्रेट फाइलें चोरी हो गईं: मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, जानें 15 अहम बातेंराफेल की सीक्रेट फाइलें चोरी हो गईं: मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, जानें 15 अहम बातेंसुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में केंद्र सरकार ने कहा कि राफेल डील (Rafale Deal) से जुड़े कागजात चोरी हो गए हैं और याचिकाकर्ता उनका इस्तेमाल करके आधिकारिक गोपनीयता कानून का उल्लंघन कर रहे हैं. यह बात केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में राफेल डील मामले में दाखिल पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान एक न्यूज पेपर की रिपोर्ट का जिक्र करने के दौरान कही. केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए एजी वेणुगोपाल ने कहा, ये कागजात रक्षा मंत्रालय से पूर्व या वर्तमान कर्मचारी द्वारा चोरी किए गए हैं. ये गोपनीय दस्तावेज हैं और इन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा सकता. इस पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने उनसे पूछा कि सरकार ने इस मामले में अभी तक क्या कार्रवाई की है. इसके बाद केंद्र सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि हम लोग जांच कर रहे हैं कि कागजातों की चोरी कैसे हुई? साथ ही राफेल विमान सौदे से जुड़े केस में अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, यदि अब CBI जांच के निर्देश दिए जाते हैं, तो देश को भारी नुकसान होगा... पुनर्विचार याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि शीर्ष अदालत में जब राफेल सौदे के खिलाफ जनहित याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाया तो केन्द्र ने महत्वपूर्ण तथ्यों को उससे छुपाया था. प्रशांत भूषण ने जब वरिष्ठ पत्रकार एन राम के एक लेख का हवाला दिया तो अटार्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने इसका विरोध किया और कहा कि यह लेख चोरी किये गये दस्तावेजों पर आधारित हैं और इस मामले की जांच जारी है.
Read more »

दिल्ली के करीब 1 करोड़ लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, केंद्र सरकार ने लिया यह फैसलादिल्ली के करीब 1 करोड़ लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, केंद्र सरकार ने लिया यह फैसलावर्ष 1797 से ही अनधिकृत कॉलोनियों में बड़ा गंभीर पेंच फंसा हुआ है। इन्हें नियमित करने के लिए कई बार निर्णय लिए गए लेकिन कानून-नियमों के चलते एक भी कॉलोनी नियमित नहीं हो पाई है।
Read more »

मसूद अजहर क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा, JeM आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदारः अमेरिकामसूद अजहर क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा, JeM आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदारः अमेरिकाअमेरिका ने ये बात संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आतंकी मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने के लिए पेश किए गए नए प्रस्ताव के सवाल के जवाब में कही.
Read more »

BREAKING : अयोध्या विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने मध्‍यस्‍थता के लिए दिए आदेश, पैनल गठित– News18 हिंदीBREAKING : अयोध्या विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने मध्‍यस्‍थता के लिए दिए आदेश, पैनल गठित– News18 हिंदीअयोध्या विवाद में मध्यस्थता के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है. उम्‍मीद की जा रही है कि बहुत जल्‍द इस मामले में फैसला सुनाया जा सकता है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:49:41