milan talkies movie review in hindi, Rating: {2.5/5} - मिलन टॉकीज मूवी रिव्यू ,रेटिंग: {2.5/5} : अली फजल,श्रद्धा श्रीनाथ,आशुतोष राणा,संजय मिश्रा,तिग्मांशु धूलिया स्टार 'मिलन टॉकीज' का मूवी रिव्यू

United States News News

milan talkies movie review in hindi, Rating: {2.5/5} - मिलन टॉकीज मूवी रिव्यू ,रेटिंग: {2.5/5} : अली फजल,श्रद्धा श्रीनाथ,आशुतोष राणा,संजय मिश्रा,तिग्मांशु धूलिया स्टार 'मिलन टॉकीज' का मूवी रिव्यू
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 164 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 69%
  • Publisher: 51%

मूवी रिव्यू: जानिए कैसी है अली फजल और श्रद्धा की 'मिलन टॉकीज'

Scroll for moreआपने जब 'हासिल', 'पान सिंह तोमर' और 'साहब बीवी और गैंग्सटर' जैसी अर्थपूर्ण फिल्में बनाई हों तो आपसे उम्मीदों और अपेक्षाओं का होना तो बनता है, मगर आप रोमांटिक ड्रामा को चटपटा बनाने के चक्कर में उसमें इतने मसाले डाल देते हैं कि जायका बिगड़ जाता है। हम बात कर रहे हैं, तिग्मांशु धूलिया की ताजा-तरीन फिल्म '' की, जिस पर तिग्मांशुं तमाम कोशिशों के बावजूद अपनी पकड़ नहीं बना पाए। बॉलिवुड पर यों भी इन दिनों उत्तर भारत छाया हुआ है, तो 'मिलन टॉकीज' की कहानी भी उसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए इलाहाबाद में सेट है, जहां फिल्मों का दीवाना अनिरुद्ध उर्फ अनु एक दिन बहुत बड़ा निर्देशक बनने के सपने देख रहा है। उसकी इस ख्वाहिश में उसके दोस्त भी साथ हैं। फिल्म मेकिंग के साथ-साथ अनु चीटिंग करके बुद्धू स्टूडेंट्स को पास कराने का गैरकानूनी काम भी करता है। अनु के पिता भी हिंदी फिल्मों के जबरा फैन हैं और खुद को धर्मेंद्र समझकर उन्हीं के अंदाज में जीते हैं। उन्हीं के इलाके का गुंडा प्रेमी जोड़ी के सख्त खिलाफ है और जिस जोड़े को प्यार की पेंगे बढ़ाते देखता है, मारने और खदेड़ने से बाज नहीं आता। एग्जाम में चीटिंग कराने के सिलसिले में अनु की मुलाकात पंडित की बेटी मैथिली से होती है और दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं। मैथिली की शादी होनेवाली है, मगर इसी शर्त पर कि वह अपने एग्जाम में अच्छे मार्क्स ले आए। अनु मैथिली को चीटिंग कर पास कराने के तरह-तरह के अनोखे नुस्खे अपनाता है और कहानी में एक पॉइंट ऐसा आता है, जब मैथिली की शादी होनेवाली है और अनु के पास मैथिली को घर से भगाने के अलावा और कोई चारा नहीं रहता। घर से भागने के दौरान उन्हें पकड़ लिया जाता है। अनु को मुंबई भागना पड़ता है। तीन साल बाद अनु बड़ा डायरेक्टर बनकर अपने शहर वापस आता है, मगर तब तक हालात बदल चुके हैं। मैथिली की शादी लोकल गुंडे से कर दी गई है। मैथिली और अनु एक बार फिर मिलते हैं और अब वे हमेशा के लिए एक हो जाना चाहते हैं, मगर क्या यह संभव हो पाएगा? यह तो आप फिल्म देखने के बाद ही जान पाएंगे।निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने अपनी रोमांटिक कॉमिडी के लिए मजेदार सीन्स चुने, मगर कई ट्रैक्स में चलनेवाली कहानी पर उनका नियंत्रण नहीं रहा। फर्स्ट हाफ में स्क्रीनप्ले के घालमेल के कारण समझ में नहीं आता कि क्या हो रहा है। सेकंड हाफ में कहानी सीरियस होने के बाद रफ्तार पकड़ती है, मगर प्रिडिक्टिबल हो जाती है। फिल्म में कई दिलचस्प पंच हैं, जो माहौल को खुशनुमा और एंटेरटेनिंग बनाए रखते हैं, मगर फिर एक हद के बाद फिल्म की 2 घंटे 10 मिनट की लंबाई खेलने लगती है। हालांकि फिल्म के ट्रीटमेंट के लिए तिग्मांशु की तारीफ करनी होगी। फिल्म का क्लाइमैक्स कमजोर है।फिल्म दर फिल्म संवरते जा रहे हैं। फिल्म में वह पिटे भी खूब हैं, मगर सहजता से। अपनी भूमिका में उन्होंने सही संतुलन साधा है। साउथ ऐक्ट्रेस श्रद्धा इस फिल्म से अपना बॉलिवुड डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने मैथिली की भूमिका को खूबसूरती से निभाया है। वह और अली परदे पर अच्छे लगे हैं। तिग्मांशु धूलिया ने हिंदी फिल्मों के दीवाने के रूप में अपने चरित्र द्वारा भरपूर मनोरंजन किया है। वे जब भी पर्दे पर आते हैं, मुस्कान आ जाती है। लंबे अरसे बाद पर्दे पर नजर आए सिकंदर खेर ने लोकल गुंडे की भूमिका में अपना दम दिखाया है। आशुतोष राणा अपनी भूमिकाओं में कभी नहीं चूकते। यहां भी नहीं चुके, मगर उनके चरित्र को और बेहतरीन ढंग से लिखा जाना चाहिए था। दीपराज राणा अलग अंदाज में नजर आए हैं। दोस्तों की भूमिकाओं में सभी कलाकारों ने राहत दी है। संजय मिश्रा हमेशा की तरह अच्छे रहे। आकृति कक्कर और राना मजूमदार के संगीत में कुछ गाने अच्छे बन पड़े हैं।क्लाइमैक्स अलर्ट! अगर फिल्म देख चुके हैं, तभी आगे पढ़ें, वरना फिल्म देखने से पहले ही आप जान जाएंगे फिल्म की पूरी कहानी क्लाइमैक्स के साथ.

Scroll for moreआपने जब 'हासिल', 'पान सिंह तोमर' और 'साहब बीवी और गैंग्सटर' जैसी अर्थपूर्ण फिल्में बनाई हों तो आपसे उम्मीदों और अपेक्षाओं का होना तो बनता है, मगर आप रोमांटिक ड्रामा को चटपटा बनाने के चक्कर में उसमें इतने मसाले डाल देते हैं कि जायका बिगड़ जाता है। हम बात कर रहे हैं, तिग्मांशु धूलिया की ताजा-तरीन फिल्म '' की, जिस पर तिग्मांशुं तमाम कोशिशों के बावजूद अपनी पकड़ नहीं बना पाए। बॉलिवुड पर यों भी इन दिनों उत्तर भारत छाया हुआ है, तो 'मिलन टॉकीज' की कहानी भी उसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए इलाहाबाद में सेट है, जहां फिल्मों का दीवाना अनिरुद्ध उर्फ अनु एक दिन बहुत बड़ा निर्देशक बनने के सपने देख रहा है। उसकी इस ख्वाहिश में उसके दोस्त भी साथ हैं। फिल्म मेकिंग के साथ-साथ अनु चीटिंग करके बुद्धू स्टूडेंट्स को पास कराने का गैरकानूनी काम भी करता है। अनु के पिता भी हिंदी फिल्मों के जबरा फैन हैं और खुद को धर्मेंद्र समझकर उन्हीं के अंदाज में जीते हैं। उन्हीं के इलाके का गुंडा प्रेमी जोड़ी के सख्त खिलाफ है और जिस जोड़े को प्यार की पेंगे बढ़ाते देखता है, मारने और खदेड़ने से बाज नहीं आता। एग्जाम में चीटिंग कराने के सिलसिले में अनु की मुलाकात पंडित की बेटी मैथिली से होती है और दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं। मैथिली की शादी होनेवाली है, मगर इसी शर्त पर कि वह अपने एग्जाम में अच्छे मार्क्स ले आए। अनु मैथिली को चीटिंग कर पास कराने के तरह-तरह के अनोखे नुस्खे अपनाता है और कहानी में एक पॉइंट ऐसा आता है, जब मैथिली की शादी होनेवाली है और अनु के पास मैथिली को घर से भगाने के अलावा और कोई चारा नहीं रहता। घर से भागने के दौरान उन्हें पकड़ लिया जाता है। अनु को मुंबई भागना पड़ता है। तीन साल बाद अनु बड़ा डायरेक्टर बनकर अपने शहर वापस आता है, मगर तब तक हालात बदल चुके हैं। मैथिली की शादी लोकल गुंडे से कर दी गई है। मैथिली और अनु एक बार फिर मिलते हैं और अब वे हमेशा के लिए एक हो जाना चाहते हैं, मगर क्या यह संभव हो पाएगा? यह तो आप फिल्म देखने के बाद ही जान पाएंगे।निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने अपनी रोमांटिक कॉमिडी के लिए मजेदार सीन्स चुने, मगर कई ट्रैक्स में चलनेवाली कहानी पर उनका नियंत्रण नहीं रहा। फर्स्ट हाफ में स्क्रीनप्ले के घालमेल के कारण समझ में नहीं आता कि क्या हो रहा है। सेकंड हाफ में कहानी सीरियस होने के बाद रफ्तार पकड़ती है, मगर प्रिडिक्टिबल हो जाती है। फिल्म में कई दिलचस्प पंच हैं, जो माहौल को खुशनुमा और एंटेरटेनिंग बनाए रखते हैं, मगर फिर एक हद के बाद फिल्म की 2 घंटे 10 मिनट की लंबाई खेलने लगती है। हालांकि फिल्म के ट्रीटमेंट के लिए तिग्मांशु की तारीफ करनी होगी। फिल्म का क्लाइमैक्स कमजोर है।फिल्म दर फिल्म संवरते जा रहे हैं। फिल्म में वह पिटे भी खूब हैं, मगर सहजता से। अपनी भूमिका में उन्होंने सही संतुलन साधा है। साउथ ऐक्ट्रेस श्रद्धा इस फिल्म से अपना बॉलिवुड डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने मैथिली की भूमिका को खूबसूरती से निभाया है। वह और अली परदे पर अच्छे लगे हैं। तिग्मांशु धूलिया ने हिंदी फिल्मों के दीवाने के रूप में अपने चरित्र द्वारा भरपूर मनोरंजन किया है। वे जब भी पर्दे पर आते हैं, मुस्कान आ जाती है। लंबे अरसे बाद पर्दे पर नजर आए सिकंदर खेर ने लोकल गुंडे की भूमिका में अपना दम दिखाया है। आशुतोष राणा अपनी भूमिकाओं में कभी नहीं चूकते। यहां भी नहीं चुके, मगर उनके चरित्र को और बेहतरीन ढंग से लिखा जाना चाहिए था। दीपराज राणा अलग अंदाज में नजर आए हैं। दोस्तों की भूमिकाओं में सभी कलाकारों ने राहत दी है। संजय मिश्रा हमेशा की तरह अच्छे रहे। आकृति कक्कर और राना मजूमदार के संगीत में कुछ गाने अच्छे बन पड़े हैं।क्लाइमैक्स अलर्ट! अगर फिल्म देख चुके हैं, तभी आगे पढ़ें, वरना फिल्म देखने से पहले ही आप जान जाएंगे फिल्म की पूरी कहानी क्लाइमैक्स के साथ

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Samsung Galaxy A50 का रिव्यूSamsung Galaxy A50 का रिव्यूसैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ के सबसे प्रीमियम हैंडसेट Samsung Galaxy A50 के बारे में बताएंगे। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और तीन रियर कैमरे जैसे लुभावने फीचर के साथ आता है।
Read more »

2020 तक माइक्रोवेव और वाशिंग मशीन को भी मिलेगी स्टार रेटिंग- Amarujala2020 तक माइक्रोवेव और वाशिंग मशीन को भी मिलेगी स्टार रेटिंग- Amarujala2020 तक माइक्रोवेव और वाशिंग मशीन को भी मिलेगी स्टार रेटिंग Microwave WashingMachine StarRatings beeindiadigital
Read more »

खास डिस्प्ले, 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले Honor View 20 में कितना दम, देखें रिव्यू– News18 हिंदीखास डिस्प्ले, 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले Honor View 20 में कितना दम, देखें रिव्यू– News18 हिंदीHonor View 20 with punch hole camera 48 megapixel phone worth to buy or not see full review, खास डिस्प्ले, 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला Honor View 20 कितना है खास, देखें रिव्यू
Read more »

Samsung Galaxy M30 का रिव्यूSamsung Galaxy M30 का रिव्यूआपको पहले से पता है कि सस्ते फोन के मार्केट में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा है। ऐसे में यह जानना बेहद ही अहम है कि Galaxy M30 में कितना दम है? आइए जानते हैं...
Read more »

वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने बढ़ाई सेंट्रल, ओवरसीज बैंकों की रेटिंग- Amarujalaवैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने बढ़ाई सेंट्रल, ओवरसीज बैंकों की रेटिंग- Amarujalaवैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने सोमवार को सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक की विदेशी मुद्रा
Read more »

Redmi Note 7 Pro का रिव्यूRedmi Note 7 Pro का रिव्यूकीमत को देखते हुए यही कहा जा सकता है कि कागज़ी तौर पर Redmi Note 7 Pro के हार्डवेयर को कोई और फोन चुनौती नहीं दे सकता। क्या इन हार्डवेयर के दम पर यह स्मार्टफोन अपने प्राइस सेगमेंट का बेस्ट हैंडसेट साबित होगा?
Read more »

मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण, 2.5 किमी तक मार कीमैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण, 2.5 किमी तक मार कीIndia successfully carried out trial of the Man Portable Anti Tank Guided Missile (MP-ATGM). | मिसाइल के जरिए 2 से 3 किमी रेंज में निशाना साधा गया सितंबर 2018 में किया गया था मिसाइल का पहला परीक्षण
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:30:24