kashmiri style mutton gravy: बहुत हो गया चंपारण मीट, अब कश्मीरी स्टाइल में बनाएं मटन ग्रेवी, यकीनन नहीं खाए...

How To Make Kashmiri Mutton Gravy In Hindi News

kashmiri style mutton gravy: बहुत हो गया चंपारण मीट, अब कश्मीरी स्टाइल में बनाएं मटन ग्रेवी, यकीनन नहीं खाए...
How To Make Kashmiri Style Rogan Josh In HindiKashmiri Style Mutton Recipeकश्मीरी स्टाइल मटन रेसिपी

kashmiri style mutton gravy recipe: आपको मटन खाना पसंद है तो क्या कभी कश्मीरी स्टाइल मटन रोगन जोश या मटन ग्रेवी खाई है? एक बार कश्मीरी तरीके से बनाई जाने वाली मटन ग्रेवी को चख लिया तो फिर आप सभी नॉनवेज का स्वाद भूल जाएंगे. इसे बनाना भी आसान है. बस आपके पास कुछ सामग्री जरूर होनी चाहिए. चलिए जानते हैं कश्मीरी स्टाइल मटन ग्रेवी बनाने का आसान तरीका.

kashmiri style mutton gravy recipe: जिन लोगों को नॉनवेज खाना पसंद होता है, वे चिकन, मटन, मछली, अंडा हर दिन भी खा लें तो उनका मन नहीं भरता. कई तरह के नॉनवेज आइटम्स होते हैं, लेकिन आमतौर पर देसी स्टाइल में ही चिकन, मटन लोग बनाना ज्यादा जानते हैं.

लेकिन, मटन की बात करें तो ये कई तरह से बनता है. आप कश्मीरी स्टाइल में भी मटन बना सकते हैं. आपने कई बार अलग-अलग रेस्टरां, होटल, ढाबा या घर पर ही मटन बनाकर खाया होगा, लेकिन हम जो रेसिपी मटन की बता रहे हैं, उसका स्वाद शायद ही आपने कभी चखा होगा. कश्मीर में खास तरीके से मटन बनाई जाती है. कश्मीर में रहने वाले कश्मीरी पंडित के नॉनवेज आइटम्स रिच, बेहद लाल दिखते हैं, लेकिन वे मसालेदार नहीं होते हैं. क्रीमी, सरसों तेल में पके, हींग, सोंठ, सौंफ फ्लेवेर्ड से भरपूर होते हैं. इसमें लहसुन, प्याज, टमाटर आदि कम ही शामिल किए जाते हैं. चलिए आप मटन ग्रेवी या मटन रोगन जोश कई जगह खाएंगे, अपने घर बनाए होंगे, लेकिन कश्मीरी स्टाइल में जिस तरह मटन ग्रेवी बनती है, उसकी रेसिपी जान लें. कश्मीरी स्टाइल मटन रोगन जोश या मटन करी बनाने की सामग्री सामग्री मटन हड्डी समेत- 600 से 700 ग्राम दही -½ कप सरसों का तेल या घी-150 मिली दालचीनी-4–5 इलायची-5–6 काली मिर्च-½ चम्मच अदरक का पेस्ट-1 इंच अदरक लहसुन का पेस्ट- 6–7 लहसुन कली कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर-2 चम्मच सौंठ -½ चम्मच सौंफ पाउडर-1 चम्मच हींग-½ चम्मच नमक- स्वादानुसार पानी-1 कप स्वादानुसार कसूरी मेथी गार्निश के लिए हरी धनिया पत्ती गार्निश के लिए कश्मीरी स्टाइल मटन रोगन जोश या मटन करी बनाने की रेसिपी -सबसे पहले फ्रेश मटन खरीदें, इससे खाने का स्वाद बढ़ जाएगा. मटन को अच्छी तरह से दो से तीन बार पानी में साफ कर लें. अब एक बाउल में मटन डालें. इसमें दही और थोड़ा सा नमक डालकर मिक्स करें और आधे घंटे के लिए ढककर छोड़ दें. इससे मटन के मांस थोड़े सॉफ्ट हो जाएंगे. अब कुकर या कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें. – इसमें सभी साबुत मसाले जैसे इलायची, काली मिर्च, हींग, दालचीनी डाल दें और हल्का भूनें. अब इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें. इसे भी दो से तीन मिनट तक भूनें. अब इसमें मैरीनेट किया हुआ मटन डाल दें. इसे चलाते हुए पकाएं. आंच को तेज ही रखें. अब आप इसमें सोंठ, सौंफ, कश्मीरी लाल मिर्च, नमक डाल दें और मिक्स करें. इसे पांच मिनट और भूनें. – अब आंच को धीमी कर दें और इसमें दही को फेंट कर डाल दें. इससे दही फटेगा नहीं. चलाते रहें. अब मटन में एक कप पानी डालें और उबालें. धीमी आंच करें और ढककर लगभग 30 से 45 मिनट तक पकने दें. मटन को बीच में चलाते रहें. चेक करें कि मटन का मांस पूरी तरह से पका है या नहीं. – जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए और तेल-मसाले बर्तन को छोड़ दे, चिपके ना तो गैस बंद कर दें. इसे सर्विंग बाउल में डालें. ऊपर से धनिया पत्ती और कसूरी मेथी डालकर कवर कर दें, ताकि इनका फ्लेवर भी मटन में घुल जाए. – तैयार है कश्मीरी स्टाइल मटन ग्रेवी या मटन रोगन जोश. इसे आप रोटी, चावल, पुलाव, नान आदि के साथ खाने का लुत्फ उठाएं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

How To Make Kashmiri Style Rogan Josh In Hindi Kashmiri Style Mutton Recipe कश्मीरी स्टाइल मटन रेसिपी English Keywords: Mutton Rogan Josh Kashmiri Mutton Curry Non-Veg Recipes Indian Mutton Recipes Traditional Kashmiri Food Mutton Gravy

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अहमदाबाद प्लेन क्रैश-राजस्थान के 4 लोगों की पहचान नहीं: सुबह प्रकाश का उदयपुर में अंतिम संस्कार, मार्बल व्य...अहमदाबाद प्लेन क्रैश-राजस्थान के 4 लोगों की पहचान नहीं: सुबह प्रकाश का उदयपुर में अंतिम संस्कार, मार्बल व्य...अहदमाबाद प्लेन क्रैश में मारे गए राजस्थान 14 लोगों में से 7 का अंतिम संस्कार हो गया है। वहीं 4 लोगों की अभी भी पहचान नहीं हो पाई है।
Read more »

इनकम टैक्स रिफंड के लिए अब नहीं गिनने होंगे दिन, फटाफट हो जाएगा काम, जानें क्या है सरकार की प्लानिंगइनकम टैक्स रिफंड के लिए अब नहीं गिनने होंगे दिन, फटाफट हो जाएगा काम, जानें क्या है सरकार की प्लानिंगIncome Tax Refunds: इनकम टैक्स रिफंड पाने के लिए अब टैक्सपेयर्स को बहुत ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। सरकार प्लानिंग कर रही है कि यह काम फटाफट हो जाए।
Read more »

आतंकवाद के केंद्र अब सुरक्षित नहीं, हम उन्हें निशाना बनाने में संकोच नहीं करेंगे: राजनाथ सिंहआतंकवाद के केंद्र अब सुरक्षित नहीं, हम उन्हें निशाना बनाने में संकोच नहीं करेंगे: राजनाथ सिंहआतंकवाद के केंद्र अब सुरक्षित नहीं, हम उन्हें निशाना बनाने में संकोच नहीं करेंगे: राजनाथ सिंह
Read more »

घर पर बनाएं बाजार से तगड़ा मीट मसाला, आज तक ऐसा स्वाद नहीं चखा होगा आपनेघर पर बनाएं बाजार से तगड़ा मीट मसाला, आज तक ऐसा स्वाद नहीं चखा होगा आपनेबाजार में कई ब्रांड के मीट मसाले आते हैं लेकिन उनमें वो स्वाद या फ्लेवर नहीं आ पाता है. अगर आप रेस्टोरेंट स्टाइल मटन चा चिकन स्वाद लेना चाहते हैं तो घर पर ही मीट मसाला बना सकते हैं.
Read more »

घर पर बने इस मीट मसाले में बनाएं चिकन- मटन, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोगघर पर बने इस मीट मसाले में बनाएं चिकन- मटन, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोगक्या आप भी घर पर ही रेस्टोरेंट स्टाइल मटन या चिकन का मजा लेना चाहते हैं तो हम आपके साथ मीट मसाले की आसान रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं. इसका इस्तेमाल आप किसी भी डिश को मसालेदार और टेस्टी बनाने के लिए कर सकते हैं.
Read more »

तो यूरोप की सच्चाई अब किसी से छिपी नहीं रही, युवक ने खोल दी सारी पोलतो यूरोप की सच्चाई अब किसी से छिपी नहीं रही, युवक ने खोल दी सारी पोलसोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई सोच में पड़ गया है कि क्या सचमुच अब यूरोप गर्मियों के लिए उपयुक्त डेस्टिनेशन नहीं रहा?
Read more »



Render Time: 2026-05-07 15:39:32