iPhone 17 की कीमत 82,900 रुपये से शुरू होती है. Apple ने इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 256GB और 512GB- में पेश किया है. 512GB वाला वेरिएंट 1,02,900 रुपये में उपलब्ध था.
iPhone 17 price hike?: iPhone 17 को सितंबर में भारत में लॉन्च किया गया था. यह मॉडल अपने पिछले वर्जन से कई मायनों में अपग्रेड था. सबसे बड़ा बदलाव इसके बेस स्टोरेज में देखने को मिला, जिसे बढ़ाकर 256GB कर दिया गया.
हालांकि इस बदलाव की वजह से इसकी शुरुआती कीमत भी करीब 3,000 रुपये बढ़ गई. जहां iPhone 16 का बेस मॉडल सस्ता था, वहीं iPhone 17 की कीमत 82,900 रुपये से शुरू होती है. Apple ने इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 256GB और 512GB- में पेश किया है. 512GB वाला वेरिएंट 1,02,900 रुपये में उपलब्ध था. लॉन्च के तुरंत बाद ही इस फोन की मांग बढ़ गई और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि कंपनी इसके सभी मॉडलों की कीमतें फिर बढ़ाने की तैयारी कर रही है. iPhone 17 की कीमत में बड़ा इजाफा हो सकता है टिप्स्टर योगेश ब्रार के अनुसार, भारत में iPhone 17 की कीमत में करीब 7,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है. अगर यह दावा सही साबित होता है, तो नया प्राइस टैग 256GB वेरिएंट का 89,900 रुपये और 512GB वेरिएंट का 1,09,900 रुपये हो जाएगा. दिलचस्प बात यह है कि ये वही कीमतें हैं जिन पर iPhone 16 के 256GB और 512GB मॉडल पहले बिकते थे. कहा जा रहा है कि Apple अपने बढ़े हुए दाम को थोड़ा बैलेंस करने के लिए बैंक ऑफर्स और इंस्टेंट कैशबैक भी दे सकता है. लेकिन कुल मिलाकर खरीदारों को इस बार जेब थोड़ी और ढीली करनी पड़ेगी. Heard Apple might increase iPhone 17 price in India.. Upto Rs 7k increase is expected on both SKUs New pricing might be Rs 89,990 Low stock in circulation, high demand.. — Yogesh Brar November 27, 2025 स्टॉक की कमी और बढ़ती मांग से बनी कीमत बढ़ाने की नौबत भारत में iPhone 17 की कीमत बढ़ाने के पीछे दो मुख्य कारण बताए जा रहे हैं—पहला, Apple के पास इस मॉडल का स्टॉक बहुत कम बचा है और दूसरा, बाजार में ग्राहकों की मांग लगातार बढ़ रही है. भारत Apple के लिए सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक बन चुका है. त्योहारों और बिग-बिलियन सेल के दौरान मांग और भी तेज हो गई, जिसके कारण अब कंपनी चाहता है कि सीमित स्टॉक का लाभ उठाकर कीमतें समायोजित की जाएं. क्या मेमोरी चिप्स की कीमत भी जिम्मेदार है? हालांकि यह साफ नहीं है कि iPhone 17 की बढ़ी कीमतों के पीछे मेमोरी चिप्स की रेट में उछाल भी जिम्मेदार है या नहीं, लेकिन टेक इंडस्ट्री इसे एक बड़ा कारण मान रही है. दुनिया भर में DRAM मेमोरी और स्मार्टफोन चिप्स की भारी कमी चल रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले कुछ हफ्तों में मेमोरी चिप्स की कीमतें 20 से 50 प्रतिशत तक बढ़ चुकी हैं. Samsung ने भी अपनी मेमोरी चिप्स की कीमतों में 60 प्रतिशत तक का इजाफा किया है, जिससे स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों पर लागत का दबाव बढ़ गया है. जाहिर है कि जब कम्पोनेंट महंगे होंगे, तो स्मार्टफोन के दाम भी बढ़ेंगे. यही कारण है कि इस साल लॉन्च होने वाले लगभग सभी फ्लैगशिप फोन पहले की तुलना में ज्यादा महंगे आए हैं. ज्यादातर ब्रांड्स ने बढ़ाई कीमतें, Apple भी उसी ट्रेंड पर Apple अकेला ब्रांड नहीं है जिसने फोन महंगे किए हैं. OnePlus 15 का उदाहरण देखिए—इसे 72,999 रुपये में लॉन्च किया गया, जबकि OnePlus 13 की कीमत 69,999 रुपये थी. iQOO 15 के साथ अंतर तो और भी बड़ा है. iQOO 14 का बेस मॉडल 54,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, लेकिन iQOO 15 की शुरुआत ही 72,999 रुपये से होती है. यानि फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स अब महंगे होना नया ट्रेंड बन चुका है. मेमोरी चिप्स की दिक्कत, बढ़ती मांग और कंपनियों की स्ट्रैटेजी मिलकर कीमतें ऊपर ले जा रही हैं. iPhone 17 भी इसी ट्रेंड का हिस्सा बन सकता है.
Apple India Pricing Iphone 17 Shortage Apple Demand High Iphone 17 New Pricing Leak DRAM Price Surge Iphone 17 India Cost Increase Iphone 17 कीमत बढ़ोतरी Iphone 17 भारत प्राइस Apple स्टॉक कमी Iphone 17 डिमांड Iphone 17 नया प्राइस Apple मेमोरी चिप संकट Iphone 17 महंगा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ब्लैक फ्राइडे सेल: iPhone 17 मिल सकता है सिर्फ 45,900 में, खरीदने से पहले जानें खूबियांएप्पल ने हाल ही में iPhone 17 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें कई अपग्रेड किए गए हैं। क्रोमा की ब्लैक फ्राइडे सेल में iPhone 17 को बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के साथ 45,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 120 हर्ट्ज डिस्प्ले, पावरफुल A19 चिपसेट और 18-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कंपनी का दावा है कि iPhone 17 पूरे दिन की बैटरी लाइफ देता है। यह ऑफर...
Read more »
आधे दाम में iPhone 17, ब्लैक फ्राइडे सेल में कमाल का ऑफरApple iPhone 17 को लॉन्च हुए अभी सिर्फ 2 महीने हुए हैं और अब इस हैंडसेट को आधी कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Read more »
Black Friday Sale में ऑफर की भरमार, iPhone 13, 15, 16 से लेकर iPhone 17 और Air पर भी भारी छूट, कहां सबसे सस...Black Friday Sale में iPhone 13, iPhone 15, iPhone 16, iPhone 16 Plus,iPhone 17 और iPhone Air और पर बेस्ट डील्स दी जा रही है. ऑफर Croma, Flipkart और Vijay Sales पर हैं. जानें सभी के एक्सचेंज, बैंक ऑफर और कैशबैक के बारे में.
Read more »
14 साल पुराना सपना होगा पूरा! जानिए कैसे iPhone 17 से Apple पछाड़ डालेगा सैमसंग को, चलेगा सिर्फ इसी का राजSamsung की अनुमानित शिपमेंट 235 मिलियन बताई जा रही है. इसका मतलब है कि Apple को 19.4% का ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट शेयर मिल सकता है, जो Samsung के 18.7% से थोड़ा आगे रहेगा.
Read more »
TATA आधी कीमत पर बेच रहा iPhone 17! यहां छिपी हुई है ये डील, जल्दी करें बुक; बचे हैं सिर्फ 3 दिनटाटा के क्रोमा की Black Friday सेल में इसकी इफ़ेक्टिव कीमत सिर्फ ₹45,900 तक पहुंच गई है. यानी लगभग आधी कीमत में यह नया iPhone मिल सकता है. यह ऑफर 30 नवंबर तक लाइव है और सिर्फ बेस वेरिएंट पर लागू होता है.
Read more »
ऐपल बढ़ा सकती है iPhone 17 के दाम, दावा- 7 हजार रुपये महंगा मिलेगा, फैसले की वजह जानेंटिप्सटर योगेश बराड़ ने अपने लेटेस्ट एक्स पोस्ट में बताया है कि ऐपल भारत में आईफोन 17 के दाम बढ़ा सकती है। हाई डिमांड और लिमिटेड स्टॉक की वजह से यह फैसला हो सकता है। 7 हजार रुपये तक प्राइस में बढ़ोतरी होने की बात सामने आ रही है।
Read more »
