iPhone यूज करते हैं तो आपके फ़ोन में एक ख़तरा मंडरा रहा है. दरअसल कुछ समय से कई iPhone यूज़र्स को पासवर्ड रिसेट करने का नोटिफिकेशन मिल रहा है. एक नहीं, बल्कि यूज़र्स को दर्जनों नोटिफिकेशन्स मिल रहे हैं. iPhone का ये पासवर्ड रिसेट नोटिफिकेशन दरअसल स्कैमर्स की तरफ़ से भेजा जा रहा है. देखें वीडियो.
iPhone यूज करते हैं तो आपके फ़ोन में एक ख़तरा मंडरा रहा है. दरअसल कुछ समय से कई iPhone यूज़र्स को पासवर्ड रिसेट करने का नोटिफिकेशन मिल रहा है. एक नहीं, बल्कि यूज़र्स को दर्जनों नोटिफिकेशन्स मिल रहे हैं.
iPhone का ये पासवर्ड रिसेट नोटिफिकेशन दरअसल स्कैमर्स की तरफ़ से भेजा जा रहा है. इस तरह के स्कैम को मल्टी फ़ैक्टर ऑथेन्टिकेशन बॉम्बिंग या MFA Bombing भी कहा जाता है. इस तरह के साइबर अटैक में यूज़र्स को नोटिफिकेशन भेज कर उन्हें ऐपल आईडी पासवर्ड रिसेट करने को कहा जाता है. अगर आप गलती से पासवर्ड रिसेट कर देते हैं तो स्कैमर या साइबर क्रिमिनल्स आपको आपका पर्सनल डेटा चोरी कर सकते हैं. KerbsonSecurity की रिपोर्ट के मुताबिक़ जिन लोगों को ऐसे नोटिफिकेशन भेजे जा रहे हैं उन्हें ऐपल सपोर्ट के फ़ोन नंबर से कॉल भी आ रहे हैं. कॉल पर उधर से आपकी बेसिक इन्फ़ॉर्मेशन आपको बताई जाती है जिससे आपको ये यक़ीन हो जाएगा कि कॉल ऐपल की तरफ़ से ही की गई है. क्योंकि साइबर क्रिमिनल्स सोशल इंजीनियरिंग और बेसिक सर्च से आपकी बेसिक जानकारी हासिल कर चुके होते हैं. AdvertisementThe attackers made a led high effort focused attack on me, using OSINT data from People Data Labs and caller ID spoofing.First, around 6:36pm yesterday all of my Apple devices started blowing up with Reset Password notifications.Because these are Apple system level alerts,… pic.twitter.com/vX1AZvoVoN— Parth March 23, 2024X पर Parth नाम के एक यूज़र ने लिखा है कि उनके साथ ऐसा ही हुआ. उनके सभी ऐपल डिवासेज पर Reset Password का 100 से ज्यादा नोटिफिकेशन आया. उन्होंने Dont allow ऑप्शन सेलेक्ट किया, लेकिन इसके बाद स्कैमर्स की तरफ से ऐपल सपोर्ट नंबर से उनके पास कॉल भी आई.स्कैमर को पार्थ की पूरी जानकारी थी जैसे उनका ईमेल आईडी, फोन नंबर, हालांकि उन्होंने पार्थ का नाम गलत ले लिया जिससे उन्हें शक हुआ कि ये किसी तरह का फ्रॉड है. गौरतलब है कि ये पहला मौका नहीं है जब iPhone यूजर्स इस तरह के स्कैम का शिकार हो रहे हैं. इससे पहले भी ऐसे कई मामले आ चुके हैं. हालांकि कंपनी ने इसे लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट तो जारी नहीं किया है, लेकिन कंपनी का लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच इस मुश्किल से लोगों को निजात दिला जरूर रहा है. ऐपल ने हाल में जो सिक्योरिटी पैर जारी किया है. अगर आपने ये पैच अपने iPhone में इंस्टॉल नहीं किया है तो तुरंत इसे इंस्टॉल कर लें. क्योंकि जिन लोगों ने ऐपल का लेटेस्ट पैच अपने फोन में इंस्टॉल कर लिया है उन्हें इस तरह के नोटिफिकेशन नहीं मिल रहे हैं. इससे ये भी मतलब निकाला जा सकता है कि कंपनी को इस खामी के बारे में पता हो और लेटेस्ट पैच के साथ इसे ठीक कर लिया गया है. Live TV
Apple Iphone Hacking Password Reset Scam Iphone Password Reset Scam Iphone News Aajtak News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव: पहले चरण की आठ सीटों पर वोटिंग आज, नगीना छोड़ सभी जगह त्रिकोणीय हालातआज लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आठ सीटों पर मतदान हो रहा है। नागिना को छोड़कर सभी जगह त्रिकोणीय स्थिति है।
Read more »
भीषण गर्मी के बीच मुंबई में मचा हाहाकार, तापमान चढ़ने के साथ बिजली कटौती शुरू, महंगा हुआ पानी भीमुंबई में तेज गरमी और बिजली की कटौती के बीच अराजकता, तापमान बढ़ने पर पानी भी महंगा हो गया। वसई-विरार में लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
Read more »
महाराष्ट्र की पांच लोकसभा सीट के लिए सुबह 9 बजे तक 7.3 प्रतिशत मतदानलोकसभा चुनाव के पहले चरण में देश भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 102 सीट पर मतदान हो रहा है।
Read more »
Lok Sabha Elections 2024: वोट डालने रूस से लौटे विजय, रजनीकांत-धनुष ने भी मतदान कर पूरी की जिम्मेदारीलोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान हाे रहा है। पहले दौर के चुनाव में 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर वोटिंग हो रही है।
Read more »
लोकतंत्र के महापर्व की तस्वीरें: कहीं छात्र कर रहे वोटर्स की मदद तो कहीं बनाया गया आदर्श मतदान केंद्र; देखेंदुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत आज हो गई है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर आज मतदान चल रहा है।
Read more »
Photos: कोई मंडप से सीधे वोट देने पहुंचा तो किसी को बुढापा भी नहीं रोक पाया; देखें लोकतंत्र की मजबूत तस्वीरेंदुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत आज हो गई है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर आज मतदान चल रहा है।
Read more »
