Apple का कोई भी प्रोडक्ट पहचान का मोहताज नहीं है। कंपनी प्रीमियम प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है। कंपनी का स्मार्टफोन iPhone भी काफी पॉपुलर है। इसके अलावा कंपनी के पास iMac, iPad, iPod जैसे डिवाइस का भी लाइनअप है। ऐसे में क्या आपको पता है कि 'i' का आखिर मतलब क्या है? इसके एक-दो नहीं बल्कि पांच-पांच मतलब...
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iPhone दुनिया के सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से एक है और इसके नाम के आगे लगा 'i' अल्फाबेट इसकी पहचान बन चुका है। iMac, iPad, iPod Apple के कई प्रोडक्ट्स में ये 'i' कॉमन है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस 'i' का आखिर मतलब क्या है? ये सिर्फ एक अल्फाबेट नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक पूरी कहानी और Apple का विजन छिपा है, जो इंटरनेट के शुरुआती दिनों से जुड़ा हुआ है। आइए जानते हैं iPhone के नाम के इस सबसे बड़े राज के बारे में। ये अल्फाबेट Apple के प्रोडक्ट्स की सीरीज का जरूरी हिस्सा बन गया है। इसकी एक खास कहानी है। Apple ने पहली बार 'i' को अपने iMac कंप्यूटर के साथ पेश किया था। उस समय, कंपनी ने समझाया था कि 'i' सिर्फ एक अल्फाबेट नहीं था, बल्कि इसके कई अर्थ थे। कहानी शुरू हुई iMac से इस 'i' अल्फाबेट की स्टोरी शुरू होती है 1998 में, जब Apple ने अपना iMac कंप्यूटर लॉन्च किया था। ये वह दौर था जब इंटरनेट धीरे-धीरे आम लोगों के घरों तक पहुंच रहा था। उस समय Apple ने बताया कि उनके इस नए कंप्यूटर के नाम में 'i' का एक नहीं, बल्कि पांच मतलब हैं। ये सिर्फ एक अल्फाबेट नहीं, बल्कि कंपनी के पूरे विजन को दर्शाता था। Apple ये बताना चाहता था कि उनके डिवाइस सिर्फ मशीनें नहीं हैं, बल्कि इंसानों की जिंदगी को बेहतर बनाने वाले टूल्स हैं। ये 'i' Apple की पहचान का एक ऐसा हिस्सा बन गया कि जब भी कोई नया पर्सनल डिवाइस लॉन्च हुआ तो उसके नाम में भी ये शामिल हो गया। तो क्या हैं 'i' के पांच मतलब? इंटरनेट : इसका सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण मतलब था इंटरनेट। iMac उन पहले कंप्यूटर्स में से एक था जिसने इंटरनेट से जुड़ना बेहद आसान बना दिया था। इंडिविजुअल : इसका मतलब था कि ये डिवाइस पर्सनल यूज के लिए है, यानी 'आपका अपना पर्सनल कंप्यूटर'। इंस्ट्रक्ट : यानी, ये डिवाइस सीखने और सिखाने में आपकी हेल्प करेगा। ये एक एजुकेशनल टूल भी है। इन्फॉर्म : ये आपको जानकारी देगा और दुनिया से जोड़े रखेगा। इंस्पायर : और आखिर में, ये आपको कुछ नया और क्रिएटिव करने के लिए इंस्पायर करेगा। तो जब Apple ने iPhone, iPad और iPod जैसे प्रोडक्ट्स लॉन्च किए तो 'i' प्रीफिक्स को बनाए रखा गया । ये इस बात का इशारा था कि ये सभी डिवाइस भी इन्हीं पांच प्रिंसीपल पर बेस्ड हैं। आज क्या है 'i' का मतलब? आज के समय में, 'i' का मतलब इन पांच शब्दों से भी आगे निकल चुका है। अब ये Apple की ब्रांड पहचान का एक मुख्य हिस्सा बन गया है। जब हम iPhone या iPad देखते हैं, तो हम तुरंत उसे Apple के एक इनोवेटिव, प्रीमियम और यूजर-फ्रेंडली प्रोडक्ट के रूप में पहचानते हैं। यह भी पढ़ें: सर्दियों में फ्रिज ऐसे चलाएं कि बिजली भी बचे और सालों तक न हो खराब!.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iPhone दुनिया के सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से एक है और इसके नाम के आगे लगा 'i' अल्फाबेट इसकी पहचान बन चुका है। iMac, iPad, iPod Apple के कई प्रोडक्ट्स में ये 'i' कॉमन है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस 'i' का आखिर मतलब क्या है? ये सिर्फ एक अल्फाबेट नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक पूरी कहानी और Apple का विजन छिपा है, जो इंटरनेट के शुरुआती दिनों से जुड़ा हुआ है। आइए जानते हैं iPhone के नाम के इस सबसे बड़े राज के बारे में। ये अल्फाबेट Apple के प्रोडक्ट्स की सीरीज का जरूरी हिस्सा बन गया है। इसकी एक खास कहानी है। Apple ने पहली बार 'i' को अपने iMac कंप्यूटर के साथ पेश किया था। उस समय, कंपनी ने समझाया था कि 'i' सिर्फ एक अल्फाबेट नहीं था, बल्कि इसके कई अर्थ थे। कहानी शुरू हुई iMac से इस 'i' अल्फाबेट की स्टोरी शुरू होती है 1998 में, जब Apple ने अपना iMac कंप्यूटर लॉन्च किया था। ये वह दौर था जब इंटरनेट धीरे-धीरे आम लोगों के घरों तक पहुंच रहा था। उस समय Apple ने बताया कि उनके इस नए कंप्यूटर के नाम में 'i' का एक नहीं, बल्कि पांच मतलब हैं। ये सिर्फ एक अल्फाबेट नहीं, बल्कि कंपनी के पूरे विजन को दर्शाता था। Apple ये बताना चाहता था कि उनके डिवाइस सिर्फ मशीनें नहीं हैं, बल्कि इंसानों की जिंदगी को बेहतर बनाने वाले टूल्स हैं। ये 'i' Apple की पहचान का एक ऐसा हिस्सा बन गया कि जब भी कोई नया पर्सनल डिवाइस लॉन्च हुआ तो उसके नाम में भी ये शामिल हो गया। तो क्या हैं 'i' के पांच मतलब? इंटरनेट : इसका सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण मतलब था इंटरनेट। iMac उन पहले कंप्यूटर्स में से एक था जिसने इंटरनेट से जुड़ना बेहद आसान बना दिया था। इंडिविजुअल : इसका मतलब था कि ये डिवाइस पर्सनल यूज के लिए है, यानी 'आपका अपना पर्सनल कंप्यूटर'। इंस्ट्रक्ट : यानी, ये डिवाइस सीखने और सिखाने में आपकी हेल्प करेगा। ये एक एजुकेशनल टूल भी है। इन्फॉर्म : ये आपको जानकारी देगा और दुनिया से जोड़े रखेगा। इंस्पायर : और आखिर में, ये आपको कुछ नया और क्रिएटिव करने के लिए इंस्पायर करेगा। तो जब Apple ने iPhone, iPad और iPod जैसे प्रोडक्ट्स लॉन्च किए तो 'i' प्रीफिक्स को बनाए रखा गया । ये इस बात का इशारा था कि ये सभी डिवाइस भी इन्हीं पांच प्रिंसीपल पर बेस्ड हैं। आज क्या है 'i' का मतलब? आज के समय में, 'i' का मतलब इन पांच शब्दों से भी आगे निकल चुका है। अब ये Apple की ब्रांड पहचान का एक मुख्य हिस्सा बन गया है। जब हम iPhone या iPad देखते हैं, तो हम तुरंत उसे Apple के एक इनोवेटिव, प्रीमियम और यूजर-फ्रेंडली प्रोडक्ट के रूप में पहचानते हैं। यह भी पढ़ें: सर्दियों में फ्रिज ऐसे चलाएं कि बिजली भी बचे और सालों तक न हो खराब!
Apple I Prefix Imac Iphone Ipad Ipod Apple Branding Meaning Of I In Apple Products What Are The Five Meanings Of I In Imac Why Apple Stopped Using I In New Products Like Ap The Story Behind Apple's I आईफोन में आई का मतलब एप्पल आईफोन आईमैक
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Apple का बड़ा कदम, रिमूव कर दिए ये वायरल डेटिंग ऐप्स, ये है बैन की वजहApple ने अपने प्लेटफॉर्म से डेटिंग ऐप्स को रिमूव कर दिया है, जिनका नाम Tea और TeaOnHer है. कंपनी ने ग्लोबली ऐप स्टोर से इन ऐप्स को रिमूव किया है. दरअसल, कंपनी को लंबे समय से इन ऐप्स को लेकर कंप्लेंट मिल रही थीं, जिनमें डेटा प्राइवेसी को लेकर शिकायते थे. कई वॉर्निंग के बाद डेवलपर्स ने उसमें सुधार नहीं किया, उसके बाद उन ऐप्स को रिमूव कर दिया है.
Read more »
Apple की 20वीं एनिवर्सरी: क्या 2027 में iPhone 19 की बजाय iPhone 20 होगा लॉन्च?Apple 2027 में आईफोन 20 लॉन्च करने की तैयारी में है, जो कंपनी की 20वीं वर्षगांठ का उत्सव हो सकता है। एनालिस्ट के अनुसार, यह कदम 2017 की रणनीति की याद दिलाता है, जब आईफोन X लॉन्च हुआ था। आईफोन 20 के साथ, एपल आईफोन 18e और प्रीमियम मॉडल भी पेश कर सकता है। इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के अनुसार, एपल 2026 में आईफोन 18 मॉडल को बंद कर सकता...
Read more »
iPhone 16 की कीमत में भारी गिरावट: फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर मिल रही है शानदार छूट!Apple के iPhone 16 पर मिल रही है भारी छूट। फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ, iPhone 16 को कम कीमत पर खरीदने का शानदार मौका। जानें कीमत, फीचर्स और ऑफर्स की पूरी जानकारी!
Read more »
Apple अगले साल लॉन्च कर सकता है फोल्डेबल iPhone, बाद में पेश हो सकते हैं ये नए डिजाइन भीApple आने वाले तीन सालों में iPhone सीरीज में बड़े बदलाव लाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 2026 से 2028 तक तीन नए iPhone डिजाइन लॉन्च करेगी- एक फोल्डेबल iPhone, एक बिना बेज़ल वाला मॉडल और एक फ्लिप-स्टाइल फोन। अगर ये लीक सच होते हैं, तो ये 2007 के बाद पहला बड़ा iPhone रीडिजाइन...
Read more »
iPhone 17 Pro पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट! कीमत ₹85,000 से कम, जानिए कहां मिल रहा है यह धांसू ऑफरiPhone 17 Pro Offer: Apple ने अपने लेटेस्ट iPhone 17 सीरीज के साथ फिर से बाजार में हलचल मचा दी है! नए डिजाइन, दमदार कैमरा और पावरफुल A19 Pro चिप के साथ यह फोन काफी पसंद किया जा रहा है. iPhone 17 Pro पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है!
Read more »
iPhone 17 Pro की कीमत भरभरा कर गिरी, 70,155 रुपये में खरीदना है तो फॉलो करें ये प्रोसेसiPhone 17 Price Drop: यदि आप भी iPhone 17 Pro खरीदना चाहते हैं और इसके लिए बड़ी छूट का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ा मौका आ गया है। आपको 70,155 रुपये में iPhone 17 Pro मिल सकता है, लेकिन इसके लिए आपको दो शर्तें पूरी करनी होंगी।
Read more »
