iPhone 16 Series 5 कलर ऑप्शन में होगी लॉन्च, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

Apple Iphone 16 Launch News

iPhone 16 Series 5 कलर ऑप्शन में होगी लॉन्च, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स
Iphone 16Iphone 16 SeriesIphone 16 Pro
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 128 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 51%

iPhone 16 Series: Apple कंपनी ग्लोबल मार्केट के साथ भारत में 9 सितंबर 2024 को iPhone 16 सीरीज लॉन्च करने जा रही है. लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन के कई फीचर्स और कलर ऑप्शन्स की डिटेल ऑनलाइन लीक हो गई है. गैजेट्स

iPhone 16 Series: Apple कंपनी ग्लोबल मार्केट के साथ भारत में 9 सितंबर 2024 को iPhone 16 सीरीज लॉन्च करने जा रही है. लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन के कई फीचर्स ऑनलाइन लीक से लगातार सामने आ रहें है. अब iPhone 16 सीरीज के कलर ऑप्शन्स की डिटेल लीक हुई है.

Apple लवर्स को बेसब्री के साथ iPhone 16 सीरीज के लॉन्च का इंतजार है. अभी कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने अपने अपकमिंग iPhone 16 सीरीज के लॉन्च डेट की घोषणा की थी. इसके अनुसार कंपनी 9 सितंबर 2024 को iPhone 16 सीरीज भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने जा रही है. कंपनी इस सीरीज में चार स्मार्टफोन iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max को लॉन्च करने वाली है. लॉन्च से पहले सीरीज की कई सारी डिटेल्स ऑनलाइन लीक हो चुकी है. इसमें आपको कई नए और आकर्षक फीचर्स देखने को मिलने वाले है. अब लॉन्च से पहले iPhone 16 सीरीज के कलर ऑप्शन्स की डिटेल लीक हुई है.लीक से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी इस सीरीज को पांच कलर ऑप्शन में पेश कर सकती है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस समय जमकर वायरल हो रहा है. जिसको देखकर लगता है कि इस बार सीरीज से कंपनी ने यलो कलर को हटा दिया है. लीक्स की मानें तो कंपनी इस सीरीज के फोन को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक, व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश कर सकती है. वहीं कुछ लीक में इस सीरीज के फोन iPhone 16 और iPhone 16 Plus में आपको सिरामिक व्हाइट, मिडनाइट ब्लैक, स्काई ब्लू, पिंक और रोस गोल्ड कलर देखने को मिल सकता है. तो वहीं इसके टॉप वेरिएंट iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में आपको संतरी गोल्ड, स्पेस ब्लैक, प्लेटिनम सिल्वर और डीप पर्पल के साथ व्हाइट कलर मिल सकता है.आपको बता दें कि इससे पहले ऐप्पल कंपनी ने पिछले साल iPhone 15 सीरीज को लॉन्च किया था. इसमें कंपनी ने iPhone 15 और iPhone 15 Plus को ब्लैक, ब्लू, पिंक, ग्रीन और येलो कलर के साथ लॉन्च किया गया था. लेकिन बताया जा रहा है कि इस बार यूजर्स को येलो कलर वेरिएंट देखने को नहीं मिलेगा. लॉन्च से पहले की गई लीक से पता चला है कि नए iPhone 16 सीरीज के कलर ऑप्शन्स बहुत खास हो सकते है. यह भी पढ़ें: iPhone 16 Pro Max के फीचर लॉन्च से पहले हुए लीक, यूनिक कैमरा सेटअप के साथ मिलेगा खास डिजाइन इससे पहले iPhone 16 सीरीज के फीचर्स को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके है. इन लीक्स से पता चला है कि कंपनी इन स्मार्टफोन्स में कई बड़े बदलाव कर सकती है. Apple कंपनी iPhone 16 सीरीज में एक 'कैप्चर' बटन जोड़ने का प्लान बना रही है, जिसका यूज फास्ट फोटो कैप्चर करने के लिए किया जा सकेगा. वहीं, ज्यादा महंगे iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max मॉडल्स में बेहतरीन अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, और अन्य फोन्स की तुलना में 0.2 इंच का बड़ा डिस्प्ले और बड़ी बैटरी दी जा सकती है. iPhone 16 सीरीज के सभी चार मॉडल्स में Apple की नई ऑन-डिवाइस AI और Siri भी देखने को मिल सकता है. वहीं मीडिया में iPhone 16 Pro Max के फीचर्स की कुछ डिटेल्स भी लीक रिपोर्ट से सामने आ रही है. iPhone 16 सीरीज को कंपनी लेटेस्ट A18 चिपसेट प्रोसेसर के साथ लॉन्च करने वाली है. iPhone 16 सारीज में कंपनी 6GB RAM से बढ़ाकर 8GB RAM दे सकती है.यदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Iphone 16 Iphone 16 Series Iphone 16 Pro Iphone 16 Pro Max

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max की कीमत हो सकती है और भी ज्यादाiPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max की कीमत हो सकती है और भी ज्यादागैजेट्स iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max के ये फीचर्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं और यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर होने की संभावना है.
Read more »

Lava का नया फोन लॉन्च, 6499 रुपए में मिलेंगे शानदार फीचर्स, यहां जानें सबकुछLava का नया फोन लॉन्च, 6499 रुपए में मिलेंगे शानदार फीचर्स, यहां जानें सबकुछLava Yuva Star हाल ही में लॉन्च किया गया है। इस फोन की मदद से कंपनी ऐसे यूजर्स को टारगेट करना चाहती है जो किसी अच्छे स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं। दरअसल इस फोन का डिजाइन भी काफी अच्छा दिया गया है।
Read more »

Apple iPhone 16 सीरीज का लॉन्च पोस्टर लीक, iPhone SE की डिटेल्स भी आई सामनेApple iPhone 16 सीरीज का लॉन्च पोस्टर लीक, iPhone SE की डिटेल्स भी आई सामनेiPhone 16 Launch Date Leak: ऐपल जल्द ही अपने नए iPhones को लॉन्च करने वाला है. कंपनी ने आधिकारिक रूप से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन इससे जुड़ी कई डिटेल्स लीक हो चुकी हैं. लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो ये iPhone 16 सीरीज 10 सितंबर को लॉन्च हो सकती है. इसमें हमें iPhone के नए कलर ऑप्शन भी दिखने को मिलेंगे.
Read more »

Vivo T3 Pro 5G लॉन्च डेट कंफर्म, भारत में इस दिन होगा लॉन्च, मिलेंगे ये फीचर्सVivo T3 Pro 5G लॉन्च डेट कंफर्म, भारत में इस दिन होगा लॉन्च, मिलेंगे ये फीचर्सVivo T3 Pro 5G भारत में 27 अगस्त को लॉन्च होगा. कंपनी ने इसका पोस्टर शेयर किया और Vivo India वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट तैयार की है. यहां इस अपकमिंग स्मार्टफोन के फीचर्स, कैमरा और बैटरी आदि के बारे में जानकारी दी जाती है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Read more »

Apple Glowtime Event: 9 सितंबर को लॉन्च होगी iPhone 16 सीरीज, AI फीचर्स बांधेंगे समाApple Glowtime Event: 9 सितंबर को लॉन्च होगी iPhone 16 सीरीज, AI फीचर्स बांधेंगे समाएपल ने iPhone 16 सीरीज के लिए होने वाले इवेंट की डेट का खुलासा कर दिया है। एपल की अपकमिंग सीरीज को 9 सितंबर को भारत और वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया जाएगा। क्यूपर्टिनो स्थित टेक दिग्गज यह इवेंट कैलिफोर्निया के एपल पार्क में भारतीय समयानुसार रात साढ़े 10 बजे आयोजित करेगा। भारतीय यूजर्स एपल ग्लोटाइम इवेंट को ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पर लाइव देख...
Read more »

iPhone 16 में आएंगे ये शानदार फीचर्स, सामने आए कलर ऑप्शनiPhone 16 में आएंगे ये शानदार फीचर्स, सामने आए कलर ऑप्शनयह रिपोर्ट है कि पिछले मॉडलों से Yellow कलर वेरिएंट को एक नए White कलर ऑप्शन से बदल दिया जा सकता है. Apple अक्सर नए और बेहतर कलर के साथ अपने फोन लॉन्च करता है, इसलिए ये नए कलर iPhone 16 सीरीज के लिए एक रिफ्रेस लुक के साथ पेश कर सकता है. गैजेट्स
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:21:21