एप्पल जल्द ही iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने वाला है जिसमें iPhone 17 Pro Max सबसे ज्यादा चर्चा में है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस डिवाइस में 5 बड़े बदलाव हो सकते हैं। इसमें बेहतर कैमरा डिजाइन 48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और 24MP का सेल्फी कैमरा शामिल है। फोन में 6.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल 9 सितंबर को अपना बड़ा इवेंट होस्ट करने जा रहा है जिसमें नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च होने की उम्मीद है। इस सीरीज में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air की हो रही है। हालांकि इस लॉन्च से ठीक पहले रिपोर्ट्स से पता चलता है कि डिवाइस में 5 सबसे बड़े बदलाव हो सकते हैं। हमने आपके लिए इन्हीं की एक लिस्ट तैयार की है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
.. नया और बेहतर कैमरा डिजाइन इस बार iPhone 17 Pro Max में एक नया बड़ा रेक्टेंगुलर कैमरा आइलैंड देखने को मिल सकता है। हालांकि इस बार भी फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप होने वाला है लेकिन फ्लैश और LiDAR सेंसर को इस बार दूसरी साइड शिफ्ट किया जा सकता है। 48MP ट्रिपल कैमरा और 24MP सेल्फी कैमरा के मामले में इस बार बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है जहां बैक पर 48MP + 48MP + 48MP कैमरा सेटअप मिलने वाला है जिसमें 5x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट भी मिलने वाला है। साथ ही फोन में सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट पर नया 24MP सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है। बड़ी और बेहतर डिस्प्ले इस बार भी फोन में 6.9-इंच का ही ProMotion OLED पैनल देखने को मिल सकता है लेकिन डिवाइस में इस बार पतले बेजल, छोटा डायनेमिक आइलैंड और पहले से बड़ा स्क्रीन एक्सपीरियंस मिल सकता है। यह बदलाव फोन के लुक को पूरी तरह से बदल कर रख देगा। दमदार परफॉर्मेंस और बेहतर कूलिंग iPhone 17 Pro Max में इस बार ऑल न्यू एप्पल का A19 Pro चिपसेट देखने को मिल सकता है। साथ ही फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक बेस स्टोरेज मिल सकती है। साथ ही फोन में बेहतर हीट मैनेजमेंट के लिए डेडिकेटेड वेपर कूलिंग चेंबर भी मिल सकता है। बड़ी बैटरी और iOS 26 इस बार फोन में 5000mAh की बैटरी हो सकती है जिसके साथ डिवाइस में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। साथ ही यह फोन लेटेस्ट iOS 26 पर चलेगा, जिसमें नए Apple Intelligence फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा फोन ओवरऑल परफॉर्मेंस में भी पिछले मॉडल से कई अपग्रेड लेकर आएगा। यह भी पढ़ें- iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में मिल सकता है ये सबसे जबरदस्त फीचर
Apple Iphone 17 Iphone 17 Pro Max Features Iphone 17 Pro Max Camera Iphone 17 Pro Max Battery Iphone 17 Pro Max Price Iphone 17 Pro Max Launch Date
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Apple iPhone 17 की लॉन्चिंग से पहले स्पेसिफिकेशन्स का चल गया पता, फ्रंट कैमरा को मिलने वाला है अपडेटरिसर्च फर्म TrendForce ने Apple के अपकमिंग iPhone 17 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स फीचर्स और संभावित कीमत के बारे में जानकारी दी है। इस सीरीज में iPhone 17 iPhone 17 Pro iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air मॉडल शामिल होंगे। नए आईफोन मॉडल में डिजाइन परफॉर्मेंस और कैमरा में सुधार किया गया है। iPhone 17 और Air मॉडल A19 और Pro सीरीज A19 Pro चिपसेट के साथ...
Read more »
iPhone 17 लॉन्च से पहले इतना सस्ता मिल रहा iPhone 16, यहां मिल रही है डीलApple अपना Awe-dropping इवेंट 9 सितंबर को होस्ट करने जा रहा है जहां iPhone 17 सीरीज लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं पुराने iPhones की कीमत पर बड़ी कटौती देखी जा रही है। ऐसे में iPhone 16 पर Vijay Sales ने शानदार डिस्काउंट ऑफर दिया है। अगर आप लेटेस्ट मॉडल की बजाय पुराने iPhone लेना चाहते हैं तो ये डील परफेक्ट साबित हो सकती...
Read more »
iPhone 17 लॉन्च से पहले Apple India ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, भारत में की धुआंधार बिक्री!Apple के लिए भारत तेजी से उभरता हुआ मार्केट बन चुका है. यहां लोगों के बीच इसके डिवाइस की मांग बढ़ती ही जा रही है. इसी बीच अब चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं.
Read more »
iPhone 17 Pro लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 16 Pro, Flipkart-Amazon Sale नहीं, यहां मिल रहा 99 हजार रुपये से कम मेंiPhone 16 Pro की कीमत आईफोन 17 प्रो लॉन्च होने से पहले ही कम हो गई है। फोन की कीमत 1 लाख रुपये से नीचे आ गई है। इस पर हजारों रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है।
Read more »
3 दिनों में लॉन्च होगा iPhone 17, कीमत और फीचर्स हुए लीकiPhone 17 Launch Date: Apple ने Awe dropping इवेंट का ऐलान कर दिया है. 9 सितंबर को होने वाले इवेंट में कंपनी iPhone 17 सीरीज लॉन्च करेगी.
Read more »
Flipkart बिग बिलियन डेज सेल: पहली बार इतनी कम कीमत में मिलेगा iPhone 16 Pro MaxFlipkart Big Billion Days Sale 23 सितंबर से शुरू होगी। कंपनी ने नए प्रमोशनल पोस्टर में हिंट दिया है कि iPhone 16 Pro Max पहली बार 1 लाख रुपये से कम में मिल सकता है। लॉन्च प्राइस 144900 रुपये था ऐसे में ये डील लिमिटेड टाइम के लिए काफी बड़ी हो सकती है। स्मार्टफोन खरीदने वालों को डील लाइव होते ही जल्दी खरीदारी करनी...
Read more »
