iPhone 13 और iPhone 13 Pro सीरीज़ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

United States News News

iPhone 13 और iPhone 13 Pro सीरीज़ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 113 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 48%
  • Publisher: 63%

iPhone 13 और iPhone 13 mini तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। आईफोन 13 मिनी 128GB की भारत में कीमत 69,900 रुपये, 256GB की कीमत 79,900 और 512GB की कीमत 99,900 रुपये होगी।

1TB तक स्टोरेज के साथ उपलब्ध होंगे। आईफोन 13 प्रो के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये, 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,29,900 रुपये, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,49,900 रुपये और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,69,900 रुपये है। आईफोन 13 प्रो मैक्स के सभी मॉडल की कीमत क्रमश: 1,29,900 रुपये, 1,39,900 रुपये, 1,59,900 रुपये और 1,79,900 रुपये है।iPhone 13, iPhone 13 mini, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max specifications सभी चार नए iPhone मॉडल Apple के नए A15 Bionic चिपसेट से लैस आते हैं। कंपनी का दावा है कि यह चिपसेट लीडिंग प्रतियोगियों की तुलना में 50 प्रतिशत तक बेहतर परफॉर्मेंस देता है। आईफोन 13 और आईफोन 13 मिनी में चार-कोर जीपीयू के साथ A15 बायोनिक है, जबकि आईफोन 13 प्रो और आईफोन 13 प्रो मैक्स में पांच-कोर वाला जीपीयू है। Apple ने वादा किया है कि iPhone 13 mini और iPhone 13 Pro पर पिछले मॉडल की तुलना में 1.

5 घंटे अधिक बैटरी बैकअप मिलेगा, जबकि iPhone 13 और iPhone 13 Pro Max में 2.5 घंटे का अधिक बैकअप प्राप्त होगा। आईफोन 13 और आईफोन 13 मिनी 256GB से अधिक स्टोरेज के साथ उपलब्ध होने वाले पहले नॉन-प्रो आईफोन हैं, जबकि iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max 1TB तक के स्टोरेज के साथ आने वाले पहले आईफोन हैं।इन चारों का स्क्रीन साइज़ iPhone 12 मॉडल्स के समान है, लेकिन नॉच को 20 प्रतिशत कम किया गया है। iPhone 13 का 5.4-इंच, iPhone 13 mini का 6.1-इंच और iPhone 13 Pro व iPhone 13 Pro Max का डिस्प्ले पहले से बेहतर ब्राइटनेस से लैस आता है, हालांकि केवल Pro और Pro Max मॉडल में ही Apple का ProMotion 120Hz रिफ्रेश रेट फीचर मिलता है। प्रो और प्रो मैक्स मॉडल रिफ्रेश रेट को 10 हर्ट्ज़ से 120 हर्ट्ज़ तक स्केल कर सकते हैं। iPhone 13 और iPhone 13 Pro मॉडल्स अधिकमत ब्राइटनेस 1000nits तक है, जबकि चारों के लिए अधिकतम HDR ब्राइटनेस 1200nits है। ये डॉल्बी विज़न, HDR 10 और HLG भी सपोर्ट करते हैं। नए iPhone 13 और 13 mini मॉडल IP68 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आते है। ये पांच नए कलर में उपलब्ध हैं - पिंक, ब्लू, मिडनाइट, स्टारलाईट और रेड। कंपनी ने इनके एंटीना लाइनों के लिए प्लास्टिक की पानी की बोतलों को रिसाइकिल किया है। वहीं, दोनों प्रो मॉडल्स को चार नए कलर - ग्रेफाइट, गोल्ड, सिल्वर और सिएरा ब्लू में लॉन्च किया गया है। iPhone 13 और iPhone 13 mini में एक नया वाइड-एंगल कैमरा है, जो लो नॉइस और ब्राइट इमेज के लिए 47 प्रतिशत अधिक लाइट कैप्चर करने की क्षमता रखता है। इसमें 1.7um सेंसर पिक्सल और f/1.6 अपर्चर के साथ सेंसर-शिफ्ट ऑप्टिकल स्टेबलाइजेशन भी मिलता है। कंपनी का दावा है कि नाइट मोड तेजी से काम करता है और शार्प शॉट्स कैप्चर करने में सक्षम है। सेटअप में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी है, जिसका अपर्चर f/2.4 है। इसमें नया सिनेमैटिक वीडियो मोड मिलता है, जो रैक फोकस को सपोर्ट करता है, जिससे मूविंग सब्जेक्ट भी फोकस में रहता है और कैमरा अपने आप सब्जेक्ट और बैकग्राउंड के बीच फोकस शिफ्ट करने में सक्षम रहता है। iPhone 13 Pro मॉडल में 3X ऑप्टिकल जूम के साथ एक नया 77mm टेलीफोटो कैमरा मिलता है। इसके अलावा, एक अल्ट्रावाइड कैमरा है, जो अब एक सब्जेक्ट से 2cm दूर रहते हुए भी मैक्रो शॉट्स ले सकता है। सेटअप में एक प्राइमरी वाइड कैमरा भी है, जो f/1.5 अपर्चर और 1.9um सेंसर पिक्सल के साथ आता है। नए iPhones में कस्टम-डिज़ाइन किए गए एंटीना और रेडियो कंपोनेट्स के साथ 5G की सुविधा मिलती है, ताकि अधिक स्थानों पर अधिक बैंड का सपोर्ट किया जा सके।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

iPhone 13 सीरीज लॉन्च कल: इस बार iPhone में क्या बदलेगा और क्या नहींiPhone 13 सीरीज लॉन्च कल: इस बार iPhone में क्या बदलेगा और क्या नहींअमेरिकी टेक कंपनी ऐपल iPhone 13 सीरीज 14 सितंबर को लॉन्च कर रही है. इसके साथ ही कंपनी Apple Watch Series 7 भी लॉन्च करने की तैयारी में है.
Read more »

Apple iPhone 13 Launch Event 2021: कैसे और कहां देखें लाइव इवेंट, क्या-क्या हैं उम्मीदेंApple iPhone 13 Launch Event 2021: कैसे और कहां देखें लाइव इवेंट, क्या-क्या हैं उम्मीदेंआज ही लीक हुई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईफोन 13 सीरीज के तहत चार आईफोन लॉन्च होंगे जिनके नाम iPhone 13 mini, iPhone 13, iPhone 13 Pro और
Read more »

Apple Event 2021: iPad, ipad mini, Watch 7 और iPhone 13 सीरीज हुई लॉन्च, जानें फीचर्सApple Event 2021: iPad, ipad mini, Watch 7 और iPhone 13 सीरीज हुई लॉन्च, जानें फीचर्सApple Event 2021: iPad, ipad mini, Watch 7 और iPhone 13 सीरीज हुई लॉन्च, जानें फीचर्स iphone13series AppleEvent india iPadMini AppleWatchSeries7
Read more »

Apple Event 2021 हाइलाइट्स: iPhone 13 सीरीज लॉन्च, शुरुआती कीमत 699 डॉलरApple Event 2021 हाइलाइट्स: iPhone 13 सीरीज लॉन्च, शुरुआती कीमत 699 डॉलरLIVE iPhone 13 Launch Apple Event 2021 Apple के इस बार के मेगा इवेंट को California Streaming नाम दिया गया है। इस इवेंट का हाइलाइट iPad को लॉन्च किया गया है। साथ ही Apple iPad Mini को भी पेश किया गया है।
Read more »

iPhone 13, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Mini लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्सiPhone 13, iPhone 13 Pro, iPhone 13 Mini लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्सआज ऐपल का इवेंट था. इस इवेंट में नए iPhone के अलावा दूसरे प्रोडक्ट्स को भी लॉन्च किया गया. इस इवेंट में iPhone 13 और iPhone 13 mini को लॉन्च किया गया. ये iPhone कई नए फीचर्स के साथ पेश किया गया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:44:39