IPL में ICC की एंटी करप्शन यूनिट की सेवाएं नहीं लेगा BCCI, कहा- बहुत महंगी है फीस
IPL में ICC की एंटी करप्शन यूनिट की सेवाएं नहीं लेगा BCCI, कहा- बहुत महंगी है फीस जनसत्ता ऑनलाइन February 28, 2019 11:43 AM आईपीएल 2019 में आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट की सेवाएं नहीं लेगा बीसीसीआई भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की भ्रष्टाचार-रोधी सुरक्षा इकाई की सेवाओं को बंद करने का निर्णय लिया है। बीसीसीआई इसके बजाय इस बार आईपीएल में अपनी स्वयं की एंटी करप्शन यूनिट का उपयोग करेगा। इस सेवा को बंद करने का मुख्य कारण वित्तीय बोझ है। आईसीसी द्वारा दी जाने वाली एंटी करप्शन सेवाएं बहुत महंगी हैं। आईपीएल 2018 में बीसीसीआई ने इस सेवा के लिए आईसीसी को 3,01,40,779 का भुगतान किया था। प्रशासकों की समिति प्रमुख विनोद राय ने कहा ” आईसीसी की भ्रष्टाचार-रोधी सुरक्षा इकाई की सेवाएं लेने का कोई तर्क नहीं था, क्योंकि हम जो रकम उन्हें दे रहे थे उनका 10 प्रतिशत भारत के एसीयू अधिकारी को दे रहे हैं। तो हमें अपने लोगों को क्यों नहीं रखना चाहिए, क्यों हम आईसीसी को इतनी मोती रकम दें।” आईसीसी भारत में यात्रा करने वाले अपने प्रत्येक ACSU अधिकारी को प्रति दिन 500 अमेरिकी डॉलर का भुगतान करता है। ये ACSU अधिकारी भारत आकर भारतीय ACU अधिकारियों को नियुक्त करते हैं जिन्हें वे असिस्टेंट एंटी-करप्शन मैनेजर कहते है और उन्हें प्रति दिन लगभग 6500 रुपये देते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य सभी अवांछित तत्वों को आईपीएल से दूर रखना है। ये एसीयू अधिकारी ज्यादातर होटल लॉबी में और स्टेडियम के अंदर प्लेयर्स के साथ मैच आधिकारिक क्षेत्र में तैनात रहते हैं। बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट को दिल्ली में हुई एक बैठक में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति ने आईपीएल से दो महीने पहले इस यूनिट के लिए अधिकारियों को नियुक्त करने का अधिकार दे दिया था। बीसीसीआई को ACSU विंग को काम पर रखने के लिए हर साल आईसीसी को तीन करोड़ रुपये का भुगतान करना पड़ता था। अब ये काम बीसीसीआई की खुद की यूनिट कर रही है। सीओए ने कुछ महीने पहले इस काम के लिए बहुत से अधिकारियों को नियुक्त किया था और आने वाले दिनों में और भर्तियां की जाएंगी। बीसीसीआई सेना और पुलिस से रिटायर्ड अधिकारियों को इस यूनिट से जोड़ेगा। बोर्ड पहले से चुने गए ACU अधिकारियों को भी बढ़ावा देगा जो पिछले दो वर्षों में बीसीसीआई ACU द्वारा ट्रैन किए गए हैं और घरेलू क्रिकेट में काम कर रहे हैं। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
IPL में ICC की एंटी करप्शन यूनिट की सेवाएं नहीं लेगा BCCI, कहा- बहुत महंगी है फीस जनसत्ता ऑनलाइन February 28, 2019 11:43 AM आईपीएल 2019 में आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट की सेवाएं नहीं लेगा बीसीसीआई भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की भ्रष्टाचार-रोधी सुरक्षा इकाई की सेवाओं को बंद करने का निर्णय लिया है। बीसीसीआई इसके बजाय इस बार आईपीएल में अपनी स्वयं की एंटी करप्शन यूनिट का उपयोग करेगा। इस सेवा को बंद करने का मुख्य कारण वित्तीय बोझ है। आईसीसी द्वारा दी जाने वाली एंटी करप्शन सेवाएं बहुत महंगी हैं। आईपीएल 2018 में बीसीसीआई ने इस सेवा के लिए आईसीसी को 3,01,40,779 का भुगतान किया था। प्रशासकों की समिति प्रमुख विनोद राय ने कहा ” आईसीसी की भ्रष्टाचार-रोधी सुरक्षा इकाई की सेवाएं लेने का कोई तर्क नहीं था, क्योंकि हम जो रकम उन्हें दे रहे थे उनका 10 प्रतिशत भारत के एसीयू अधिकारी को दे रहे हैं। तो हमें अपने लोगों को क्यों नहीं रखना चाहिए, क्यों हम आईसीसी को इतनी मोती रकम दें।” आईसीसी भारत में यात्रा करने वाले अपने प्रत्येक ACSU अधिकारी को प्रति दिन 500 अमेरिकी डॉलर का भुगतान करता है। ये ACSU अधिकारी भारत आकर भारतीय ACU अधिकारियों को नियुक्त करते हैं जिन्हें वे असिस्टेंट एंटी-करप्शन मैनेजर कहते है और उन्हें प्रति दिन लगभग 6500 रुपये देते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य सभी अवांछित तत्वों को आईपीएल से दूर रखना है। ये एसीयू अधिकारी ज्यादातर होटल लॉबी में और स्टेडियम के अंदर प्लेयर्स के साथ मैच आधिकारिक क्षेत्र में तैनात रहते हैं। बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट को दिल्ली में हुई एक बैठक में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति ने आईपीएल से दो महीने पहले इस यूनिट के लिए अधिकारियों को नियुक्त करने का अधिकार दे दिया था। बीसीसीआई को ACSU विंग को काम पर रखने के लिए हर साल आईसीसी को तीन करोड़ रुपये का भुगतान करना पड़ता था। अब ये काम बीसीसीआई की खुद की यूनिट कर रही है। सीओए ने कुछ महीने पहले इस काम के लिए बहुत से अधिकारियों को नियुक्त किया था और आने वाले दिनों में और भर्तियां की जाएंगी। बीसीसीआई सेना और पुलिस से रिटायर्ड अधिकारियों को इस यूनिट से जोड़ेगा। बोर्ड पहले से चुने गए ACU अधिकारियों को भी बढ़ावा देगा जो पिछले दो वर्षों में बीसीसीआई ACU द्वारा ट्रैन किए गए हैं और घरेलू क्रिकेट में काम कर रहे हैं। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पीएम मोदी की रैली में विस्फोट की अफवाह फैलाने के आरोप में एक गिरफ्तार- Amarujalaशहर के गांधी मैदान में तीन मार्च को एनडीए की प्रस्तावित रैली में विस्फोट की अफवाह फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस
Read more »
